राजनीति

संजय गांधी से लेकर राजेश पायलट तक, जब हादसों ने ले ली इन नेताओं की जान

देशभर में लोगों के साथ अचानक से ही कुछ ऐसे हादसे हो जाते हैं जिसमें लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ जाती है। वैसे देखा जाए तो मनुष्य की जिंदगी बहुत छोटी ही होती है क्योंकि कब, कहां पर मनुष्य को हादसे का शिकार होना पड़ जाए, इसके बारे में बता पाना बहुत ही मुश्किल है। भारत में रोजाना ही कोई ना कोई दुर्घटना होती रहती है, जिसके चलते लोगों की जिंदगी छिन जाती है। आज हम आपको देश के कुछ ऐसे मशहूर राजनेताओं के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनकी जान भी दुर्घटना में चली गई थी। कोई प्लेन क्रैश का शिकार हुआ तो कोई सड़क हादसे में अपनी जान गँवा बैठा। तो चलिए जानते हैं ऐसे कौन से मशहूर राजनेता हैं, जिनकी जान दुर्घटना की वजह से चली गई थी।

संजय गांधी

संजय गांधी का जन्म 14 दिसंबर 1946 को दिल्ली में हुआ था। वैसे यह कहना गलत नहीं होगा कि संजय गांधी का युग भारतीय राजनीति में परिवर्तन का युग था। आजादी के बाद देश की सपाट चलती है राजनीति में उन्होंने उथल-पुथल मचा दिया था। संजय गांधी का संपूर्ण जीवन विवादों से भरा रहा है। आपको बता दें कि संजय गांधी हवाई जहाज उड़ाने के शौकीन थे। 23 जून 1980 को वह दिल्ली के सफदरगंज एयरपोर्ट पर दिल्ली फ्लाइंग क्लब के नए जहाज को उड़ा रहे थे। जहाज को हवा में कलाबाजी दिखाने के दौरान वह अपना नियंत्रण खो बैठे, जिसकी वजह से उनका जहाज दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दुर्घटना में उनका निधन हो गया था।

माधव राव सिंधिया

माधव राव सिंधिया का जन्म 10 मार्च 1945 को ग्वालियर के सिंधिया परिवार में हुआ था। आपको बता दें कि माधवराव सिंधिया ग्वालियर के राजघराने की राजमाता विजयाराजे सिंधिया और जीवाजी राव सिंधिया के पुत्र थे। यह कांग्रेस के लोकप्रिय नेता रहे हैं। इनका निधन 30 सितंबर 2001 को हुआ था। दरअसल, उनका विमान यूपी के मैनपुरी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें इनकी जान चली गई थी।

साहिब सिंह वर्मा

20 जून 2007 को दिल्ली के भूतपूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा की कार दिल्ली जयपुर हाईवे पर एक ट्रक से टकरा गई थी। जिस सड़क हादसे में इनका निधन हो गया था।

गोपी नाथ मुंडे

पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपी नाथ मुंडे की जान एक कार एक्सीडेंट में चली गई थी। आपको बता दें कि 3 जून 2014 को इनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था। जिस हादसे में यह अपनी जान गँवा बैठे थे।

राजेश पायलट

कांग्रेस नेता राजेश पायलट की जान 11 जून 2000 को एक कार दुर्घटना में चली गई थी। आपको बता दें कि उनकी कार जयपुर के पास एक्सीडेंट का शिकार हो गई थी, जिसमें यह अपनी जान गँवा बैठे थे।

येरेन नायडू

येरेन नायडू का निधन 2 नवंबर 2012 को कार दुर्घटना में हुई थी।

दोरजी खांडू

विमान हादसे में अरुणाचल प्रदेश के भूतपूर्व सीएम दोरजी खांडू का निधन हो गया था। वर्ष 2011 में उनका हेलीकॉप्टर अचानक से ही रडार से गायब हो गया, जिसके बाद उनका मृत शरीर ही चीन के बॉर्डर से मिला था।

Y. S. राजशेखर रेड्डी

आंध्र प्रदेश के दो बार सीएम रहे Y. S. राजशेखर रेड्डी की जान भी एक हादसे में चली गई थी। आपको बता दें कि 2 सितंबर 2009 को इनका हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था, जिसमें यह अपनी जान गँवा बैठे थे।

Back to top button