बॉलीवुड

लता मंगेशकर की अस्पताल में ऐसी हो गई थी हालत, ठीक से चल भी नहीं पा रही थी; आखिरी Video आया सामने

स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) अब हमारे बीच नहीं रही। उनका रविवार सुबह 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। यहां उनका पिछले करीब एक महीने से इलाज चल रहा था। उन्हें कोरोना और निमोनिया दोनों हो गया था।

लता जी के जाने से पूरा देश गमगीन है। हर किसी की आंखें नम हैं। रविवार शाम जब शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार हुआ तो हर कोई बड़ा दुखी था। इस मौके पर बड़े-बड़े फिल्मी सितारों से लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक, हर किसी ने उन्हें नम आँखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी।

आखिरी समय में ऐसी हो गई थी लता मंगेशकर की हालत

इस बीच लता जी का निधन से पहले अपसताल का एक वीडियो बड़ा वायलर हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लताजी की हालत अंतिम समय में बहुत खराब थी। दो लोग उन्हें सहारा देकर चला रहे थे, लेकिन फिर भी उन्हें चलने फिरने में दिक्कत हो रही थी। वह बहुत ही धीरे-धीरे चल रही थी।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग लता मंगेशकर को बहुत मिस कर रहे हैं। हर कोई यही सोच रहा है कि काश वह कुछ साल और जी लेती। लताजी अस्पताल में अपने अंतिम समय में क्या कर रही थी इसे लेकर भी लोग जिज्ञासु हैं। इसका खुलासा वॉइसओवर आर्टिस्ट हरीश भिमानी ने किया है। उन्हें ये जानकारी लता जी के भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने दी थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollygossip (@bollyg0ssip)

अंतिम दिनों में सुन रही थी पिता के गाने

हृदयनाथ मंगेशकर के अनुसार लता जी अंतिम दिनों में अपने पिता दीनानाथ मंगेशकर को याद कर रही थी। उन्होंने अपने पिता की रिकॉर्डिंग्स मंगवाई थी, जिन्हें सुनते हुए वह उन गानों को गाने की कोशिश कर रही थी। निधन से दो दिन पूर्व ही उन्होंने अस्पताल में ईयरफोन मंगवाया था। डॉक्टर्स ने उन्हें मास्क हटाने से मना किया था, लेकिन फिर भी वह मास्क हटाकर गाय करती थी।

खुद के गाए गाने नहीं सुनती थी

लता जी अपने पिता को गुरु मानती थी। उन्हें खुद के गए गाने सुनना पसंद नहीं था। वह इससे डरती थी। जब वह अपने गाने सुनती तो अपनी गलतियां पकड़ती थी। इससे वह बेहद दुखी हो जाती थी। वे सोचती थी कि यदि बड़े-बड़े संगीतकार उनके गाने सुनेंगे तो क्या सोचेंगे।

लता मंगेशकर के निधन के बाद 2 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया गया है। कुछ राज्यों ने तो उनके सम्मान में सोमवार को सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया है। गौरतलब है कि लता मंगेशकर ने 1942 में महज 13 साल की उम्र में अपना सिंगिंग करियर स्टार्ट कर दिया था। उन्होंने अपने करियर में कई भाषाओं में तीस हजार से अधिक गाने गए थे। उन्होंने करीब सात दशक तक कई हिट गाने गाए।

Back to top button