
जब गलती से काजोल को सबके सामने किस कर बैठे शाहरुख खान, सेट पर बन गया था ऐसा माहौल, Video Viral
शाहरुख और काजोल बॉलीवुड की रोमांटिक जोड़ियों में से एक हैं जिन्हें फैंस साथ में देखना पसंद करते हैं
बॉलीवुड में बहुत कम ही जोड़ियां ऐसी रही हैं जिन्होंने पर्दे पर रोमांस का जादू चलाया हो और असल जिंदगी में बेस्ट फ्रेंड हों। ऐसी खूबसूरत जोड़ी है बॉलीवुड के किंग खान और चुलबुली काजोल की। शाहरुख और काजोल पर्दे पर जितनी दमदार कमैस्ट्री दिखाते हैं असल जिंदगी में उतने ही अच्छे दोस्त है। शाहरुख और काजोल ने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, माई नेम इज खान जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। हाल ही में शाहरुख और काजोल का फिल्म दिलवाले के सेट से एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो काफी मजेदार हैं और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
डांस रिहर्सल के दौरान किस कर बैठे शाहरुख-काजोल
दरअसल फिल्म दिलवाले के सेट पर शाहरुख और काजोल टुकर-टुकुर गाने पर डांस कर रहे थे। इस गाने की रिहर्सल के दौरान कुछ ऐसा हो गया कि हर कोई हैरान रह गया। असल में इस गाने के दौरान काजोल और शाहरुख एक दूसरे की तरफ मुड़ते हैं और गलती से किस कर लेते हैं। इसके बाद सेट पर मौजूद सभी स्टार्स हंसने लगते हैं।
View this post on Instagram
We never will get enough of watching #ShahRukhKhan and #Kajol on screen.
बता दें कि इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने डॉयरेक्ट किया था। फिल्म में काजोल और शाहरुख मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा कृति सेनन और वरुण धवन भी खास रोल में नजर आए थे। इस वीडियो को फिल्मफेयर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके बाद से ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
पर्दे पर खूब जमती है शाहरुख-काजोल की जोड़ी
इस वीडियो के अलावा एक और वीडियो है जो काफी वायरल हो रहा है। ये वीडियो फिल्म दिलवाले के प्रमोशन का है। इस वीडियो में काजोल शाहरुख के गाल खींचती नजर आ रही थी। उन्होंने कहा कि मैंने इंडस्ट्री में इससे बड़ा दिलवाला नहीं देखा। बता दें कि शाहरुख और काजोल की जोड़ी बहुत ही पसंद की जाती है।
SRK Looking super cute when he feel shy & start blushing??❤??
Srkians ki Jaan ? Shah Rukh Khan ? @iamsrk pic.twitter.com/JHloCoNuRo
— SRK_my_Lifeline? (@SKM78194586) June 8, 2020
गौरतलब है कि शाहरुख और काजोल हमेशा दोस्त रहे, लेकिन फैंस को दिलचस्पी थी की इनके बीच रोमांस कैसे नहीं हुआ। इसे लेकर एक शख्स ने काजोल से सवाल भी पूछ लिया था। काजोल से पूछा गया था कि अगर आप अजय देवगन से नहीं मिलती तो क्या शाहरुख खान से शादी कर लेती? इस पर काजोल ने मजेदार जवाब देते हुए कहा था- क्या उस आदमी को प्रपोज नहीं करना चाहिए था? काजोल का ये कमेंट खूब वायरल हुआ था।
बहुत अच्छे दोस्त हैं शाहरुख-काजोल
बता दें कि शाहरुख और काजोल की दोस्ती पूरे बॉलीवुड में बहुत फेमस हैं। बहुत से मौकों पर दोनों एक दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आ जाते हैं। काजोल अक्सर शाहरुख के गाल खींचते और हाथ पकड़ते नजर आती हैं तो वहीं शाहरुख भी काजोल की अक्सर टांग खींचाई करते हैं। फैंस को इनकी ये मस्ती भरी दोस्ती काफी अच्छी लगती है।
वर्क्रफंट की बात करें तो काजोल आखिरी बार फिल्म तान्हाजी में नजर आईं थीं। इस फिल्म में उनके आपोजिट अजय देवगन ही थे। फिल्म ने अच्छा बिजनेस किया था। वहीं शाहरुख फिल्म जीरो में नजर आए थे। इस फिल्म में शाहरुख के साथ कैटरीना और अनुष्का शर्मा थीं। हालांकि फिल्म कुछ खास चली नहीं। इसके बाद से शाहरुख काफी समय से ब्रेक पर हैं। लॉकडाउन खत्म होने के बाद शाहरुख किसी बड़ी फिल्म की अनाउंसमेंट कर सकते हैं।