बॉलीवुड

सालों से लाइमलाइट से दूर है जोधा-अकबर की जोधा, अब इस हाल में नजर आई परिधि शर्मा – Pics

फिल्म और टीवी की दुनिया बहुत बड़ी है। यहां आए दिन नई फिल्में और सिरियल्स बनते हैं। समय के साथ कंटेन्ट और सितारें दोनों बदल जाते हैं। ये दुनिया कभी थमती नहीं है। एक जाता है तो दूसरा आ जाता है। टीवी की दुनिया में भी कई ऐसे सितारें हैं जो एक जमाने में बहुत फेमस हुआ करते थे लेकिन अब उनके कोई अते-पते नहीं है। पॉपुलर टीवी सीरियल जोधा अकबर (Jodha Akbar) की ‘जोधाबाई’ यानि परिधि शर्मा (Paridhi Sharma) भी ऐसी ही एक कलाकार हैं।

कहां गई जोधा-अकबर की जोधाबाई?

paridhi sharma

जोधा अकबर (Jodha Akbar) शो साल 2013 से 2015 तक चला था। इस शो को दर्शकों का बहुत प्यार मिला था। रजत टोकस (Rajat Tokas), लवीना टंडन से लेकर परिधि शर्मा तक इस शो की सभी स्टारकास्ट दर्शकों के दिल में बस गई थी।

हालांकि इस शो के कई सितारें अब गुमनामी के अंधेरे में कहीं खो गए हैं। वे लंबे अरसे से टीवी इंडस्ट्री से गायब हैं। परिधि शर्मा उर्फ जोधाबाई का भी यही हाल है। ऐसे में आज हम जानेंगे कि परिधि वर्तमान में कहां है और क्या कर रही हैं।

शादी के बाद रखा था एक्टिंग की दुनिया में कदम

paridhi sharma

परिधि ने साल 2009 में अहमदाबाद बेस्ड बिजनेसमैन तन्मय सक्सेना से शादी रचाई थी। शादी के एक साल बाद उन्होंने 2010 में सीरियल ‘तेरे मेरे सपने’ से डेब्‍यू किया था। हालांकि उन्हें असली लोकप्रियता 2013 में आए जोधा अकबर शो से मिली। इस शो में परिधि जोधाबाई के किरदार में नजर आई।

उन्होंने इस किरदार में इस कदर जान फूंकी कि लोग उनके फैन हो गए। शो में उनकी कैमिस्ट्री को अकबर बने रजत टोकस के साथ काफी पसंद किया गया।

प्रेग्नेंसी की वजह से लिया था ब्रेक

paridhi sharma

जोधा अकबर शो के खत्म होने के बाद परिधि ने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था। फिर उन्होंने 2015 में ‘ये कहां आ गए हम’ से कमबैक किया। हालांकि नवंबर, 2016 में बेटे को जन्म देने के बाद उन्होंने फिर से ब्रेक ले लिया। प्रेग्नेंसी की वजह से परिधि का फिगर बिगड़ गया था। वह अनफिट हो गई थी। ऐसे में उन्होंने कुछ समय खुद को दोबारा फिट करने में लगाया।

दोबारा फिट होकर किया कमबैक

paridhi sharma

फिट होने के बाद परिधि ने 2018 में ‘पटियाला बेब्स’ से धमाकेदार कमबैक किया। इस शो में उन्हें बहुत पसंद किया गया। वहीं 2019 में वे ‘जग जननी मां वैष्णव देवी – कहानी माता रानी की’ नामक सीरियल में भी नजर आई।

paridhi sharma

वर्तमान में परिधि एक बार फिर छोटे पर्दे से दूर हैं। हालांकि वे सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं।

आज भी दिखती है बला की खूबसूरत

paridhi sharma

इंस्टाग्राम पर परिधि के 7 लाख 42 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। यहां वे आए दिन फैंस के साथ अपने निजी जीवन से जुड़े फोटोज और वीडियोज साझा करती रहती हैं। इन तस्वीरों को देख हम कह सकते हैं कि वह आज भी उतनी ही खूबसूरत हैं जितनी सालों पहले जोधाबाई का किरदार निभाते समय लगा करती थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Paridhi Sharma (@paridhiofficial)

वैसे आपको परिधि शर्मा कैसी लगती है हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button