अध्यात्म

हिन्दू धर्मशास्त्रों के अनुसार घर आये इन लोगों को कभी ना करें खाली हाथ विदा!

भारत और हिन्दू धर्म में अतिथि को भगवन का दर्जा दिया गया है। भारत में यह कहावत भी है कि “अतिथि देवो भवः”। यही वजह है कि यहाँ आने वाले अतिथियों का खूब सत्कार किया जाता है। लेकिन अब यह बहुत ही कम देखने को मिलता है। अब लोग इतने व्यक्त हो गए हैं कि आने वाले अतिथियों का सत्कार नहीं कर पाते हैं। इस वजह से उन्हें जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। guest is god.

अनचाहे मेहमान को देखकर होती है निराशा:

अक्सर यह देखा जाता है कि जब घर में कोई करीबी मेहमान आता है तो सभी खुले दिल से उसका स्वागत करते हैं, जबकि अगर कोई अनचाहा मेहमान आ जाये तो लोगों को बड़ी निराशा होती है। ज्योतिषशास्त्र की मानें तो अनचाहे अतिथियों के आने से घर में धन की वृद्धि और घर में समृद्धि होती है। इसलिए कहा जाता है कि इन्हें कभी भी खाली हाथ विदा नहीं करना चाहिए। दान को काफ़ी प्रभावशाली माना जाता है। अगर आप समर्थ हैं तो घर आने वाले किसी भी मेहमान को खाली हाथ नहीं विदा करना चाहिए।

यह भी जानें:

*- ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति नर को नारायण समझकर सेवा करता है अर्थात इंसान को भगवान की तरह सेवा करता है, भगवान उससे हमेशा प्रसन्न रहते हैं। शायद इसीलिए गरीबों को दरिद्र नारायण भी कहा जाता है।

*- ज्योतिषशास्त्र के अनुसार बुध को नपुंसक ग्रह माना जाता है। किन्नरों पर इस ग्रह का काफ़ी शुभ प्रभाव पड़ता है। अगर घर पर कोई किन्नर आता है तो यह शुभ सगुन होता है। घर में इनके आने से आपकी सभी समस्याओं का निवारण हो जाता है। अगर आप घर को परेशानियों से मुक्त रखना चाहते हैं तो इन्हें कभी भी खाली हाथ विदा नहीं करना चाहिए।

*- अगर घर में अपांग भिखारी आता है तो राहू से परेशान लोगों की समस्याओं का निवारण होता है।

*- अगर आपके घर पर कोई बुजुर्ग भिखारी आये तो समझ जाइये कि पुत्र, विद्या और धन की समस्या जल्द ही दूर होने वाली है। अपनी क्षमता के अनुसार आप उन्हें दान देकर विदा करें, इससे गुरु के शुभ प्रभाव मिलने शुरू हो जाते हैं।

*- यदि शनिवार के दिन कोई तेल माँगने वाला आता है तो शनि के बुरे प्रभाव से मुक्ति मिलती है।

*- अगर कोई संन्यासी घर का दरवाजा खटखटाता है तो इससे आपका भाग्य खुलता है।

*- अगर आपके घर पर सफ़ेद कपड़े पहनकर कोई कुँवारी कन्या आती है तो परेशानी ख़त्म हो जाती है।

*- अगर घर पर कोई 16 श्रृंगार किये हुए कोई नवविवाहित आये तो आपके जीवन में ऐश्वर्य और भोग विलास में वृद्धि होती है।
*- अगर घर पर कोई विधवा आये और वह आपसे मीठे की माँग करे तो जरुर पूरा करें। ऐसा करने से मंगल सम्बंधित समस्याएँ दूर हो जाती है।

Back to top button