बॉलीवुड

Birthday Special: कभी किराये पर रूम के लिए माही विज के पास नहीं था पैसा, एक शो ने बदली किस्मत

टीवी की दुनिया फिल्मी दुनिया से बहुत अलग है। छोटे पर्दे पर काम करने वाले सितारे किसी बड़े सेलिब्रिटी से कम अहमियत नहीं रखते हैं। रोज ही अपने टीवी शो के जरिए घर-घर में दिखने वाले इन सितारों को लोग बड़े आराम से पहचानने लगते हैं। कुछ सितारे तो इतने पॉपुलर हो जाते हैं कि फिर वो अपने शो के नाम से ही फेमस हो जाते हैं।

कुछ ऐसे ही हुआ माही विज के साथ जो नकुशा के नाम से घर-घर में मशहूर हो गईं। माही विज ने टीवी इंडस्ट्री में जमने के लिए बहुत संघर्ष किया है। उन्होंने शो में एक्टिंग के लिए कई पापड़ बेले। एक समय तो ऐसा था जब उनके पास किराए के पैसे तक नहीं होते थे। आइए उनके बर्थड़े पर माही के बारे में आपको बताते हैं।

दिल्ली की हैं माही विज

माही विज का आज यानि 1 अप्रैल को जन्मदिन है। वो 1982 को दिल्ली में पैदा हुई थीं। अब वो 40 साल की हो गई हैं। टीवी की ये फेमस एक्टर सपनों की नगरी मुंबई में अपना करियर बनाना चाहती थी। इसी वजह से अपने सपनों को पूरा करने के लिए दिल्ली छोड़कर मुंबई चली आई थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mahhi ❤️tara❤️khushi❤️rajveer (@mahhivij)


माही ने दिल्ली से मुंबई जाते वक्त अपने पिता से वादा किया था कि वो उनके ऊपर बोझ नहीं बनेगी। इसी वजह से माही को अपने दम पर ही संघर्ष करना पड़ा। जब वो स्ट्रगल कर रही थीं तब एक वक्त ऐसा भी था जब उनके पास किराये के रूम के लिए पैसे तक नहीं थे। पिता से भी वो पैसे नहीं ले सकती थीं क्योंकि उन्होंने खुद ही ये वादा किया था।

इस शो ने बदलकर रख दी किस्मत

माही विज को संघर्षों के दौरान एक शो मिला। इस शो ने उनको घर-घर पहचान दिला दी और उनकी किस्मत ही पलट दी। उनको कलर्स पर एक टीवी शो ‘लागी तुझसे लगन’ ऑफर हुआ। बस यहीं से उनके एक्टिंग करियर ने रफ्तार पकड़ ली। इससे पहले भी वो म्यूजिक एलबम कर चुकी थीं लेकिन इस शो ने उनको असली पहचान दी।

माही विज को इस शो में नकुशा का रोल दिया गया था। ये रोल उनकी जिन्दगी का ऐसा टर्निंग प्वॉइंट साबित हुआ कि लोग उनका असली नाम ही भूल गए। घर-घर में वो नकुशा के नाम से पहचानी जाने लगी। इस शो की सफलता के बाद उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

जय भानुशाली से कर ली शादी

माही विज के साथ मायानगरी में सबकुछ अच्छा ही अच्छा हो रहा था। जहां उनको करियर में सफलता मिल रही थी, वहीं उनको निजी जीवन में भी सफलता मिल गई। उनकी जिन्दगी में जय भानुशाली आ गए। वो भी एक्टिंग में बड़ा नाम रखते हैं और शोज के लिए एंकरिंग भी किया करते हैं।

दोनों की मुलाकात और दोस्ती के बाद जय को माही से प्यार हो गया। इस बात का इजहार भी जय ने कर दिया लेकिन माही ने एक शर्त उनके सामने रख दी थी। माही ने साफ कह दिया था कि अगर उनको शादी करनी है, तब तो वो रिलेशनशिप में आने के लिए तैयार हैं। इसके बाद जय और माही की शादी भी हो गई। फिलहाल वो अपनी बेटी तारा की देखभाल करती हैं।

Back to top button