समाचार

हिंदी-चीनी, भाई-भाई कहने वाला चीन भारत को देने जा रहा है धोखा! कभी भी कर सकता है हमला?

नई दिल्ली सिक्किम में डोकलाम को लेकर चीन ने नई चाल चली है। चीन आज युद्धाभ्यास की आड़ में तिब्बत में हजारों टन सैन्य सामग्री भेजी है। रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक चीन भारत को चेतावनी देने के लिए ऐसा कर रहा है, लेकिन भारत चीन की इस चाल से दबाव में आने वाला नहीं है। आपको बता दें कि चीन उत्तरी तिब्बत में सैन्य अभ्यास कर रहा है, जहां कुनलुन पर्वत के दक्षिणी इलाके में भारी मात्रा में सैन्य सामान पहुंचाया गया है। China preparing for war.

क्या युद्ध की तैयारी में है चीन :

हथियारों को भेजे जाने की वजह युद्धाभ्यास है या फिर कुछ और, इस बात का खुलासा अभी नहीं हुआ है। चीनी मीडिया की माने तो सेना ने ऐसा सीमा पर भारत के साथ जारी तनाव की वजह से किया है। बात करें सेना को असानी से सैन्य हथियार पहुंचाने कि तो चीन बीजिंग यादोंग से ल्हास तक रेल और सड़क मार्ग के जरिए अपने सैन्य हथियारों को सिक्किम सीमा पर आसानी से तैनात कर सकता है।

चीनी मीडिया ने कहा, हम युद्ध के लिए तैयार :

चीन और भारत के बीच बढ़ते विवाद पर चीनी मीडिया ने एकबार फिर से भारत को धमकाते हुए वहां के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि डोकलाम मुद्दे पर चीन पीछे नहीं हटने वाला है। चीन भारत से युद्ध करने के लिए तैयार है। लेकिन युद्ध होता है तो भारत को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेगे। आपको बता दें कि जिस डोकलाम को लेकर भारत और चीन के बीच विवाद है वो भूटान का क्षेत्र है। जिसका करीब 300 वर्ग किलोमीटर का इलाका चीन की चुंबी वैली से सटा हुआ है।

चीन हमले की तैयारी कर रहा है क्या हम तैयार हैं :

समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को कहा है कि भारत का सबसे बड़ा दुश्मन चीन है। मुलायम ने लोकसभा में कहा कि, “चीन हमारा दुश्मन है, पाकिस्तान नहीं है। पाकिस्तान हमारा कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता है।” उन्होंने दावा किया है कि चीन भारत पर हमले की तैयारी कर चुका है। साथ ही उन्होंने मोदी सरकार से सवाल भी किया है कि चीन के जवाब में भारत की तैयारी क्या है। क्या भारत की थल सेना, वायु सेना और नेवी युद्ध के लिए तैयार हैं।

 

Back to top button