बॉलीवुड

सुशांत सिंह के चले जाने से बॉलीवुड में शोक की लहर, अनुपम खेर ने कहा मेरे प्यारे सुशांत …आख़िर..

वर्ष 2020 में एक और मनहूस घटना सामने आई है। बॉलीवुड के जाने-माने और सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुशांत की उम्र महज 34 साल की थी।

मूल रूप से बिहार के पूर्णिया निवासी सुशांत बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में शामिल थे। सुशांत के घर में काम करने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस को सुशांत की लाश उनके घर में फांसी से झूलती मिली है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन में चल रहे थे।

पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर को सुनकर आश्चर्यचकित रह गए हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में सुशांत सिंह राजपूत को एक उज्जवल युवा अभिनेता बताते हुए लिखा है कि वह बहुत जल्द इस दुनिया से चला गया।


पीएम मोदी ने लिखा कि टीवी और फिल्मों में सुशांत का प्रदर्शन उत्कृष्ट था। मनोरंजन की दुनिया में जो सफलता उन्होंने हासिल की, उससे कई को प्रेरणा मिली है। उनके निधन से मैं स्तब्ध हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति।

अक्षय कुमार

सुशांत सिंह राजपूत के अचानक से आत्महत्या कर लेने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री भी सकते में है। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।


अक्षय कुमार ने ट्वीट किया है कि ईमानदारी से कहूं तो इस घटना ने मुझे एकदम स्तब्ध और अवाक कर दिया है। याद है मुझे कि छिछोरे में सुशांत सिंह राजपूत को मैं देख रहा हूं और अपने दोस्त साजिद को मैं बता रहा हूं कि फिल्म का कितना आनंद इस फिल्म के निर्माता ने लिया है। काश इसका हिस्सा मैं भी होता। इतना प्रतिभाशाली एक्टर… उनके परिवार को भगवान शक्ति दे।

अजय देवगन

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन को भी सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या करने से गहरा झटका लगा है। ट्वीट करके उन्होंने लिखा है कि वास्तव में सुशांत सिंह राजपूत के मौत की खबर सुनना बहुत ही दुखदाई है। उनके परिवार और प्रियजनों के लिए यह बड़ी गहरी क्षति है। सुशांत की आत्मा को भगवान शाश्वत शांति प्रदान करें।

संजय दत्त

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त भी सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड करने की खबर को सुनकर हैरान रह गए हैं। ट्वीट करते हुए संजय दत्त ने लिखा है कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बारे में सुनकर मैं एकदम चौक गया हूं। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।

राम गोपाल वर्मा

फिल्म निर्माता और निर्देशक राम गोपाल वर्मा भी सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर सुनकर स्तब्ध रह गए हैं। उन्होंने सुशांत के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए अपने ट्वीट में लिखा है कि बॉलीवुड की अब तक की यह सबसे चौंकाने वाली बात है। इतना यंग एक्टर, जिसके पास जीने के लिए इतनी बड़ी जिंदगी बची हुई थी। फिर उसने क्यों? यह लिखते हुए रामगोपाल वर्मा ने एक सवाल छोड़ दिया है।

विक्की कौशल

फिल्म अभिनेता विक्की कौशल भी सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर सुनकर हैरानी में हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि मैं एकदम आश्चर्यचकित हूं। मेरे पास तो कहने के लिए कोई शब्द ही नहीं है।

अनुपम खेर

Back to top button