बॉलीवुड

क्या रनबीर कपूर, नीतू कपूर और करण जौहर को भी हो गया है कोरोना? रिद्धिमा कपूर ने बताया सच

हाल ही में नीतू कपूर का जन्मदिन मनाया गया था जिसमें अमिताभ के नाती अगस्त्या नंदा भी शामिल थे

देश में कोरोना का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है और अब सेलेब्रिटीज भी इस बीमारी की चपेट में आने लगे हैं। शनिवार 11 जुलाई की देर रात को खबर सामने आई कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इतना ही नहीं अभिषेक बच्चन के भी कोरोना पॉजिटिव होने की खबर भी सामने आ चुकी है। ऐसे में ये अफवाह भी उड़ रही है कि रनबीर कपूर, नीतू कपूर और करण जौहर भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। कहा जा रहा है कि नीतू कपूर की बर्थडे पार्टी में अमिताभ के नाती अगस्त्या नंदा भी मौजूद थे, इस वजह से तीनों को कोरोना हो गया है। अब इस खबर में कितनी सच्चाई है इस बात की जानकारी ऋषि और नीतू की बेटी रिद्धिमा कपूर ने दी है।

रिद्धिमा ने अफवाह फैलाने वाले की लगाई क्लास

बता दें कि ये खबर सरासर गलत है और कपूर परिवार पूरी तरह से सुरक्षित है। रनबीर, नीतू और करण जौहर में से किसी को भी कोरोना नहीं हुआ है। रिद्धिमा ने अफवाह उड़ाने वालों की क्लास लगाते हुए कहा कि क्या आप अटेंशन पाना चाहते हैं? आपका अकाउंट तक तो वैरिफाई है नहीं। न ही आपको कोई सच्चाई पता है। हम सभी लोग ठीक हैं और फिट भी हैं। अफवाह फैलाना बंद करें, थैंक यू।

 

View this post on Instagram

 

Attention seeking ??? Least verify/ clarify ! We are fit We are good ! Stop spreading rumours ! #lunatics #fakenews

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on


 बता दें कि रिद्धिमा कपूर ने ये स्क्रीनशॉट अमिताभ और अभिषेक बच्चन के कोरोना संक्रमित पाए जाने वाली खबर के तुरंत बाद शेयर किया था। वहीं 11 जुलाई की रात अचानक अमिताभ बच्चन के नानावती अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई। इसके बाद लोगों में चिंता बढ़ गई। कुछ समय बाद अमिताभ बच्चन ने खुद  ट्वीट कर बताया कि वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद पूरे परिवार का टेस्ट कराया गया और अभिषेक बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव निकले। इस वक्त अमिताभ और अभिषेक दोनों ही अस्पताल में एडमिट हैं।

पूरी तरह फिट है कपूर परिवार और करण जौहर

 ग़ौरतलब है कि इस खबर के सामने आते ही ये अफवाह भी उड़ा दी गई कि रनबीर, नीतू और करण जौहर भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। दरअसल 8 जुलाई को नीतू ने अपना 62वां जन्मदिन मनाया था। उनके जन्मदिन के मौके पर रनबीर, रिद्धिमा, करण जौहर और अगस्त्या नंदा भी मौजूद थे। इस पार्टी में करण जौहर के होने पर काफी सवाल उठे थे और उन्हें ट्रोल किया गया था। वहीं कल रात किसी ने ये अफवाह उड़ा दी कि पार्टी में अगस्त्या की वजह से इन तीनों को भी कोरोना हो गया है। वहीं अब रिद्धिमा ने इन सारी बातों को गलत बताया है और कहा कि उनका पूरा परिवार ठीक है।

 अमिताभ और अभिषेक ने  ट्वीट कर दी जानकारी

बात करें अमिताभ बच्चन की तो फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्होंने ट्वीटर पर खुद इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा मुझे जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। अस्पताल में भर्ती हो गया हूं। अस्पताल अधिकारियों को सूचना दे दी है। परिजनों और स्टाफ की भी जांच करा ली है। उनकी रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने लिखा- पिछले दस दिन में मेरे संपर्क में आने वाले लोगों से भी अनुरोध है कि अपनी जांच करा लें।


इसके कुछ देर बाद अभिषेक बच्चन का ट्वीट आया। ट्वीट में लिखा था कि आज मैं और पापा दोनों पॉजिटिव पाए गए हैं। हम दोनों को हल्के लक्षण के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमने सभी आवश्यक अधिकारियों को सूचित कर दिया है। हमारे परिवार के सदस्य और कर्मचारियों की जांच हो रही हैं। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वो शांत रहें और घबराएं नहीं, धन्यवाद।

Back to top button