बॉलीवुड

नेहा धुपिया ने अपने शो में अभिषेक बच्चन को किया इनवाइट, एक्टर ने ट्वीट कर लिखा- बख्स दीजिए…

नेहा धुुपिया बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनका फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा, लेकिन टीवी पर वो काफी हिट हैं। रियलिटी शो रोडीज में नेहा बतौर जज नजर आ चुकी है। इसके अलावा उनका एक मशहूर शो है ‘नो फिल्टर नेहा’ जो बॉलीवुड सेलेब्स के बीच काफी फेमस है। उनके शो पर सितारे आते हैं और ढेर सारे सवालों का जवाब देते हैं। इस शो में अभी तक बहुत सारे स्टार्स पहुंच चुके हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने अभिषेक बच्चन को बुलाया। वहीं अभिषेक बच्चन ने उनके शो पर जाने से इनकार कर दिया है।

नेहा के शो में आने से अभिषेक ने किया इनकार

बता दें कि एक ट्वीटर पर एक यूजर ने नेहा धुपिया को टैग करते लिए लिखा था कि, ‘प्लीज, प्लीज अभिषेक बच्चन को शो में बुलाइए। वो हाजिर जवाब देने वाले सितारों में से एक हैं और उन्हें सुनना पसंद करेंगे’। अब यूजर के इस रिक्वेस्ट पर जवाब देते हुए नेहा धुपिया ने लिखा कि,’मुझे भी वो पसंद हैं। जनता की मांग पर अभिषेक बच्चन को निजी तौर पर तो बुलाया ही है अब उन्हें सार्वजनिक रुप से बुला रही हूं’।


बता दें कि अभिषेक बच्चन काफी विटी नेचर के हैं और उनकी हाजिर जवाबी लोगों को काफी पसंद आती है। अब खुद नेहा ने अभिषेक बच्चन को अपने शो ‘नो फिल्टर नेहा’ में बुलाया, लेकिन अभिषेक ने साफ तौर पर मनाया। अभिषेक बच्चन ने लिखा कि, ‘हाजिर जवाबी और नो फिल्टर दो अलग अग चीजें हैं। बख्श दीजिए’।

ग्रुपिज्म पर ने नेहा ने दिया था जवाब

बता दें कि इन दिनों बॉलीवुड मे एक अलग ही घमासाम मचा हुआ है। इन दिनों कई स्टार्स को नेपोटिजम के मुद्दे पर चुप रहने पर भी ट्रोल किया जा रहा है। हाल ही में नेपोटिजम और ग्रुपिजम को लेकर नेहा धुपिया पर भी निशाना साधा गया। एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने कहा कि, ‘नेहा धुपिया को किस वजह से लगातार शोज मिल रहे है। सिवाय इसके कि वो करण जौहर की अच्छी दोस्त हैं और मिस इंडिया रह चुकी हैं’। ये नहीं उन्होंने नेहा धुपिया पर चमचागिरी का आरोप लगाया है।सुचित्रा को इस पर जवाब देते हुए नेहा ने कहा कि, ‘आपके इस बारे में कुछ भी पता नहीं है। आपको जितना पता है आप बस उतना ही बोल रही हैं। मुझे खुद अपने दम पर आगे बढ़ने पर गर्व है’।

बता दें कि नेहा धुपिया अपनी शादी को लेकर भी काफी चर्चा में आ गई थी। दरअसल एक्टर अंगद बेदी से शादी के वक्त नेहा प्रेग्नेंट थीं। उनकी अचानक से शादी के फैसले ने हर किसी को हैरान कर दिया था। शादी के कुछ महीने में ही नेहा ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था। नेहा हाल ही में अंगद के साथ कपिल शर्मा के शो में पहुंची थी जहां उन्होंने खूब मस्ती की और फैंस ने भी एपिसोड को काफी पसंद किया था।

Back to top button