दिलचस्प

मां को ढूंढते हुए कमरे में आया बच्चा, दिखी घूंघट पहने कई महिलाएं, देखें फिर क्या हुआ – Video

घूंघट पहनी महिलाओं के बीच मां ढूंढने लगा नन्हा बच्चा, लोग बोले- पापा की मौज हो गई.. देखें Video

कहते हैं मां और बेटे का रिश्ता बड़ा ही मजबूत होता है। दोनों एक दूसरे पर निर्भर रहते हैं। एक दूसरे की जान होते हैं। खासकर जब बच्चा छोटा हो तो अपनी मां से एक पल भी दूर नहीं रह पाता है। जिस तरह से एक मां हजारों की भीड़ में अपने नन्हे बच्चे को पहचान लेती है, क्या वैसे ही एक बच्चा कई महिलाओं में अपनी असली मां को पहचान सकता है? चलिए जानते हैं।

बच्चे को घूंघट पहने दिखी कई महिलाएं

वैसे तो सोशल मीडिया पर बच्चों से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन इन दिनों जो वीडियो वायरल हो रहा है वह सबसे अनोखा और मजेदार है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा सा बच्चा अपनी मां को ढूँढता हुआ कमरे में आता है। लेकिन कमरे में पहले से एक ही रंग की साड़ी पहने और घूँघट लिए कई महिलाएं बैठी रहती हैं।

आसानी से खोज ली अपनी असली मां

इतनी सारी महिलाओं को एक साथ देख बच्चा चौंक जाता है। सिर्फ सभी महिलाएं मां बनकर बच्चे को अपनी गोद में बुलाने लगती हैं। लेकिन बच्चा सिर्फ उसी महिला की गोद में जाता है जो उसकी असली मां होती है। बच्चा शुरुआत में थोड़ा कन्फ्यूज जरूर होता है, लेकिन फिर अपनी मां को खोज ही लेता है। वह मां की गोद में जाकर बड़ा खुश हो जाता है।

लोग हुए इंप्रेस

मां बेटे के इस प्यारे से वीडियो को इंस्टाग्राम पर status.fan.tranding नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। यूजर्स इस पर कई दिलचस्प कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक ने कहा “एक बेटा हर स्थिति में अपनी जन्मदाता यानि अपनी मां को पहचान लेता है।” फिर दूसरे ने कहा “बच्चा तो बड़ा स्मार्ट निकला। बहुत कम समय में असली मां को पहचान लिया।”

फिर एक यूजर लिखता है “मां और बेटे का रिश्ता ही कुछ ऐसा खास होता है।” वहीं एक ने कहा “बच्चे ने तो अपनी मां को पहचान लिया, लेकिन इसकी जगह यदि पति होता तो अपनी बीवी को शायद नहीं पहचान पाता।” फिर एक ने लिखा “बच्चे को क्या है। यदि गलत महिला को चुना तो पापा की मौज हो जाएगी।” बस इसी तरह के और भी कई मजेदार कमेंट्स आने लगे।

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SFT (@status.fan.tranding)


वैसे आपको यह मजेदार वीडियो कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों संग शेयर करना न भूलें।

Back to top button