बॉलीवुडविशेष

बालों में जूड़ा बांध कुर्सी पर बैठा ये बच्चा बन चुका है बॉलीवुड सुपर स्टार, पहचाने तो हैं होशियार

बॉलीवुड की दुनिया में एक से बढ़कर एक सितारे हैं। ये सितारे अपनी मेहनत के दम पर लोगों के दिलों में राज करते हैं। फिल्में देखने का शौक रखने वाले लोगों के फेवरेट हीरो और हीरोइन तो होते हैं लेकिन ऐसा कम ही होता है कि किसी एक्टर की बचपन की फोटो को देखकर उसे आसानी से पहचाना जा सके।

एक ऐसे ही एक्टर की फोटो आज हम आपको दिखा रहे हैं। देखते हैं क्या आप उनको पहचान पाते हैं या नहीं। आपको बस इतना बता देते हैं कि ये एक्टर बॉलीवुड के तीनों खानों को अकेले टक्कर देता है। अगर आप नाम जान गए तो ठीक है नहीं तो हम आपको बता देते हैं।

कुर्सी में जूड़ा बांधे बैठा है बच्चा

akshay kumar

जिस फोटो को हम आपको दिखा रहे हैं, वो एक बच्चे की है जो अपने बालों में जूड़ा बांधा हुआ है। कुर्सी में बैठा हुआ ये क्यूट बच्चा बॉलीवुड का सबसे बड़ा एक्शन हीरो है। तीनों खान एक्टर्स को अकेले ही ये हीरो टक्कर देता है। फैन फॉलोइंग में भी इनका कोई जवाब नहीं है।

ये है वो मशहूर एक्टर

कुर्सी में बैठा ये बच्चा असल में अक्षय कुमार हैं जो खिलाड़ी कुमार के नाम से भी फिल्मी दुनिया में मशहूर हैं। जी हां ये अक्षय के ही बचपन की फोटो है जिसमें वो एक क्यूट बच्चे लग रहे हैं। उनका मुंडन भी नहीं हुआ है। इस वजह से उनको जूड़ा बांधा गया है।

अक्षय इस समय अपनी एक्टिंग के दम पर वो मुकाम हासिल कर चुके हैं जहां तक पहुंचना ही किसी एक्टर का सपना होता है। एक्शन की दुनिया में भी वो बहुत फेमस हैं और खतरनाक से खतरनाक स्टंट वो खुद ही करते हैं। इस वजह से उनकी तारीफ भी होती है।

एक्टिंग से पहले शेफ थे अक्षय

अक्षय कुमार शुरू से ही एक्टिंग की दुनिया में नहीं आना चाहते थे। वो तो पहले मार्शल आर्ट सिखाया करते थे। इसके बाद उन्होंने थाइलैंड का रुख कर लिया था और वहां एक होटल में शेफ हुआ करते थे। फिर उन्होंने एक्टिंग करने की सोची और वापस मुंबई आ गए।

मुंबई में उनकी किस्मत का सिक्का चमक उठा। यहां उनकी फिल्में हिट होने लगीं और उनको एक्शन हीरो के रूप में देखा जाने लगा। अक्षय ने कॉमेडी फिल्मों का भी रुख किया और यहां भी अपने अभिनय का झंडा गाड़ दिया। आज वो एक सफल अभिनेता ही नहीं बल्कि सुपर स्टार भी हैं।

ट्विंकल खन्ना से की है शादी

अक्षय कुमार का जन्म अमृतसर में 9 सितंबर 1967 को हुआ था। हालांकि बाद में वो दिल्ली में रहने लगे थे। 54 साल के इस अभिनेता ने राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल से शादी की है। दोनों के दो बच्चे हैं। इनके नाम आरव और नितारा हैं। ट्विंकल और अक्षय की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं।

वैसे अक्षय का असली नाम राजीव भाटिया है। अक्षय ने कनाडा की नागरिकता ली हुई है और इस वजह से वो कई बार ट्रोल भी हो चुके हैं। अक्षय ने अपने करियर में कई हिट फिल्में भी दी हैं। इनमें खिलाड़ी से लेकर सबसे बड़ा खिलाड़ी और केसरी आदि हैं।

कई हीरोइनों से जुड़ चुका है नाम

अक्षय कुमार का नाम बॉलीवुड की कई हीरोइनों से जुड़ चुका है। इनमें रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी से लेकर रेखा तक के नाम शामिल रहे हैं। हालांकि अक्षय ने बाद में ट्विंकल खन्ना से लव मैरिज कर ली थी। उनकी फिल्मों की बात करें तो बच्चन पांडे, पृथ्वीराज, रामसेतु और रक्षाबंधन प्रमुख फिल्में हैं।

Back to top button