समाचार

जिससे शादी की वो पति बन गया महिला, नाराज बीवी ने फिर ले लिया ये बड़ा फैसला

शादीशुदा जिन्दगी में झगड़े होना आम बात है। वैसे तो ये झगड़े दिन बीतने के साथ अपने आप सुलझ भी जाते हैं। दिक्कत तब होती है जब पति या पत्नी में से कोई ऐसा काम कर ले जिससे दोनों के रिश्ते कभी सुलझने की गुंजाइश ही खत्म हो जाए। कुछ ऐसा ही काम एक पति ने कर लिया जो अपना जेंडर बदलवाकर महिला बन गया। अपने पति को इस हाल में देखकर पत्नी हैरान हो गई। इसके बाद उसने भी बड़ा फैसला ले लिया। आइए जानें पूरी खबर क्या है।

21 साल पहले हुई थी शादी

ये हैरान करने वाली घटना राजस्थान की है। यहां 21 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। युवक जोधपुर का रहने वाला था तो लड़की जयपुर की निवासी थी। दोनों की शादी धूमधाम से की गई थी। शुरुआत दिनों में सब ठीक ठाक चला। दोनों ही एक दूसरे से प्यार करते थे और एक दूसरे का ख्याल भी रखते थे। फिर समय बीतने के साथ ही दोनों के रिश्ते में खटास आनी शुरू हो गई। आए दिन के झगड़ों ने दोनों के बीच ऐसी दरार ला दी जिससे उनके बीच प्यार कम होने लग गया। इसके बाद दोनों ने एक बड़ा निर्णय किया।

अलग-अलग रहते थे दंपति

दोनों के बीच झगड़ा बढ़ने के बाद उन लोगों ने अलग-अलग रहने का फैसला कर लिया। इसके बाद साल 2017 से दोनों अलग ही रह रहे थे। हालांकि इसके बाद भी दंपति का रिश्ता बचा हुआ था और उनके फिर से एक होने की गुंजाइश बची हुई थी। वैसे दोनों ने ही अपना रिश्ता दोबारा बचाने और साथ रहने के लिए कोई पहल नहीं की। इसका नतीजा ये हुआ कि उनके बीच का मनमुटाव और बढ़ता चला गया और दोनों चार साल से कोई संबंध नहीं रख रहे थे।

पति बन गया महिला तो पत्नी ने उठाया ये कदम

पति ने अचानक ऐसा काम कर लिया जिसने रिश्ता सुधरने की रही सही कसर भी खत्म कर दी। पति ने पत्नी से अलग रहते हुए अपना जेंडर चेंज करवा लिया और महिला बन गया। इस बात की खबर जब पत्नी को हुई तो वो हैरान रह गई। फिर पत्नी ने भी बड़ा फैसला कर लिया। उसने पति से तलाक लेने की ठान ली और कोर्ट में साल 2021 में अर्जी दायर कर दी।

कोर्ट ने भी दोनों का तलाक मंजूर कर लिया। कोर्ट ने कहा कि दोनों के बीच पति-पत्नी का संबंध जैसा कुछ नहीं बचा है क्योंकि अब दोनों ही महिला हैं। ऐसे में उनका तलाक मंजूर किया जाता है। वैसे पत्नी ने पति से किसी तरह का गुजारा भत्ता नहीं मांगा है।

Back to top button