राशिफल

Rashifal 12 December: आज इन 4 राशियों की लंबे समय से चली रही परेशानियां होंगी दूर, पढ़ें राशिफल

हम आपको रविवार 12 दिसंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 12 December 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आकस्मिक धन लाभ के प्रबल योग दिखाई दे रहे हैं। दूसरों को खुशियां देकर और पुरानी गलतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। चीजों के होने का इंतजार मत कीजिए, बाहर निकलें और नए मौकों की तलाश करें। आज का दिन आपके लिए फलदायक है, लेकिन आपकी मेहनत ही आपको सफलता दिलाएगी। बातचीत में कुशलता आज आपका मजबूत पक्ष साबित होगी। जीवनसाथी के साथ अपनी खुशियों को बांटकर आपको और भी अच्छा लगेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप अपने जीवन में तेजी से प्रगति करते हुए सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करने में कामयाब होंगे। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। कुछ बड़े लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न होंगे। माता-पिता के साथ आप धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शत्रु तथा ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधानी आवश्यक है। लव लाइफ शानदार रहेगी। बच्चों की पढ़ाई बेहतर तरीके से मिलेगी। परिवार में सबकी सेहत अच्छी बनी रहेगी।

Surya dev

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपकी ऊर्जा चरम पर हो सकती है और कोशिशें भी पूरी होंगी। जॉब करने वाले जातकों को आज कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर चलने की जरूरत है। किसी नए काम के आगाज के लिए आपको पहले उसके बारे में अनुभवी लोगों से बात करनी चाहिए। आपको अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिये एक्सरसाइज जारी रखनी चाहिए। लवमेट कहीं घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं। आप किसी सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं फलीभूत होंगी। स्टूडेंट्स अपने करियर में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। आपके प्रिय का अस्थिर बर्ताव आज रोमांस को बिगाड़ सकता है। पैसे बनाने के उन नए विचारों का उपयोग करें, जो आज आपके ज़ेहन में आएं। धैर्य और कोशिश के बीच संतुलन रखेंगे, तो ज्यादातर समस्याएं सुलझ सकती है। कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिये अभी थोड़ी ओर मेहनत की आवश्यकता है। पैसों के लेन-देन करने में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज किसी सहकर्मी से जरूरी काम पर रोचक चर्चा हो सकती है। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। आज आपका खोया हुआ धन या रुका हुआ पैसा मिल जायेगा। इसके अलावा आज आप मंत्रणा शक्ति के बल पर किसी कठिन समस्या का समाधान करने में सक्षम हो सकेंगे।
शारीरिक रूप से स्वस्थता और मानसिक रुप से प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। बड़ों का आशीर्वाद लें, दिन अच्छा बीतेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपके आय प्राप्ति के साधनों में वृद्धि होगी। आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर कुछ हद तक चिंतित रह सकते हैं। बहन का स्नेह आपको प्रोत्साहन देगा। लेकिन छोटी-मोटी बातों पर आपा खोने से बचें, क्योंकि इससे आपके हितों को नुक़सान पहुंचेगा। जिस काम की जिम्मेदारी आपके ऊपर है, उसमें दोस्तों का भरपूर साथ मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन हर तरह से अच्छा रहेगा। सेहत के मामले में भी सब बेहतर रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज कुछ नए और अच्छे मौके आज आपको मिल सकते हैं। अपने आत्मविश्वास के दम पर आप दूसरों से अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। नए कार्य में वैधानिक और तकनीकी पहलुओं पर विचार करने के बाद ही कोई न‍िर्णय लें। ताकि आपको यह पता हो क‍ि कहां पर लाभ होगा और कहां हान‍ि हो सकती है। आपकी इनकम बढ़ेगी। अपनी योजनाओं को अमली जामा पहनाने का समय आ गया हैं। वाहन चलाते समय अपने साथ जरूरी कागजाद रखना ना भूलें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको लाभ के कुछ अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। जीवन में धोखे आसानी से मिल जाते हैं, पर मौके नहीं मिलते समय का भरपूर लाभ लें। आज आपको भूमि, रियल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की ज़रूरत है। दोस्त और रिश्तेदार आपकी मदद करेंगे और आप उनके साथ काफ़ी ख़ुशी महसूस करेंगे। हर काम दिल खोलकर करें। नए अंदाज से करें तो आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जनों का सहयोग मिलेगा।

hanuman

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हर कार्य में आपको सफलता मिलने वाली है, इससे समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिलने का योग है। इसलिए जो भी प्रयास कर रहे हैं, उसे जारी रखें। रात्रि का समय मंगल उत्सव में प्रियजनों के साथ हर्षोल्लास में बीतेगा। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब रहेगा, जिसके संबंध में आपका अत्यधिक खर्चा होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज राजनैतिक व सामाजिक जीवन में उत्कृष्ट सेवाओं हेतु आपको सम्मानित किया जा सकता है। किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न करें, हानि उठानी पड़ सकती है। आज जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। गलत कार्यों को न करें। सकारात्मक सोचें। लव पार्टनर को प्रसन्न रखने में आज आप सफल रहेंगे। गृहस्थ जीवन को लेकर कुछ चिंताएं रह सकती हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परन्तु माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। मंदिर में मिठाई दान करें, भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा। अपने लिए पैसा बचाने का आपका ख्याल आज पूरा हो सकता है। आज आप उचित बचत कर पाने में सक्षम होंगे। परिवार की सलाह पर चलना आपके लिए फायदेमंद होगा। दिल-दिमाग पर भरोसा रखें। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई गुड न्यूज मिलेगी। कारोबार में बरकत होगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके किसी दोस्त या परिवार के सदस्य का व्यवहार बदल सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इससे आप अपने काम बहुत अच्छे से कर पायेंगे। घर-परिवार में वृद्धजनों से बहसबाजी का भी योग है। बेहतर होगा बड़े-बुजुर्गों से बात करते समय वाणी में माधुर्य रखें। उनकी राय आपके ल‍िए भविष्‍य में उपयोगी सिद्ध होगी। पैसों से जुड़े किसी मामले को सुलझाने के लिहाज से आज का दिन अच्छा है। लवमेट्स कहीं घूमने जा सकते हैं।

आपने Rashifal 12 December का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 12 December का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 12 December 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button