राजनीतिसमाचार

यूक्रेन युद्ध से पुतिन की ज़िन्दगी में आया भूचाल, बेटी का हुआ तलाक, गर्लफ्रेंड इस हाल में जी रही

रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध में यूक्रेन की बहुत बर्बादी हो रही है। लेकिन बर्बादी की ये आंच पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की फैमिली पर भी आ गई है। रूस की निर्वासित खोजी पत्रकार सर्गेई केनेव के अनुसार व्लादिमीर पुतिन की सबसे बड़ी बेटी डॉ मारिया वोरोत्सोवा (36) का तलाक हो गया है। वहीं राष्ट्रपति पुतिन की गर्लफ्रेंड अलीना कबाइवा की जिंदगी में भी उथल पुथल मची हुई है।

पुतिन की बेटी का हुआ तलाक


पुतिन की बेटी डॉ मारिया वोरोत्सोवा दुर्लभ आनुवंशिक बीमारियों की स्पेसलिस्ट डॉक्टर हैं। खोजी आउटलेट द इनसाइडर के निर्वासित संपादक रोमन डोब्रोखोतोव के मुताबिक मारिया का अपने डच (नीदरलैंड) व्यवसायी पति जोरिट फासेन से तलाक हो गया है। इस तलाक की वजह पुतिन का यूक्रेन पर युद्ध थोपने का फैसला बताया जा रहा है। हालांकि इस वजह की पुष्टि नहीं हो सकी है।

पुतिन की बेटी मारिया के बच्चे भी हैं। हालांकि राष्ट्रपति पुतिन कभी अपने बच्चों या नातियों संग पब्लिक लाइफ में नहीं आए। उन्होंने न ही इनके बारे में कभी कोई बात की। पुतिन के दामाद ने रूस में निवेश भी कर रखा है। वहीं पुतिन की बेटी डॉ. मारिया अपने नाम के आगे दादी का उपनाम वोरोत्सोवा यूज करती हैं। वे रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय के एंडोक्रिनोलॉजी के राष्ट्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र की एक मुख्य रिसर्चर हैं।

पुतिन की गर्लफ्रेंड की लाइफ में आया भूचाल

वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कथित गर्लफ्रेंड अलीना कबाइवा की लाइफ में भी भूचाल आया है। उन्हें स्विटजरलैंड से बाहर निकालने की डिमांड हो रही है। अलीना रूस की पूर्व जिमिनास्ट खिलाड़ी और ओलंपिक मेडल विजेता एथलीट हैं। हालांकि वे बीते कुछ समय से गायब हैं। बताया जा रहा है कि वह स्विटजरलैंड के माउंटेन बोथोल में रहती हैं।

राष्ट्रपति पुतिन और अलीना कबाइवा के कथित रूप से दो बेटे और दो बेटियां भी हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुतिन ने कभी अपनी इस कथित प्रेमीका को लेकर पब्लिक में कोई बात नहीं की। आलोचकों का आरोप है कि वर्तमान युद्ध के बाद भी स्विट्जरलैंड पुतिन के शासन के एक सहयोगी की ‘मेजबानी’ कर रहा है। अतः उसे बाहर निकाला जाए।

अलीना कबाइवा को अंतिम बार 2018 में देखा गया था। जब वह प्रेग्नेंट थी। इसके बाद उन्हें लेकर कोई खास जानकारी हासिल नहीं हुई है। माना जा रहा है कि वह एक सीक्रेट लाइफ जी रही हैं। लेकिन पुतिन के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

इस कारण बीवी ने दिया था तलाक

पुतिन तलाकशुदा हैं। उन्होंने एयर होस्टेस लियुदमिला पुतिना से शादी रचाई थी। लेकिन लगभग 30 साल की शादीशुदा लाइफ के बाद उनका 2013 में तलाक हो गया। तलाक की वजह बताते हुए लियुदमिला ने कहा था कि हम इसलिए अलग हुए क्योंकि हम मुश्किल से एक दूसरे का चेहरा देखते थे। पुतिन हमेशा काम में व्यस्त रहते थे। हमारे बच्चे भी बड़े होकर अपनी लाइफ जी रहे थे। मुझे वैसे भी पब्लिसिटी पसंद नहीं है।

Back to top button