बॉलीवुड

अपने पति की पहली शादी में सिर्फ 11 साल की थी करीना, जब की इस अभिनेत्री की उम्र थी केवल 1 साल

अपने पति की पहली शादी के समय उम्र में इतनी छोटी थी यह अभिनेत्रियां, कोई 6 साल की थी तो कोई थी 1 साल की

प्यार बड़ी अजीब चीज है। जब ये किसी से होता है तो बस हो जाता है। फिर हम सामने वाले का रंग-रूप, धर्म-जात और उम्र जैसी चीजें नहीं देखते हैं। एक जमाना था जब बॉलीवुड अभिनेता अपने से बेहद कम उम्र की लड़कियों से शादी रचा लिया करते थे। तब लड़कियां भी खुद से बड़े उम्र के लड़कों को बहुत पसंद करती थी। वैसे आजकल तो कई अभिनेत्रियां खुद से कम उम्र वाले लड़कों से ब्याह रचा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा और ऐश्वर्या राय इसका उदाहरण है। खैर आज हम आपको उन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से मिलाने जा रहे हैं जो अपने पति की पहली शादी के समय उम्र में बहुत छोटी थी। इनमें से एक अदाकारा तो ऐसी भी हैं जो अपने पति की पहली शादी के समय महज़ एक साल की थी।

हेमा मालिनी (Hema Malini)

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने बॉलीवुड के हीमेन धर्मेंद्र से साल 1979 में दूसरी शादी रचाई थी। धर्मेंद्र की पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर है, जिससे धर्मेंद्र ने साल 1954 में शादी की थी। तब धर्मेंद्र की उम्र सिर्फ 19 साल थी। धर्मेंद्र तो अपनी पहली पत्नी को तलाक देना चाहते थे, लेकिन वे इस बात के लिए राज़ी नहीं थी। ऐसे में धर्मेंद्र ने इस्लाम धर्म कबूल कर हेमा से दूसरी शादी रचाई थी। जब धर्मेंद्र की पहली शादी हुई तब हेमा मालिनी की उम्र सिर्फ 6 साल थी। उनका जन्म 16 अक्टूबर 1948 को हुआ था।

करीना कपूर (Kareena Kapoor)

करीना कपूर बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान की दूसरी बीवी है। दोनों की शादी 2012 में हुई थी। हाल ही में वे दूसरी बार प्रेग्नेंट भी हुई हैं। करीना से पहले सैफ ने अमृता सिंह से 1991 में शादी रचाई थी। इस दौरान करीना कपूर महज़ 11 वर्ष की थी। करीना का जन्म 21 सितंबर 1980 को हुआ था। वे उम्र में सैफ से 10 साल छोटी भी हैं।

शबाना आजमी (Shabana Azmi)

शबाना आजमी गुजरे जमाने की दमदार एक्ट्रेस हैं। उन्होने 1984 में बॉलीवुड के जाने माने लेखक जावेद अख्तर शादी रचाई थी। यह जावेद की दूसरी शादी थी। लेखक की पहली शादी साल 1972 में हनी ईरानी से हुई थी। तब शबाना आज़मी 22 साल की थी। शबाना का जन्म 18 सितंबर 1950 को हुआ था। वे जावेद अख्तर से उम्र में 5 साल छोटी हैं।

लीना चंदावरकर (Leena Chandavarkar)

बीते जमाने की बॉलीवुड एक्ट्रेस लीना चंदावरकर गायक किशोर कुमार की चौथी पत्नी हैं। किशोर कुमार ने पहली शादी साल 1951 में रुमा गुहा ठाकुरता से की थी। इसके बाद उनकी दूसरी शादी 1960 में मधुबाला से हुई। फिर साल 1976 में योगिता बाली उनकी तीसरी पत्नी बनी। अंत में साल 1980 में किशोर कुमार ने लीना चंदावरकर से चौथी शादी रचाई। इसके बाद साल 1986 में किशोर कुमार का निधन हो गया। अब आपको जान हैरानी होगी कि किशोर कुमार ने जब साल 1951 में अपनी पहली शादी रचाई थी जब उनकी चौथी बीवी यानि लीना चंदावरकर महज़ एक साल की थी। लीना का जन्म 20 अगस्त 1950 को हुआ था।

तो जैसा कि आप सभी ने देखा बॉलीवुड की दुनिया में शादी और लव अफेयर के मामले में कुछ भी हो सकता है। यहां आए दिन किसी के तलाक, ब्रेकअप या फेयर – शादी की खबरें आती रहती है।

Back to top button