राशिफल

Rashifal 22 October: माता रानी की कृपा से आज इन 7 राशि वालों के जीवन की डूबती नैया होगी पार

राशिफल ज्योतिष शास्त्र की वह विधा है, जिसके माध्यम से भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से मिलने वाला शुभ-अशुभ फल ही राशिफल कहलाता है। प्रतिदिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार उनसे जुड़े जातकों के जीवन में घटित होने वाली घटनाएं भी भिन्न-भिन्न होती हैं। हम आपको आज यानि शुक्रवार 22 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। आइए देखते हैं, आज आपके सितारे क्या कहते हैं। तो पढ़िए Rashifal 22 October 2021

maa durga

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी प्रकार की दुविधा आपको सता सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बदहजमी की शिकायत हो सकती है। किसी बड़े धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इज़ाफ़ा करेगा। आपको अपने रोज़मर्रा के कामों से छुट्टी लेकर आज दोस्तों के साथ घूमने का कार्यक्रम बनाना चाहिए। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन अच्छा है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको लगेगा कि आप बहुत व्यस्त और कुछ परेशान हैं। आज आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। ये समय थोड़े बदलाव का है जिसके कारण आप कुछ परेशान रहेंगे। लेकिन ध्यान रखें कि ये बदलाव ही आपके लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा और आपकी सोच के दायरे को बड़ा कर देगा। अपेक्षानुरूप कार्य न होने से चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। आपको मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप वाणी पर संयम रखें। मन को शांति मिलेगी। आपके पड़ोसी आपकी तारीफ कर सकते है। आपकी चतुरता से पुराने विवाद समाप्त हो सकते हैं। अतिरिक्त आय हो सकती है। दुश्मन हावी होने को कोशिश करेंगे। सिरदर्द की समस्या हो सकती है। कारोबार में लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। अगर आप व्यापारी हैं तो सामान्य लाभ आज आपको मिलने वाला है। आज के दिन आपको कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिताएंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप अपने दोस्तों के साथ खूब नाचने-गाने में व्यस्त रहेंगे। आपके दोस्त आज आपके घर भी आ सकते हैं उनका दिल से स्वागत करें। उनसे मिल कर आपका तनाव बिल्कुल खत्म हो जाएगा। आप लंबे समय से बहुत कड़ी मेहनत कर रहे हैं ये ब्रेक आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। क्रोध की अधिकता तो रहेगी, परन्तु वाणी में सौम्यता भी रहेगी। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आज बड़े-बुजुर्गों की सलाह के बिना कोई पारिवारिक निर्णय ना लें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपके मन में किसी बात को लेकर उत्साह रह सकता है। सहकर्मियों के साथ काम करते वक़्त युक्ति और चतुरता की ज़रूरत होगी। कार्यक्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है। काम पूरा करने के लिये शायद आपको पर्याप्त समय न मिल पाये। परेशान होने के बजाय धैर्य बनाये रखना चाहिए। आज आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ। आर्थिक योजना को कार्य रूप में परिणित करने से व्यावसायिक सफलता मिलेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज किसी उल्टे-सीधे कामों का हिस्सा न बनें। प्रेम के दृष्टिकोण से उत्तम दिन है। आज आप कोई दिल टूटने से बचा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के अवसर उपस्थित होंगे। पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। गृहस्थजीवन में माधुर्य छाया रहेगा। उच्च पदाधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। आपकी रचनात्मकता दोस्तों को आपकी ओर खींच सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप अपने चारों तरफ के लोगों के बर्ताव के चलते खीज महसूस करेंगे। किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग आपको मिलेगा। कारोबारियों को धन लाभ होगा। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया है। कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। आज आप किस्मत के भरोसे ना रहे। आप किसी योजना के झांसे में ना फंसे। अपनी समझ का इस्तेमाल कर आप इन योजना से बचें। आज शारीरिक स्वास्थ अच्छा नहीं रहेगा, परंतु दोपहर के बाद घर में आनंद और शांति का वातावरण बन जाएगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज का दिन लाभदायी रहेगा। विविध क्षेत्रों से यश, कीर्ति तथा लाभ प्राप्त होगा। अपनी बात आप ठीक से कह सकेंगे। आज आप अपने रुके हुए काम को पूरा करने के लिए कुछ ऐसे कदम उठाएंगे जो कि अप्रत्याशित होंगे। धनप्राप्ति के लिए आज का दिन शुभ है। प्रियजनों के साथ मिलन आनंददायी रहेगा। व्यापार में आय की वृद्धि होने की संभावना है। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपका जीवनसाथी किसी खूबसूरत सरप्राईज से आपका दिन बना सकता है। छोटे भाई-बहन आपसे राय मांग सकते हैं। शाम को प्रिय के साथ रोमांटिक मुलाक़ात और साथ में कहीं लज़ीज़ खाना खाने के लिहाज़ से बढ़िया दिन है। किसी प्रकार की विपरीत घटना घटित हो सकती है। आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी ख़ासी तारीफ़ कर सकते हैं। होशियारी से निवेश करें। काम और घर पर दबाव आपको थोड़ा ग़ुस्सैल बना सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज खर्चे कुछ बढ़ सकते हैं। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए काफी भागदौड़ भरा रहेगा। आज आपको किसी महत्वपूर्ण काम पर फोकस करने की जिम्मेदारी मिलेगी, इसे हाथ से जाने न दें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए आज आपको ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। आज के दिन घटनाएँ अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी जिसके चलते आप थकान और दुविधा महसूस करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

व्यावसायिक क्षेत्र में कर्मचारियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा। संतान से संबंधित विषयों को लेकर चिंतित होंगे। अपने क़रीबी लोगों के सामने ऐसी बातें उठाने से बचें, जो उन्हें उदास कर सकती हैं। अपने प्रिय को ख़ुश करना आपके लिए काफ़ी मुश्किल साबित होगा। कामकाज में रुकावटें आने से आपका मूड खराब हो सकता है। ख़ुद को अभिव्यक्त करने के लिए अच्छा समय है- और ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कीजिए, जो रचनात्मक हों।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज अतीत के गलत फैसले मानसिक अशान्ति और क्लेश की वजह बनेंगे। आज वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से असंतुष्ट नजर आएंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आज आप जो भी कोशिश करेंगे, लोगों से उसका समर्थन भी आपको मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ी डील करने का अवसर प्राप्त होगा। भविष्य में इससे आर्थिक रूप से आपको मजबूती मिलेगी। आपके सोचे हुए ज्यादातर काम भी पूरे हो सकते हैं।

आपने Rashifal 22 October 2021 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 22 October 2021 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 22 October 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button