अध्यात्म

इन उपायों से दीपावली के मौके पर कर सकते मां लक्ष्मी को प्रसन्न। बनी रहेगी धन की आवक

आज के महंगाई भरे इस दौर में एक साधारण व्यक्ति कितनी भी मेहनत क्यों न कर ले लेकिन उसे अक्सर धन का अभाव बना ही रहता है। जी हां प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में यही कामना होती है कि वह सुखी, समृद्धशाली जीवन व्यतीत करे। ऐसे में इसके लिए वह कड़ी मेहनत भी करता है लेकिन अक्सर उसे इसका सही परिणाम प्राप्त नहीं होता। फ़िर वह थक हारकर बैठ जाता है और अपनी क़िस्मत को कोसने लगता है कि शायद उसके भाग्य में ही बेहतर जीवन जीना नहीं लिखा।

ऐसे में आइए आज हैं आपको कुछ उपाय बताते है। जिस पर अमल करके आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बना सकते हैं। अभी दीपावली का पर्व नज़दीक है और हम सभी जानते हैं कि दीपावली एवं धनतेरस को धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजन-अर्चना होती है। जिससे मां लक्ष्मी धन में वृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती है।

Dipawali

तो आइए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे कुछ अचूक उपाय जिसके करने से मां लक्ष्मी आपके पास सिर्फ आएंगी ही नहीं बल्कि जीवन भर के लिए आपके घर में विराजमान होंगी। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में जिन्हे करने से आपको धन की प्राप्त होगी…

1) बता दें कि दीपावली से 2 दिन पूर्व धनतेरस पर हल्दी और चावल पीसकर उसके घोल से घर के मुख्य द्वार पर ‘ऊँ’ लिखें, ऐसा करने से धन की प्राप्ति होगी।

Dipawali

2) दीपावली पूजन के बाद शंख और डमरू जरूर बजाएं। ऐसा करने से घर से दरिद्रता जाती है और लक्ष्मी जी का घर में स्थायी निवास होता है।

3) दीपावली पर लक्ष्मी पूजन करते समय हकीक रत्न की भी पूजा कर और उसके उपरांत उसे अंगूठी या माला के रूप में धारण करने से धन की वृद्धि होती है।

Dipawali

4) वहीं जैसा कि सभी जानते हैं कि ऋद्धि-सिद्धि के स्वामी गणेश और धन की देवी लक्ष्मी हैं। इन दोनों का संयुक्त यंत्र ‘महायंत्र’ कहलाता है। दीपावली के दिन घर में इस यंत्र की स्थापना से घर में धन-सम्पत्ति की कमी नहीं रहती है।

Dipawali

5) इसके अलावा दीपावली पर आप श्री यंत्र, कनकधारा यंत्र और कुबेर यंत्र की विधिवत स्थापना कर सकते हैं। इससे भी लक्ष्मी प्राप्त होती है।

Dipawali

6) दीपावली पूजन के दौरान लक्ष्मी पूजा में 11 कौड़ियां मां लक्ष्मी पर चढ़ाएं। अगले दिन इन कौड़ियों को लाल रूमाल या लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें, यह आपके धन में वृद्धि करेगा।

7) दीपावली पर मां लक्ष्मी को पूए का भोग लगाएं और इस भोग को गरीबों में बांटने से चढ़ा हुआ कर्जा उतर जाता है।

8) दीपावली पर पानी का घड़ा लाकर रसोई में कपड़े से ढक कर रख दें। ऐसा करने से घर में बरकत और खुशहाली आएगी। तो ऐसे में ये कुछ उपाय हैं। जिन्हें दीपावली के समय करके अपने जीवन में सुखों की आवक बढ़ा सकते हैं। आख़िर में एक विशेष बात, यह कहानी आपको कैसी लगी। हमें कमेंट कर अवश्य बताएं।

Back to top button