दिलचस्प

दुल्हन के लहंगे में छिपा था गैर-मर्द, बाहर निकला तो उड़ गए सबके होश, देखें Video

शादी का दिन हर किसी के लिए स्पेशल होता है। इस दिन दूल्हा दुल्हन परफेक्ट दिखने की कोशिश करते हैं। खासकर दुल्हन तो अपनी शादी की ड्रेस की शॉपिंग और प्लानिंग कई महीनों पहले ही शुरू कर देती है। शादी वाले दिन हर किसी की नजर दुल्हन पर टिकी होती है। ऐसे में दुल्हन भी यही चाहती है कि उसकी ड्रेस सबसे अलग और सुंदर हो। आप ने भी दुल्हन को शादियों में कई तरह के लहंगे या गाउन पहनते हुए देखा होगा।

आमतौर पर दुल्हन जब गाउन पहनती है तो उन्हें घेर अच्छा लगता है। उनकी ड्रेस में जितना ज्यादा घेर होता है वह उतनी ही ज्यादा आकर्षक दिखती है। बहुत सी दुल्हने अपनी शादी के लिए हेवी लहंगा या ड्रेस ही चुनती है। ये भारी भरकम ड्रेस दिखने में तो अच्छी लगती है लेकिन इन्हें पहनकर चलना फिरना और संभलना मुश्किल हो जाता है। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए। इस वीडियो में भी दुल्हन बड़ी संभल कर चल रही थी। उसके लहंगे में कुछ तो ऐसा था जो अटपटा था। लेकिन फिर जब ये राज खुला तो हर कोई हैरान रह गया।

wedding-planer-hides-under-bride-gown-to-help-her

दरअसल दुल्हन के लहंगे के अंदर एक आदमी छिपा बैठा था। यह आदमी शादी वाले दिन सभी मेहमानों के सामने दुल्हन के लहंगे के अंदर से बाहर निकलता है। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन ने एक बड़ा सा लहंगा पहन रखा है। वह दूल्हे के साथ स्टेज तक जाती है। इस दौरान उसकी ड्रेस को संभालने के लिए आसपास खड़े लोग मदद भी करते हैं।

जब दुल्हन स्टेज के नजदीक पहुंच जाती है तो उसका लहंगा अपने आप ही एडजस्ट होने लगता है। यह देख हर कोई हैरान हो जाता है। लेकिन इससे भी बड़ा झटका सभी को तब लगता है जब दुल्हन के लहंगे के अंदर से एक आदमी बाहर निकलता है। दरअसल यह आदमी और कोई नहीं बल्कि दुल्हन का वेडिंग प्लानर होता है। अब इसके पहले कि आप इस सिचूऐशन का कोई गलत मतलब निकाले पहले पूरी खबर पड़ लीजिए।

wedding-planer-hides-under-bride-gown-to-help-her

एक वेडिंग प्लानर अपनी प्लान की गई शादी को परफेक्ट बनाने की हर संभव कोशिश करता है। लेकिन इस वीडियो में दिखाई दे रहा वेडिंग प्लानर एक स्टेप आगे निकल गया। वह दुल्हन के गाउन को पेरफेक्ट रखना चाहता था। चुकी इस गाउन को पहनकर चलना और एडजस्ट करना कठिन था, इसलिए वह दुल्हन के लहंगे के अंदर घुस गया और वहीं दुल्हन के साथ चलते हुए उसके लहंगे को अंदर से एजस्ट किया। यही वजह थी कि जब दुल्हन स्टेज के पास आई तो वह लहंगे में से बाहर निकल गया।

यह पूरा मामला फिलीपींस के Pinamungajan के Louie Beach रिज़ॉर्ट का है। शादी के समय तेज हवा के कारण दुल्हन को लहंगा संभालने में दिक्कत हो रही थी। इसलिए उनकी शादी का वेडिंग प्लानर दुल्हन के लहंगे में घुस गया और दुल्हन के लहंगे को एडजस्ट कर उसकी शादी और वीडियो को परफेक्ट बनाया।

वैसे इस मामले पर आपकी क्या राय है? वीडियो पसंद आया हो तो शेयर करना मत भूलना।

Back to top button