राशिफल

Rashifal 4 January: साल के पहले मंगलवार पर 6 राशियों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, पढ़ें राशिफल

हम आपको मंगलवार 4 जनवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 4 January 2022

Hanuman

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

दाम्पत्य जीवन आज एक नया मोड़ लेगा और आपको अपने जीवनसाथी की अहमियत का पता चलेगा। आपको फायदे के बड़े मौके भी मिलेंगे। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से संपर्क हो सकता है। दुश्मनों से सावधान रहें। आज आप मानसिक तनाव महसूस करेंगे। व्यावसायिक और सामाजिक दायरे में सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए दिन अनुकूल है। पारिवारिक जीवन आरामदायक और शांतिपूर्ण रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज परिवार में तनाव हो सकता है। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ भेंट हो सकती है। सेहत की बात करें तो लगातार काम करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। बीच बीच में थोड़ा विश्राम करें अन्यथा कोई गंभीर समस्या हो सकती है। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। कोई भी कार्य बड़ी मेहनत के बाद पूर्ण होंगे। अपनों पर किसी भी बात के लिए दबाव न बनाएं अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। आपकी सोच और विचारों में नयापन आ सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। पुरानी बीमारी आज परेशान कर सकती है। भावुकता से बचने का समय है। व्यवसाय करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। कोई आपको ठगने की कोशिश कर सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज कुछ व्यर्थ के खर्च आपको परेशान कर सकते है। आप जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे, उससे आपको समय पर मदद मिल जायेगी। आज नौकरी तथा व्यापार में आपको कुछ अच्छे लाभ मिल सकते है। कार्यो को लेकर फालतू का मानसिक तनाव बना रह सकता है। कुत्ते को रोटी खिलाएं, आपको सभी काम में सफलता हासिल होगा। कलात्मक और रचनात्मक कामों में आप बहुत हद तक सफल हो जाएंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको पार्टनर से रोमांस करने का मौका मिल सकता है। दोस्तों की मदद से नई नौकरी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय थका देने वाला है। किसी से कर्ज लेना पड़ सकता है। आज ऑफिस में नए अधिकार मिलेंगे। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा को बदल सकती है। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में भी लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। सेहत से सम्बंधित कुछ दिक्क़ते मिल सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

धैर्यशीलता में कमी रह सकती है। बातों को अपनों के साथ शेयर करके सोल्यूशन पा सकते हैं। फैशन से जुड़े लोगों को सफलता का अच्छा मौका मिलेगा। कारोबारी विवादित मामलों में सजग रहें। कोर्ट कचहरी तक होने की आशंका है। राजनेताओं के सत्ता में आने की संभावना है और विदेशी यात्राओं के भी संकेत हैं। अधूरी इच्छाएं पूरी करने के लिए आप मेहनत करेंगे। नई परियोजनाएं गतिशील हो सकती हैं।

hanuman

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप अपने द्वारा किए गए किसी निवेश में लाभ प्राप्त करेंगे और मन संतुष्ट एव शांत रहेगा। आप जिस प्रतियोगिता में भी क़दम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा। आज आपका वैवाहिक जीवन थोड़े मुश्किल दौर से गुज़रता हुआ मालूम हो सकता है। नौकरीपेशा लोग साथ काम करने वाले किसी व्यक्ति से पैसों की मदद ले सकते हैं। कारोबार में आपको धन लाभ हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

व्यापारियों को नए संबंध बनेंगे, जिसको लेकर वह व्यस्त भी रहेंगे। खान-पान को असंयमित न होने दें। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। युवाओं को नशे से दूर रहने की जरूरत है अन्यथा परिणाम घातक हो सकते हैं। लीवर संबंधित रोगों के प्रति सजग रहें। आज सबसे महत्वपूर्ण बात यही है कि आप अपनी समझ और परिपक्वता से विपरीत परिस्थितियों को भी संभाल लें। किसी भी बात को लेकर अधिक उत्साहित न रहें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

जीवनसाथी की तलाश कर रहे लोगों की तलाश खत्म होगी। व्यक्ति पैसे के चक्कर में स्वास्थ्य गँवाता है, फिर स्वास्थ्य के लिए पैसा। स्वास्थ्य अमूल्य धरोहर है, इसलिए आलस्य त्यागकर अपनी शारीरिक सक्रियता को बढ़ाना फ़ायदेमंद रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको संयम बरतना चाहिए और कोई भी नई प्रतिबद्धता बनाने से पहले दो बार सोचना चाहिए। आज घर के सभी पुराने लटके हुए कार्यों को पूरा करने का अवसर म‍िलेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज परिवार की खुशियां फिर से वापस आएंगी और आपके घर में एक अलग ही माहौल होगा। सामाजिक कार्यों में आपका योगदान रहेगा। परिवार में प्रेम बढ़ेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। किसी से वाद-विवाद या बहसबाजी में आपकी जीत हो सकती है। हर नए काम के कानूनी पहलुओं पर अच्छी तरह से गौर करके चलें। जीवनसाथी के बीच सामंजस्य बना रहेगा ,आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपकी मुलाकात खास लोगों से हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

मित्रों एवं सगे-संबंधियों से सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को जॉब का कोई बेहतर ऑप्शन मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सक्रियता बढ़ सकती है।संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंतित हो सकते है। जीवन साथी से लाभ या उपहार की प्राप्ति हो सकती है। आप चीज़ों को देख-सझकर ही कोई फैसला लेंगे। अगर आप आज बुजुर्गों की बात मानते हैं तो आपको लाभ होगा। बिजनेस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की जरूरत पड़ सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

व्यापारियों को आज कुछ फायदा मिल सकता है। किसी मित्र के साथ मूवी देखने की प्लानिंग कर सकते हैं। कुछ दिनों के लिए घूमने के लिए जा सकते हैं। यदि आपका काम लोहे, कपड़े या सौंदर्य प्रसाधन से जुड़ा हुआ है तो आज आप अच्छे मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं। पैसों के मामले में आज आप भाग्यशाली रहेंगे। आपके लिए दिन बहुत उपयोगी है। आज आपको यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। शाम तक आपके सारी ज‍िम्‍मेदार‍ियां आराम से पूरी हो जाएंगी।

आपने Rashifal 4 January का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 4 January का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 4 January 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button