अध्यात्म

ये राशि वाले आपस में कभी न बने जीवनसाथी, वरना ज़िंदगी भर होती रहेगी तू तू – मैं मैं

दो लोग जब आपस में मिलते हैं तो दो चीजों की संभावना बनती है। पहली कि उन दोनों की आपस में बहुत अच्छे से बेगी और वे एक दूसरे के बेस्ट फ्रेंड बन जाएंगे। वहीं दूसरी चीज ये हो सकती है कि दोनों की एक दूसरे से जरा भी नहीं बनेगी और वे जानी दुश्मन बन जाएंगे। आप ने भी देखा होगा कि कुछ लोगों की आपस में कभी नहीं बनती है। वे एक दूसरे को एक आँख नहीं सुहाते हैं। उन्हें यदि साथ में छोड़ दिया जाए तो उनका झगड़ा होना निश्चित होता है।

marriage

वहीं दूसरी ऐसी जोड़ी भी देखने को मिलती है जो हमेशा साथ रहती है। इन दोनों की आपस में बहुत बनती है। इनके बीच कभी लड़ाई झगड़ा नहीं होता है। ज्योतिष शास्त्र की माने तो ऐसा उन लोगों की कुंडली में विराजित ग्रहों के कलते होता है। यदि दो मैत्री वाले ग्रह आपस में मिलते हैं तो वहां प्यार पनपता है। वहीं दो शत्रु ग्रह आपस में टकरा जाए तो वहां दुश्मनी का जन्म होता है।

ऐसे में आज हम आपको ऐसी राशियों के कॉम्‍बीनेशन बताने जा रहे हैं जिनकी आपस में कभी नहीं बनती है। यदि ये दो राशि वाले जातक आपस में मिल जाएं तो इनका झगड़ा जरूर होता है। इसलिए यदि आप किसी से शादी करने का सोच रहे हैं या किसी को अपना बेस्ट फ्रेंड बनाना चाहते हैं तो कोशिश करें कि आपकी और सामने वाले शख्स की राशियों का कॉम्‍बीनेशन ये न हो। वरना आप दोनों का रिश्ता कभी सुखी नहीं रह सकता है।

इन राशियों की आपस में कभी नहीं बनती

mesh and kark

मेष और कर्क: इन दो राशियों की आपस में कभी नहीं बनती है। इसकी वजह मेष राशि के जातकों का मनमौजी स्वभाव है। ये हमेशा अपने बारे में ही सोचते हैं। खुद को अधिक प्राथमिकता देते हैं। वहीं कर्क राशि वाले जातक दूसरों की चिंता ज्यादा करते हैं। ऐसे में वे सामने वाले से भी यही अपेक्षा रखते हैं कि वह उनका ख्याल रखे। लेकिन मेष राशि वाले ऐसा नहीं कर पाते हैं। इस चीज को लेकर दोनों को झगड़े होते रहते हैं। ये कभी साथ में सुखी नहीं रह पाते हैं।

kumbh and brush

कुंभ और वृषभ: इन दो राशियों के लोग भी आपस में कभी सुखी नहीं रहते हैं। ये न तो पार्टनरशिप में काम कर सकते हैं और न ही एक दूसरे के जीवनसाथी बन सकते हैं। इसकी वजह वृषभ राशि वालों का जिद्दी स्वभाव होता है। वहीं मेष राशि वाले आजाद रहना पसंद करते हैं। इन्हें दूसरों की सलाह मानना अच्छा नहीं लगता है। ये जिंदगी अपने हिसाब से जीना पसंद करते हैं। इसलिए इन राशि के जातकों के बीच छोटी छोटी बातों को लेकर तकरार होती रहती है।

meen and mithun

मीन और मिथुन: ये दो राशियां भी आपस में शांति से नहीं रह सकती है। मिथुन राशि वाले कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं। वहीं मीन राशि वाले सीधे और बहुत भावुक स्वभाव के होते हैं। यदि सामने वाला इनसे किया वादा पूर्ण न करें तो नहेन गहरा धक्का लगता है। इसलिए ये दोनों आपस में लड़ते रहते हैं।

Back to top button