विशेष

प्रेमी से शादी करने के लिए दी पति की सुपारी, अब प्रेमी ने भी दिया धोखा, बीच में लटकी पत्नी

प्यार एक ऐसी चीज है जिसके लिए इंसान अपनी जान दे भी सकता है और किसी की जान ले भी सकता है। जब किसी के ऊपर प्यार का भूत सवार होता है तो वो रिश्ते नाते सबकुछ छोड़ बस अपने प्रेम को हासिल करने के बारे में ही सोचता है। इस चक्कर में कई बार उससे बड़ा अपराध भी हो जाता है। अब बिहार की राजधानी पटना में हुए इस मामले को ही ले लीजिए। यहां एक पत्नी ने अपने पति की सिर्फ इसलिए हत्या करवा दी क्योंकि उसे अपने प्रेमी से शादी रचाना थी। कहानी में ट्विस्ट तब आया जब पति के मर्डर के बाद महिला के प्रेमी ने शादी से इनकार कर दिया। चलिए विस्तारा से जाने आखिर ये माजरा क्या है।

बीवी ने दी थी पति के नाम की सुपारी

पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के पुलिसकर्मी पिछले कुछ समय से शहर के पावर ग्रिड के गार्ड पंकज कुमार गुप्ता की हत्या की गुत्थी सुलझाने में उलझे हुए थे। हाल ही में उन्होने यह केस सुलझा लिया। पंकज कुमार गुप्ता की दो अज्ञात बदमशों ने गोली मार हत्या कर दी थी। बाद में पता चला की पंकज की पत्नी शोभा देवी ने ही कॉन्ट्रैक्ट किलर को अपने पति के नाम की सुपारी दी थी। इस साजिश में उसका प्रेमी गोलू उर्फ सन्नी भी शामिल था।

सुनना चाहती थी पति की चीख

shot from a handgun with fire and smoke

पुलिस के अनुसार बीवी शोभा और प्रेमी सन्नी ने मिलकर इस सुपारी के बदले शूटरों को 45 हजार नगद एडवांस दिया था। बाकी रकम के लिए बीवी ने उन्हें एक ब्लैंक चेक थमा दिया था। पत्नी ने डिमांड की थी कि जब पति को गोली मारी जाए तो गोलियों की आवाज उसे फोन पर सुनवाई जाए। ऐसे में जब शूटरों ने पंजक कुमार को गोली मारी थी तो उसकी आवाज पत्नी को मोबाइल के माध्यम से सुनवाई भी थी।

प्रेमी शादी से पलटा

बाढ़ थानेदार संजीत कुमार ने सभी आरोपियों को मंगलवार की सुबह कोर्ट में पेश किया। इसके बाद सभी को जेल में डाल दिया गया। हालांकि इनमें कांट्रैक्ट किलर आयुष की बाइक चलाने वाला एक अपराधी अभी फरार है। उधर थाने में पूछताछ के दौरान शोभा का अपने से उम्र में छोटे प्रेमी सन्नी से झगड़ा भी हो गया। अचानक से प्रेमी का मूड चेंज हो गया और उसने हत्यारोपित पत्नी से शादी करने से इनकार कर दिया। यह बात सुन शोभा बोखला गई और कहा कि यदि सन्नी उससे शादी नहीं करेगा तो वो उसके घर के बाहर जाकर अपनी जान दे देगी।

एडिशनल एसपी बाढ़ अंबरीश राहुल के अनुसार वे शूटर की गाड़ी चलाने वाले फरार आरोपी की तलाश कर रहे हैं। सभी संभावित ठिकानों पर छापे मारे जा रहे हैं। उम्मीद है कि उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल पत्नी शोभा पति की हत्या कराने के जुर्म में जेल की हवा खा रही है। उसके हाथ से पति और प्रेमी दोनों ही चले गए। शहर में यह केस चर्चा का विषय बना हुआ है। हर कोई पत्नी द्वारा उठाए गए इस बड़े कदम से हैरान है। सभी का यही मानना है कि पत्नी ने बहुत गलत किया।

Back to top button