बॉलीवुड

रानी-महारानियों की तरह है इन टीवी एक्ट्रेस की लाइफ, कमाई में पति को भी देती हैं मात

टीवी इंडस्ट्री के कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने अपना स्टारडम बना लिया है। इंडस्ट्री के इन कलाकारों को अब नाम से ही पहचाना जाने लगा है। अब इन कलाकारों का नाम ही काफी है और धारावाहिक इन कलाकारों के दम पर चलने लगे हैं। इन्हीं में से कुछ कलाकारों ने अपने करियर के शिखर पर पहुंचकर अब शादी भी कर ली है। कई अभिनेत्रियां तो ऐसी हैं, जो कमाई के मामले में आज अपने पतियों को भी पीछे छोड़ चुकी हैं। तो आज हम ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में इस आर्टिकल में बताएंगे, जो स्टारडम और कमाई के मामले में अपने पतियों से आगे चल रही हैं।

दिव्‍यांका त्रिपाठी – विवेक दहिया

टीवी धारावाहिक ‘ये है मोहब्बतें’ से घर घर में फेमस हुईं दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने से कई साल जूनियर एक्टर विवेक दहिया से शादी की। एक्टिंग की दुनिया में सीनियर दिव्यांका स्टारडम के मामले में भी अपने पति से काफी आगे हैं। बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी कई धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो दिव्यांका एक एपिसोड के लिए 90 हजार से 1 लाख रूपए तक चार्ज करती हैं। ये फीस विवेक दहिया से काफी ज्यादा है।

दीपिका कक्‍कड़ – शोएब

बिग बॉस फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपने ब्वॉयफ्रेंड शोएब इब्राहिम से शादी करने के लिए अपना धर्म तक बदल लिया। बता दें कि ये दीपिका की दूसरी शादी है। दीपिका के पति यानि शोएब इब्राहिम भी एक्टर हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता दीपिका जितनी नहीं है। साथ ही शोएब के पास उतने सीरियल्स भी नहीं हैं, जबकि दीपिका कक्कड़ लगातार धारावाहिकों में नजर आती हैं। दीपिका एक एपिसोड के लिए 80 हजार रूपए चार्ज करती हैं।

सैम्‍या टंडन

सौम्या टंडन भी अपने पति से कमाई के मुकाबले काफी आगे हैं। बता दें कि सौम्या टंडन टीवी धारावाहिक ‘भाभी जी घर पर हैं’ से पहले भी टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। दिलचस्प बात ये है कि सौम्या के पति एक महीने में जितनी कमाई करते हैं, उतना सौम्या 4-5 एपिसोड में ही कमा लेती हैं। खबरों के अनुसार सौम्या एक एपिसोड के 50 से 60 हजार रूपए फीस लेती हैं।

भारती सिंह – हर्ष लिम्‍बाचिया

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया एक लेखक हैं, लेकिन अब वो टीवी की दुनिया का एक बड़ा चेहरा बन चुके हैं। हालांकि हर्ष की सफलता के पीछे भारती का ही हाथ है। भारती ने अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में नाम बनाया है और आज वो एक कॉमेडियन होने के साथ साथ कई रिएलिटी शोज को भी होस्ट करती हैं। बताया जाता है कि भारती की सालाना कमाई 15 करोड़ रूपए है।

रुबीना दिलैक – अभिनव

टीवी इंडस्ट्री में छोटी बहु के नाम से मशहूर रूबीना दिलैक ने एक्टर अभिनव से शादी रचाई। रूबीना के मुकाबले अभिनव को फ्लॉप एक्टर कहा जाता है। अभिनव के पास इस समय कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं है, सिर्फ इक्के-दुक्के काम के अलावा। यही कारण है कि रूबीना दिलैक अपने पति से स्टारडम और कमाई दोनों के मामले में काफी आगे हैं। रूबीना भी एक एपिसोड के हजारों में चार्ज करती हैं।

Back to top button