बॉलीवुड

आखिरकार तब्बू ने खोल ही दिया राज, इस बॉलीवुड अभिनेता की वजह से हैं अब तक अविवाहित!

मुंबई: बॉलीवुड और विवादों का रिश्ता आज से नहीं है। बॉलीवुड से सम्बन्ध रखने वाला शायद ही कोई व्यक्ति होगा, जिसका सामना विवादों से ना हुआ हो। कुछ अभिनेता-अभिनेत्री हमेशा विवादों से घिरे रहते हैं। जबकि कुछ कभी-कभी ही विवादों में फंसते हैं। बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां अपने रिश्तों को लेकर विवादों में फंस चुकी हैं। यह कोई ना कोई विवादित बयान देकर फंस जाती हैं। tabu unmarried mystery.

तब्बू ने 25 साल बाद खोला अपने अविवाहित रहने का राज:

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री तब्बू के बारे में तो आप जानते ही हैं। इन्होने बॉलीवुड के कई अभिनेताओं के साथ कई सफल फिल्में की हैं। उनकी पिछली फिल्म हैदर में उन्होंने गजब का अभिनय किया था। उन्होंने इस फिल्म में शानदार अभिनय कर के यह साबित कर दिया कि भले ही वह स्क्रीन से काफी समय से दूर रही हों, लेकिन अभिनय नहीं भूली हैं।

तब्बू की कई अभिनेताओं के साथ स्क्रीन पर अच्छी केमिस्ट्री जमी, लेकिन रियल लाइफ में वह अब तक अविवाहित हैं। जी हां 45 साल की बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू आज तक अविवाहित हैं, जबकि इनके साथ की लगभग सभी अभिनेत्रियों ने अपना घर बसा लिया है। तब्बू ने अब तक शादी क्यों नहीं की इसके बारे में उन्होंने खुद ही 25 साल बाद राज खोल दिए हैं।

अजय देवगन की वजह से नहीं कर पायी शादी:

तब्बू ने अपने अविवाहित होने की वजह किसी और को नहीं बल्की अजय देवगन को बताया है। जी हां तब्बू अज तक अजय देवगन की वजह से शादी नहीं कर पायीं। तब्बू ने यह भी कहा कि वो उम्मीद करती हैं कि अजय देवगन ने जो उनके साथ किया, उन्हें उसका मलाल भी होगा। एक इंटरव्यू में तब्बू ने बताया कि वो अजय को पिछले 25 सालों से जानती हैं। तब्बू ने कहा अजय मेरे कजिन समीर आर्य के पड़ोसी हैं और मेरे बहुत अच्छे दोस्त भी हैं।

अजय देवगन मेरे जीवन में उस समय से हैं, जबसे मैंने अपने कैरियर में आगे बढ़ना शुरू किया। अजय ने ही हमारे रिश्ते की शुरुआत की थी। उन दिनों समीर और अजय मुझपर खूब निगरानी रखते थे और हर जगह फॉलो किया करते थे। जब भी कोई लड़का मुझसे बात करने की कोशिश करता, ये दोनों उसे पीटने की धमकी देते थे। दोनों काफी बदमाश थे। अगर आज मैं सिंगल हूं तो उसकी वजह अजय ही है।

Back to top button