समाचार

सुखदेव के इशारे पर लाल किले पर फहराया गया था झंडा, तोड़फोड़ कर की थी सरकार को झुकाने की कोशिश

लाल किले पर हुई हिंसा के आरोप में दिल्ली पुलिस ने नेता सुखदेव सिंह को गिरफ्तार किया है और इनसे पूछताछ की गई है। पूछताछ के दौरान इन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे पुलिस के सामने किए हैं। दरअसल नेता सुखदेव सिंह ने ही आरोपी जुगराज को झंडा फहराने और तोड़फोड़ के लिए कहा था। जिसके कारण दिल्ली पुलिस ने इन्हें पकड़ा है। वहीं अब इस हिंसा को लेकर इन्होंने पुलिस के सामने कई सारे राज खुले हैं। इन्होंने पुलिस को बताया है कि किस तरह से लाल किले पर झंडा फहराने की प्लानिंग की गई थी।

पंजाब के अभिनेता दीप सिद्धू और जुगराज सिंह के साथ सुखदेव की लाल किले पर ही मुलाकात हुई थी। जुगराज सेवादार है और गुरुद्वारे में झंडा फहराने का काम करते हैं। ये पोल चढ़ने में माहिर हैं। जिसके कारण ही जुगराज को लाल किले के पोल पर चढ़कर झंडा लगाने का काम दिया गया था। ये खुलासा सुखदेव ने किया है। अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि लाल किले पर हुई हिंसा के बाद करनाल निवासी सुखदेव सिंह सिंघु बॉर्डर पर धरनास्थल पर ही छिपा हुआ था। इसपर 50 हजार इनाम था। उसकी रोज की लोकेशन सिंघु बॉर्डर पर आ रही थी। लेकिन दिल्ली पुलिस ने उसे सिंघु बॉर्डर से नहीं पकड़ा।

खबर के अनुसार सुखदेव सिंह ने छह फरवरी को चक्का जाम में हिस्सा लिया और इस दिन वो अपनी बेटी के ससुराल कुरूक्षेत्र के पास पीपली गांव गया था। पुलिस ने इसके ऊपर इनाम रखा था। इसलिए ये अपने घर नहीं गया था। वहीं सात फरवरी को ये चंडीगढ़ वकील से मिलने गया।  ताकि ये हरियाणा सरकार के सिंघु बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों की बिजली व पानी काटने के फैसले को कोर्ट में चुनौती दे सके। लेकिन उससे पहले ही दिल्ली पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र, सेक्टर-तीन, चंडीगढ़ में रेडलाइट से इसे पकड़ लिया।

दिल्ली पुलिस के अनुसार इसने लाल किले पर भीड़ को लीड़ किया था और उसने तोड़फोड़ करवाई थी। सुखदेव सिंह ने पुलिस से पूछताछ के दौरान कहा कि अगर वो तोड़फोड़ नहीं करता तो सरकार कैसे झुकती। सुखदेव सिंह ने ये भी खुलासा किया कि हिंसा वाले दिन उसने फंडा फहराने के लिए उकसाया था। उसने जुगराज को झंडा फहराने को कहा था। सुखदेव सिंह अपने साथियों के साथ सिंघु बॉर्डर से लाल किले पहुंचा था।

अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार तरनतारन निवासी जुगराज इलाके के पांच गुरुद्वारे में सेवादार है। वो पोल पर चंढकर गुरुद्वारे में झंडा लगाने आदि का काम करता है। इस कारण उसे पोल पर चढने का अभ्यास है। जुगराज सिंह के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है। दिल्ली पुलिस ने जुगराज सिंह की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम रखा हुआ है।

Back to top button