दिलचस्प

101 और 90 साल का है ये कपल, अभी भी बरकरार है दोनों का रोमांस, देखें इनका मैरज सीक्रेट – Video

सच्चा प्यार वही होता है जो शादी के बाद भी सालों साल बरकरार रहे। आमतौर पर यही देखा जाता है कि शादी के कुछ सालों में ही पति पत्नी के प्यार में कमी आ जाती है। आज के मॉडर्न जमाने में तो कई रिश्ते मैरिज के कुछ साल बाद ही टूट जाते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग कपल अपने सच्चे प्यार की वजह से सुर्खियां बटोर रहा है।

इनसे मिलिए, ये है 101 और 90 साल के क्यूट कपल। दोनों दक्षिण बेंगलुरु में रहते हैं और एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। उम्र के इस पढ़ाव में भी दोनों के बीच का रोमांस बरकरार है। 101 साल के दादाजी आज भी 90 साल की बीवी को फूल देना पसंद करते हैं। वे उनके साथ खान खाते हैं, घूमते हैं और हर लम्हा साथ बिताते हैं।

दादाजी 101 साल के हो गए हैं, लेकिन आज भी छोटी से छोटी बात के लिए दादी की सलाह लेते हैं। इस चीज को लेकर उनके बच्चे उन्हें चिढ़ाते भी हैं। वे अपने दादाजी से कहते हैं कि ‘क्यों दद्दू, दादी की सलाह ली या नहीं?’ इसके बाद पूरा परिवार साथ में हंसने लगता है। इस बुजुर्ग कपल के प्यार के कुछ पल अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

इस वीडियो में कपल अपनी सफल शादी का राज शेयर करते दिखाई दे रहे हैं। वे आज के युवाओं को सलाह देते हैं कि हमेशा साथ रहना चाहिए और एक दूसरे से किए वादे निभाने चाहिए। उनके इस वायरल वीडियो में बर्फ़ी फिल्म का गाना भी बज रहा है। वीडियो में दोनों कपल बड़े ही क्यूट लग रहे हैं।


इस कपल की शादी को 72 साल हो गए हैं। इतने सालों से इनके बीच कभी कोई सिरियस लड़ाई झगड़ा नहीं हुआ। ये हमेशा एक दूसरे के साथ खड़े रहे। एक दूसरे को प्यार करते रहे। दादाजी बताते हैं कि कैसे उनकी पत्नी ने जीवन में हर पल और हर क्षेत्र में उनका साथ दिया, उन्हें सपोर्ट किया और उनका हौसला बढ़ाया। पहले यह कपल बहुत गरीब भी था। ऐसे में वीडियो में ये अपने गरीबी के दिनों को भी याद करते दिखाई दिए।

यहां देखें वीडियो


सोशल मीडिया पर यह बुजुर्ग कपल बहुत वायरल हो रहा है। यह एक तरह से आज के युवाओं के लिए मिसाल बन गया है। लोग इनसे प्रेरित हो रहे हैं। सोच रहे हैं कि हम भी ऐसी ही शादीशुदा ज़िंदगी बिताएंगे। वैसे आप लोगों को यह बुजुर्ग कपल की जोड़ी कैसी लगी हमे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।

Back to top button