बॉलीवुड

अमेरिका की लड़कियों ने पहनी साड़ी और ‘पुष्पा’ के गाने पर करने लगी डांस, देखकर हो जाएंगे फिदा

‘पुष्पा’ फिल्म का खुमार लोगों के सिर से उतरने का नाम नहीं ले रहा है। इस फिल्म के डायलॉग हों या फिर गाने, लोगों के मन में अब तक छाए हुए हैं। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की एक्टिंग के साथ ही फिल्म के गानों ने भी धमाल मचा रखा है। इस फिल्म को रिलीज हुए महीना बीत चुका है, फिर भी इसका जादू बरकरार है।

फिल्म के गानों पर सोशल मीडिया पर लोग अपने-अपने वीडियोज बनाकर डालते रहते हैं। देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी इस फिल्म के गानों पर डांस हो रहा है। अब अमेरिका की दो लड़कियों पर फिल्म का खुमार छा गया है। इन दो लड़कियों ने साड़ी पहनकर ऐसा डांस किया जिसको देखकर आप भी इनके फैन हो जाएंगे।

पुष्पा फिल्म ने की है ताबड़तोड़ कमाई

इस मूवी ने भारत समेत पूरी दुनिया में ताबड़तोड़ कमाई की है। भारत में तो लोग अल्लू अर्जुन और रश्मिका की एक्टिंग के दीवाने हो गए। वहीं रश्मिका का डांस देखकर भी लोगों ने खूब तारीफ की। इसी वजह से फिल्म के दूसरे भाग का भी दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हुए दिख रहे हैं। इसका दूसरा भाग पहले से भी ज्यादा रोमांचक होने वाला है।

मूवी के गीतों पर सोशल मीडिया पर खूब रील्स बनाए गए हैं। इनको जमकर देखा और शेयर किया गया है। इसी वजह से इसकी दीवानगी का आलम देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी साफ नजर आ रहा है। अब अमेरिका की दो लड़कियों का नया वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। नेटिजन्स इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

 सामी-सामी गाने पर मचाया धमाल

अमेरिका की दो लड़कियों ने इस बार पुष्पा फिल्म के सामी-सामी गाने पर डांस किया है। ये डांस वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इन लड़कियों ने ऐसा धमाकेदार डांस किया है, जिसकी हर ओर तारीफ हो रही है।

ये युवतियां इस गाने के हर स्टेप्स को जिस तरह से फॉलो कर रही हैं, उसको देखकर नेटिजन्स तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं। इस वीडियो में भी आप देख सकते हैं कि दोनों युवतियों ने साड़ी पहनी है। इन दोनों ने अपना लुक ट्रेडिशनल रखा है और सामी-सामी पर नाच रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Radhapriyanka (@radhapriyanka)

दोनों ने गाने के साथ ही एक्सप्रेशन इतने जबरदस्त दिए हैं कि हर कोई इनका फैन हुए जा रहा है। वीडियो को radhapriyankaandraju_gari_ammayi_ नामक इंस्टाग्राम अकाउंट पर देखा जा रहा है। आप भी इस वीडियो को देखकर लुत्फ ले सकते हैं।

Back to top button