बॉलीवुड

टीवी से बॉलीवुड तक में छा गए थे सुशांत सिंह राजपूत, ऐसे बनाई थी दिलों में खास जगह

बेहद हैरान कर देने वाले घटनाक्रम में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपने घर में ही मौत को गले लगा लिया है। सुशांत सिंह राजपूत ने आखिर आत्महत्या क्यों की है, इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। सुशांत सिंह राजपूत का नाम उन सितारों में शामिल है, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में मुकाम अपनी मेहनत के दम पर हासिल किया था।

टीवी जगत से अपने करियर का आगाज करने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने कई ऐसी फिल्मों में भी काम किया, जिसकी सराहना केवल दर्शकों ने ही नहीं, बल्कि क्रिटिक्स ने भी की। बॉक्स ऑफिस पर भी उनकी कई फिल्मों ने शानदार प्रदर्शन किया।

पटना में 1986 में 21 जनवरी को सुशांत सिंह राजपूत का जन्म हुआ था। महत्वाकांक्षी वे बचपन से ही थे। प्रतिभा उनमें बचपन से ही कूट-कूट कर भरी थी। क्रिकेटर बनने की सुशांत की चाहत थी। जब वे इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे तब सपना वे क्रिकेटर बनने का ही देखते थे।

यहां तक कि डांस में भी उनकी खासी रुचि थी। इसके बाद मुंबई का इन्होंने रुख कर लिया था और यहां काफी दिनों तक उन्होंने संघर्ष भी किया।

सुशांत सिंह राजपूत को वर्ष 2007 में अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका देते हुए एकता कपूर ने ऑडिशन के लिए बुलाया था। ‘किस देश में है मेरा दिल’ के लिए तब एकता कपूर ऑडिशन ले रही थीं। इस नाटक के लिए सुशांत का चयन हो गया। वर्ष 2008 से 2009 तक इसका प्रसारण हुआ। प्रीत ललित और जुनेजा की भूमिका में वे इस धारावाहिक में नजर आए थे।

हालांकि सुशांत सिंह राजपूत को यदि पहचान किसी धारावाहिक से मिली तो वह थी पवित्र रिश्ता। अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के साथ इस सीरियल में सुशांत की जोड़ी खूब पसंद की गई थी।

सुशांत सिंह राजपूत को वर्ष 2010 में रियलिटी टीवी शो जरा नच के दिखा में भी देखा गया था। फिर इसी साल रियलिटी टीवी शो झलक दिखला जा के चौथे सीजन में भी सुशांत नजर आए थे।

वर्ष 2013 में फिल्म काई पो चे से बॉलीवुड में भी सुशांत ने डेब्यू कर लिया। सुशांत के अभिनय की इस फिल्म में जमकर सराहना हुई। सुशांत सिंह को वर्ष 2013 में ही फिल्म शुद्ध देसी रोमांस में भी देखा गया था, जिसमें परिणीति चोपड़ा और वाणी कपूर के साथ वे नजर आए थे।

फिर 2014 में फिल्म पीके में भी अनुष्का के लवर की छोटी सी भूमिका उन्होंने शानदार तरीके से निभाई थी। वर्ष 2015 में उनकी फिल्म डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी भी बड़ी पसंद की गई थी।

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में धोनी का किरदार उन्होंने 2016 में इतने लाजवाब ढंग से निभाया कि उनकी लोकप्रियता दर्शकों के सिर चढ़कर बोलने लगी। सुशांत सिंह राजपूत ने राब्ता, सोनचिड़िया, छिछोरे और वेलकम टू न्यूयॉर्क जैसी फिल्मों में भी काम किया।

सुशांत सिंह राजपूत फिल्म केदारनाथ में सारा अली खान के साथ नजर आए थे। उनकी पिछली फिल्म ड्राइव को दर्शकों से कोई खास प्रतिक्रिया नहीं मिली थी। उनकी एक और फिल्म दिल बेचारा अभी रिलीज होनी बाकी है।

सुशांत को बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड, इंडियन टेलिविजन अकैडमी अवॉर्ड्स, स्क्रीन अवार्ड और कलाकार अवार्ड आदि से भी सम्मानित किया गया था।

पढ़ें  शॉकिंगः बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का हुआ निधन, घर में इस तरह से किया सुसाइड

यह भी पढ़ें सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिश्ते पर पहली बार बोलीं रिया चक्रवर्ती, कहा- हैंडसम है लेकिन…

Back to top button
?>