अध्यात्म

राशिफल 6 जुलाई 2017 : जानिए आपके लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन!

6 जुलाई 2017, गुरुवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आज आपके सितारे क्या कहते हैं? यह जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल। Rashifal 6 July 2017 Thursday.

राशिफल 6 जुलाई 2017 –  

  

मेष (Aries): गणेश जी कहते हैं कि आज आप आध्यात्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। गहन चिंतनशक्ति इस कार्य में आपकी सहायता करेगी। गणेश जी सलाह देते हैं कि शत्रुओं से संभलकर चलें। आज नए कार्य का प्रारंभ न करें। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं।

वृषभ (Taurus): गणेश जी कहते हैं कि आज आपके व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होगा। गणेश जी कहते हैं कि आज आपको धन लाभ होने की भी संभावना है।

मिथुन (Gemini): आज के दिन मनोरंजन तथा आनंद-प्रमोद में व्यस्त रहेंगे, ऐसा गणेश जी कहते हैं। मित्रों तथा परिवार के साथ खुशनुमा वातावरण रहेगा। समाज में सम्मान और यश भी बढ़ेगा और दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

राशिफल –

कर्क (Cancer): गणेश जी के आशीर्वाद से आज का दिन आपके लिए आनंददायक होगा व परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। आवश्यक कार्यों में धन खर्च होगा, फिर भी आर्थिक लाभ के लिए दिन अच्छा है। नौकरी करने वालों के लिए कार्यालय में आज वातावरण अनुकूल मिलेगा।

सिंह (Leo): आज धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। नए कार्य का प्रारंभ होंगे। विदेश से शुभ समाचार मिल सकते हैं। पूंजी-निवेश करनेवालों के लिए समय लाभदायक होगा। मध्याहन के बाद आप पर भावना हावी होगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। संपत्ति से सम्बंधित कार्यों के लिए आज का दिन उचित नहीं है।

कन्या (Virgo): आज आप किसी भी प्रकार की निर्णयात्मक स्थिति पर नहीं पहुंच पाएंगे इसलिए नए कार्य प्रारंभ न करें। आज मौन रहें तो ही बुद्धिमानी है, नहीं तो किसी से मनमुटाव हो सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य ठीक रहेगा। घर के अन्य सदस्यों के साथ बैठकर महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लेंगे। पूंजी-निवेश करना आज आप के हित में होगा।

6 राशियों का राशिफल –

तुला (Libra): आज आपके मन में कई विचार हावी होंगे। एक से अधिक कार्यों को हाथ में न लें। काम के प्रति अरुचि रहेगी। आवश्यकता से अधिक काम के कारण शारीरिक और मानसिक थकान का अनुभव होगा। सुबह से सायंकाल तक कोई भी काम पूरा नहीं होगा। हालांकि, कई अधूरे कामों के कारण सामाजिक प्रसंग में भी आप पर्याप्त ध्यान नहीं दे सकेंगे।

वृश्चिक (Scorpio): मानसिक अशांति रहेगी। अशुभ समाचार मिल सकता है। भावुकता की मात्रा अधिक रहेगी व भविष्य को लेकर चितिंत रहेंगे। कामकाज में रूकावटें होंगी और मेहनत का उचित फल नहीं मिलेगा। कोई नया काम करने या बाहर जाने का निश्चय किया हो तो वह अधुरा रह सकता है। गणेशजी कह रहे हैं कि इस समय ध्यान, आध्यात्मिकता बढ़ाकर आंतरिक शक्ति और ऊर्जा बढ़ाये।

धनु (Sagittarius): आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा और नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आपको आज उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। परिवार में उत्सव और उल्लास का माहौल रहेगा व मन की भावनात्मकता में वृद्धि होगी। मां की ओर से लाभ होगा और विवाह का सुख भी प्राप्त हो सकता है।

राशिफल –

मकर (Capricorn): ऑफिस एवं व्यवसाय क्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल रहेगी। किसी आवश्यक कार्य के लिए बाहर जाने का अवसर मिल सकता है। खान-पान एवं घूमने-फिरने के दौरान विशेष ध्यान रखें। आकस्मिक खर्च के योग बन रहे हैं। घुटनों का दर्द हो सकता है। क्रोध से दूर रहिये।

कुंभ (Aquarius): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन लाभप्रद है। सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे और मान- सम्मान में वृद्धि होगी। मध्याह्न के बाद घर का वातावरण तनावपूर्ण रह सकता है। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, इसलिए आवेशपूर्ण मन पर संयम रखें। धन का अधिक खर्च न हो इसका ख्याल रखें।

मीन (Pisces): आज का दिन सब प्रकार से आपके लिए लाभदायी है। आप कोई परोपकार का कार्य करेंगे। व्यापार में उचित आयोजन के द्वारा व्यापार-वृद्धि होगी। व्यापार से सम्बंधित प्रवास का योग बन रहा है। पिता और बड़ों से आशीर्वाद व लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी, ऐसा गणेश जी कहते हैं।

Back to top button