बॉलीवुड

करियर के लिए इन सितारों ने पढ़ाई को कह दिया था अलविदा, कोई छठवीं पास है को तो कोई 10वीं

इंडस्ट्री में बहुत से सितारे ऐसे हैं जो कम पढ़ लिखे हैं, लेकिन अपने टैलेंट के दम पर बॉलीवुड पर राज करते हैं

बॉलीवुड सितारों की जिंदगी इतनी शानदार होती है कि फैंस उनकी लाइफस्टाइल देखकर आकर्षित हो जाते हैं। फैंस अपने स्टार के बारे में हर तरह की जानकारी रखना पसंद करते हैं। उनके खाने-पीने और घर के अलावा उनके रिलेशनशिप को लेकर भी फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। वहीं फैंस को ये जानने में भी दिलचस्पी रहती है कि उनके फेवरेट स्टार्स कितने पढ़े लिखे हैं। ऐसे में हम आपको बताएंगे आज उन सितारों के बारे में जिन्होंने अपने करियर को प्राथमिकता देते हुए पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवड की देसी गर्ल आज बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी नाम कमा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा एक बेहद खूबसूरत अदाकारा तो हैं हीं इसके अलावा उनका माइंड भी काफी शॉर्प है। हालांकि प्रियंका ने सिर्फ 12वीं तक की पढ़ाई की है। प्रियंका चोपड़ा ने बेहद कम उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था और इसके बाद उन्हें लगातार मॉडलिंग के ऑफर आने लगे थे। ऐसे में उन्होंने आगे की पढ़ाई नहीं की और करियर पर फोकस किया। आज प्रियंका ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं।

करिश्मा कपूर

90 के दशक की खूबसूरत और प्रतिभावान अदाकारा करिश्मा कपूर ने एक वक्त पर सभी के दिलों पर राज किया था। कपूर खानदान की इस बेटी ने अपने परिवार में औरतें के इंडस्ट्री में काम ना करने की परंपरा को भी तोड़ा था। हालांकि करिश्मा ने महज छठवीं तक की  पढ़ाई की हैं। इसके बाद वो स्कूल नहीं गई थी। करिश्मा ने बॉलीवुड में एंट्री की थी और कड़ी मेहनत से खुद को स्टार बनाया।

आमिर खान

एक से बढ़कर एक फिल्में कर मिस्टर परफेक्टनिस्ट के रुप में पहचान बनाने वाले आमिर खान भी पढ़ाई के मामले में पीछे हैं। आमिर खान ने 12वीं तक की पढ़ाई की है। हालांकि आमिर को हमेशा से कम पढ़ाई करने का दुख रहा है। आमिर ने पहले भी इस बात का जिक्र किया था कि उन्हें और पढ़ना चाहिए था।

कैटरीना कैफ

ब्रिटिश ब्यूटी कैटरीना कैफ ने भी 10वीं तक की पढ़ाई की है। कैटरीना ने बेहद कम उम्र में ही मॉडलिंग शुरु कर दी थी। इसके चलते उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी। कैटरीना ने बॉलीवुड में एक आउटसाइडर के रुप में एंट्री की थी इसके बाद उन्हें सलमान खान का साथ मिल गया। आज कैटरीना की गिनती टॉप की एक्ट्रेसेज में होती है।

बिपाशा बसु

ब्लैक ब्यूटी कही जाने वाली बिपाशा ने अपनी हॉटनेस और ग्लैमर से इंडस्ट्री में आग लगा दी थी। उन्हें हॉरर फिल्मों के लिए काफी पसंद किया जाता था। फिलहाल काफी समय से बिपाशा फिल्मों से दूर हैं। बिपाशा पहले एक्ट्रेस नहीं बल्कि सीए बनना चाहती थी। इसके बाद उन्होंने सुपरमॉडल कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया और जीत गईं। बिपाशा ने 12वीं तक की ही पढ़ाई की है।

दीपिक पादुकोण

अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से लोगों के दिलो पर राज करने वाली दीपिका पादुकोण भी पढ़ाई के मामले में कई स्टार्स से पीछे हैं। दीपिका ने महज 12वीं तक पढ़ाई की हैं। 12वीं के बाद उन्होंने ग्रेजुएशन में एडमिशन ले लिया था, लेकिन मॉडलिंग के लिए करियर छोड़ दिया। इसके बाद वो वीडियो एलबम में नजर आईं। दीपिका को उनके करियर का सबसे बड़ा ब्रेक फराह खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से मिला था।

Back to top button