दिलचस्प

आपके पूरे मोहल्ले में इतना सोना नहीं होगा जितना इस दुल्हन ने अपनी शादी में पहना, देखें Video

कोई महिला अपने गोल्ड का शो ऑफ करें तो आप उन्हें यह वीडियो दिखा दीजिएगा

हर लड़की के लिए शादी वाला दिन बेहद खास होता है। इस दिन वह खूब सजती सँवरती है। उसकी यही कोशिश रहती है कि अपनी शादी वाले दिन वह सभी लड़कियों में बेस्ट दिखें। हर किसी की नजर उसी पर टिकी हो। ऐसे में वह शादी के जोड़े से लेकर ज्वेलरी तक हर चीज बड़ी तड़क भड़क वाली लेती है। वैसे शादियों में अक्सर दुल्हनें हेवी ज्वेलरी भी पहनती हैं। सिर्फ दुल्हन ही नहीं बल्कि मेहमान के रूप में आई सभी महिलाएं शादियों में सोना चांदी पहनती है।

bride-dances-with-lots-of-gold-on-her

लेकिन आज हम आपको एक ऐसी दुल्हन से मिलाने जा रहे हैं जिसने अपनी शादी में इतना सारा सोना पहन लिया जितना शायद आपके पूरे मोहल्ले में भी नहीं होगा। इस लड़की ने सोना पहनने में बप्पी लहिरी को भी पीछे छोड़ दिया। बॉलीवुड के फेमस गायक बप्पी लहिरी भी ढेर सारा सोना पहनने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस दुल्हन के आगे तो वे भी फीके लगने लगेंगे। यह दुल्हन अब अपनी हेवी गोल्ड ज्वेलरी के चलते सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

bride-dances-with-lots-of-gold-on-her

दरअसल इन दिनों इंटरनेट पर सोने से लदी एक दुल्हन चर्चा का विषय बनी हुई है। इस दुल्हन ने अपने शरीर पर हद से ज्यादा सोना लाद रखा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला दुल्हन के जोड़े में दिखाई दे रही है। उसने इस दौरान शरीर पर बहुत सारा सोना पहन रखा है। महिला के पास उसका पति भी खड़ा है। उसका पति एक शेख है। महिला के ठाठ बाट देख यही लग रहा है कि उसका पति बहुत अमीर होगा। वैसे अमीर पति और ढेर सारा सोना पहन दुल्हन अपनी शादी में इतनी खुश दिखती है कि वह खुशी के मारे डांस भी करने लगती है।

bride-dances-with-lots-of-gold-on-her

इंस्टाग्राम पर यह वीडियो gul__tasdan नाम के एक अकाउंट ने साझा किया है। लोगों को यह वीडियो बड़ा पसंद आ रहा है। वहीं लोग इसके ऊपर कई कमेंट्स भी कर रहे हैं। देखने में ये वीडियो किसी सऊदी अरब के शेख के घर की शादी का लग रहा है। महिला और उसके ढेर सारे सोने को देख लोगों का दिमाग खराब हो रहा है। किसी ने लिखा कि ‘इस महिला ने तो बप्पी लहीरी को भी पीछे छोड़ दिया।’ फिर एक कमेंट आता है कि ‘महिला अपने शेख पति के होने का फायदा उठा रही है। उसी की बदौलत उसे इतना सोना पहनने को मिला है।’

फिर एक शख्स कमेंट कर कहता है कि ‘मैं अपनी लाइफ में आज तक ऐसा नजारा नहीं देखा।’ एक यूजर मजाक करते हुए कहता है ‘भाई संभकर, कहीं कोई दुल्हन को ही चुराकर न ले जाए।’ वहीं एक यूजर ने सवाल उठाते हुए पूछा कि ‘ये महिला ने जो सोना पहन है क्या वह सच में असली है?’ बस इसी तरह के और भी कई मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं।

देखें वीडियो

अब अगली बार यदि कोई महिला अपने गोल्ड का शो ऑफ करें तो आप उन्हें यह वीडियो दिखा दीजिएगा। उसे अपनी हैसियत पता चल जाएगी। वैसे इतना सारा सोना पहनने के बारे में आपकी क्या राय है?

Back to top button