बॉलीवुड

मनीषा कोइराला से लेकर आलिया भट्ट की बहन तक, 53 साल के राहुल रॉय का चला इन लड़कियों से अफेयर

‘आशिकी’ (Aashiqui) फ़ेम राहुल रॉय (Rahul Roy) 9 फरवरी को 53 साल के हो गए। 1968 में पैदा हुए राहुल ‘आशिकी’ फिल्म के बाद रातोंरात सुपरस्टार बन गए थे। उनकी इमेज एक लवर बॉय की थी और कई लड़कियां उनपर मर मिटती थी। राहुल की लव लाइफ भी बड़ी दिलचस्प रही है। इसमें एक के बाद एक कई लड़कियां आई और फिर चली गई। आज हम आपको राहुल के इन्हीं लव अफेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

पूजा भट्ट: ‘जानम’, ‘जुनून’ और ‘फिर तेरी कहानी याद आई’ जैसी फिल्मों में साथ काम करते हुए राहुल और पूजा भट्ट (आलिया भट्ट की सौतेली बहन) के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। ये शूट पर क्वालिटी टाइम बिताने के बाद साथ में डिनर पर जाया करते थे। लेकिन अपने करियर और बीजी शेड्यूल के चलते दोनों कम मिलने लगे। जल्द ही इनकी दूरी ब्रेकअप में बदल गई।

मनीषा कोइराला: ‘मझदार’ और ‘अचानक’ में साथ काम करते हुए राहुल और मनीषा कोइराला के बीच प्यार परवान चढ़ने लगा। तब मनीषा एक बड़ी हिरोइन थी और राहुल अपना करियर सेट करने की जुगाड़ में थे। ऐसे में उन्होंने अपनी लव लाइफ से ज्यादा करियर को महत्व दिया। इस कारण मनीषा उनसे दूर हो गई।

सुमन रंगनाथन: राहुल की सुमन से पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के माध्यम से हुई थी। जल्द ही दोनों में अफेयर हो गया। यहां तक कि सुमन राहुल के साथ एक अपार्टमेंट शेयर करने लगी। ये भी कहा जाता है कि वह राहुल ही थे जिन्होंने सुमन को विक्रम भट्ट की ‘फरेब’ (1996) फिल्म दिलाई थी। दोनों की शादी की खबरें भी उड़ी थी लेकिन ऐसा हो नहीं सका। सुमन साउथ फिल्मों में व्यस्त हो गई। ऐसे में उन्होंने राहुल से अपना 3 साल का रिश्ता तोड़ लिया।

राजलक्ष्मी खानविलकर: राहुल ने साल 1998 में मॉडल राजलक्ष्मी खानविलकर से शादी रचाई थी। दोनों मुंबई की एक पार्टी में मिले थे। 14 साल तक दोनों का रिश्ता सही चला फिर मनमुटाव के चलते 2012 में दोनों का आपसी सहमति से तलाक हो गया। तलाक के बाद भी दोनों एक दूसरे की रिस्पेक्ट करते हैं। राहुल ने एक इंटरव्यू में ये तक बोला था कि मैं हमेशा राजलक्ष्मी और उनके परिवार के लिए खड़ा रहूँगा।

साधना सिंह: पेशे से मॉडल साधना सिंह से राहुल साल 2016 में मिले थे। दोनों में पहले दोस्ती हुई और फिर प्यार पनपने लगा। साधना को लेकर राहुल ने एक बार कहा था कि ‘वह बहुत प्यारी हैं। उन्हें देख ऐसा लगता है मानो मैं उन्हें कई सालों से जानता हूं।

Back to top button