दिलचस्प

Photos: गजब की लचीली है 13 साल की ये लड़की, इसका हुनर देख मुंह से निकलेगा ‘हड्डी है भी या नहीं?’

हम सभी ने खिलौने की दुकान पर मिलने वाली रबर की गुड़िया देख रखी है। इस रबर की गुड़िया को हम जैसे चाहे वैसे मोड़ देते हैं, फिर भी इसे कुछ नहीं होता और ये पहले जैसी नॉर्मल हो जाती है। अब जरा सोचो यदि ऐसी गुड़िया रियल लाइफ में भी हो तो? मतलब एक ऐसी बच्ची जिसे जिस डायरेक्शन में चाहो और जैसा चाहो वह मुड़ जाए। आप में से कइयों को ये बात असंभव लग रही होगी लेकिन ऐसा हो सकता है।

वेस्ट लंदन में 13 साल की एक बच्ची का शरीर रबर की गुड़िया की तरह ही है। रॉक्सी कोबीलिऊख (Roxy Kobyliukh) नाम की यह लड़की अपने शरीर को रबर की तरह जैसा चाहे वैसा मोड़ लेती है। बच्ची की बॉडी में इतना अधिक लचीलापन है कि देखने वाले भी हैरान रह जाते हैं।

रॉक्सी अपने शरीर को लचीला बनाए रखने के लिए हफ्ते में लगभग 15 घंटे खुद को ट्रेन करती हैं। उन्हें फ्री बैठना पसंद नहीं है।

जब वे खाली रहती हैं तब भी अपने शरीर को इधर उधर मोड़कर प्रैक्टिस करती रहती हैं।

इतना ही नहीं वे अपने पैरों से लैपटॉप चलाती है, होमवर्क करती हैं और बाकी सभी काम भी बड़ी आसानी से कर लेती हैं। अपनी सुपर फ्लेक्सिबल बॉडी के चलते रॉक्सी सोशल मीडिया पर बहुत फेमस है। उन्हें इंस्टाग्राम पर कई हजार लोग फॉलो करते हैं।

रॉक्सी अपने दाएं पैर से जब किताब में लिखती हैं तो उनकी हैन्डवराइटिंग भी नहीं बिगड़ती है। जब वे बोर होती हैं और लैपटॉप चलाती हैं तब भी अपने दाएं पैर का इस्तेमाल कर लेती हैं। एक तरह से वे अपना रोजमर्रा का सभी काम पैरों की सहायता से कर सकती हैं।

रॉक्सी को स्ट्रेचिंग और पढ़ाई एक साथ करना पसंद है। इससे उनका काफी वक्त भी बचता है। रॉक्सी का ड्रीम है कि वह दुनिया की सबसे लचीली लड़की बन जाए। बस इसी दिशा में वे काफी मेहनत भी कर रही हैं।

रॉक्सी अक्सर सोशल मीडिया पर अपना टैलेंट दिखा लोगों को हैरान करती रहती हैं। इस लचीली बच्ची की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। इसे देख लोग तरह तरह के कमेंट्स करते हैं। कुछ तो ये तक बोल देते हैं कि इस लड़की में हड्डी है भी या नहीं।

वैसे आप लोगों को 13 साल की इस बच्ची के शरीर का लचीलापन कैसा लगा? क्या आप ने कभी पहले इस तरह किसी छोटी बच्ची को करते हुए देखा है? अपने जवाब हमे कमेंट में जरूर दें।

Back to top button