Trending

मासिक राशिफल: जून में माता रानी की कृपा से 7 राशियों की होगी उन्नति, पढ़िए पूरे महीने का राशिफल

बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की जून का महीना हमारे लिए कैसा रहेगा? आज हम आपको जून महीने का राशिफल बताने जा रहे हैं। न्यूजट्रेंड़ के इस मासिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जान सकेंगे की आने वाला महीना आपके प्यार, करियर तथा सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है। इस मासिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक महीने की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें Rashifal June 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस महीने आप वित्तीय मामले आसानी से प्रगति करेंगे। यदि आप आय का एक अतिरिक्त स्रोत बनाने पर काम कर रहे है तो आप सफल होंगे। मास के अंत में स्थानान्तरण के योग बन रहे है। इसके अतिरिक्त इस समय में अधिकारी का व्यवहार आपके प्रति सकारात्मक रहेगा। साहित्य तथा कला के क्षेत्र में भी आप अपनी सृजनात्मकता प्रस्तुत करने में सफल होंगे। अच्छे समय के लाभ को शत-प्रतिशत प्राप्त करने के लिए प्रत्येक निर्णय सोच-समझकर लें।

प्यार के विषय में : जो लोग अभी तक सिंगल हैं उन्हें अपने प्रेम जीवन में मायूसी हाथ लग सकती है।

करियर के विषय में : विद्यार्थी सिर्फ अपनी मेहनत पर ध्यान दें। आपको समय आने पर मेहनत का फल मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : यदि किसी रोग से जूझ रहे हैं तो उससे निजात पाने के लिए मेहनत करते रहें, सफल होंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस मास में आपकी आर्थिक क्षेत्र में पराक्रम भाव को बनाये रखने से लाभ प्राप्त होगा। शेयर-सट्टेबाजी की प्रवृत्तियों में विवेक पूर्वक लंबी अवधि का निवेश करें। बौद्धिक चर्चा में विवाद टालकर सबके साथ समाधानकारी व्यवहार ही करना होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में अनुमान से कम लाभ मिलता दिख रहा है। कोई ऐसी खबर भी आपको मिल सकती है जो आपके जीवन को अच्छे मार्ग की ओर प्रशस्त करेगी। अधीनस्थों को महत्वपूर्ण कार्य भी सौपें जा सकते हैं।

प्यार के विषय में : यदि आप शादी करने के इच्छुक हैं तो आप को अच्छे वैवाहिक मेल मिल सकते हैं।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में अपने विचार खुल कर व्यक्त करें। नया कॉन्ट्रैक्ट मिलने के आसार हैं।

हेल्थ के विषय में : महीने की शुरुआत में आपका स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है और आप सुस्त महसूस करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

नए कार्यों की शुरुआत के लिए एक शुभ महीना है। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके दुश्मन आपके खिलाफ गुप्त रूप से काम कर सकते हैं और आपको परेशानी दे सकते है। मास मध्य में कुशल नितियों आपके लाभों में वृद्धि करेगी। इस अवधि में ऋण उपलब्ध होने से योजनाओं में धन संबन्धी बाधाएं नहीं आयेंगी। माह के उत्तरार्द्ध में सुख एवं लाभ का अनुपात अत्यधिक हो जाएगा जिससे मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।

प्यार के विषय में : अविवाहितों के लिए समय अच्छा रहेगा। कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है।

करियर के विषय में : यदि आपने हाल ही में कोई इंटरव्यू दिया है, तो आप सिलेक्ट हो सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी भी रोग के लक्षण को अनदेखा न करें और डॉक्टर की सलाह लें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कर्क राशि के जातकों को इस महीने कानूनी मामलों में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। आप अपनी नकारात्मकता और तनाव को दूर करने में सक्षम साबित हो सकते हैं। अपनी वाणी की कठोरता को कम करने से कार्य पूर्ण होने में सहयोग मिलेगा। इस मास आर्थिक स्त्रोत से लाभ आपको बाधित होकर प्राप्त होगे। रियल एस्टेट डीलिंग आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इस माह धर्म-कर्म में भी रुचि बढ़ेगी।

प्यार के विषय में : रिश्तों में गहराई के लिए पारदर्शिता की आवश्यकता है। अपनी भावनाओं को खुल कर व्यक्त करें।

करियर के विषय में : आप अपने करियर में खासी प्रगति कर सकते हैं, लेकिन आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाना होगा।

हेल्थ के विषय में : अच्छे स्वास्थ्य के लिए अपने प्रयास करते रहें। योग करने से लाभ मिलेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

महीने के मध्य में सिंह राशि वाले खुद को विपरीत स्थितियों में पा सकते है। आपकी कठोर बोली लोगों के साथ टकराव या गलतफहमी को जन्म दे सकता है इसलिए मन लगाकर बोलें। मास के अन्तिम समय में आपके अधिकारी आपकी परेशानियां बढ़ा सकते हैं। इस समय में आप जोखिम लेकर कार्य करने से बचें। परिस्थितियों को अनुकूल करने के लिए माह भर किसी विधवा अथवा कन्या की मदद करें। मान-यश की प्राप्ति होगी, प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी।

प्यार के विषय में : दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। रिश्ते बेहतर होंगे।

करियर के विषय में : अपने लक्ष्य को पाने के लिए थोड़ी और मेहनत की आवश्यकता है। अपने विचारों में स्थिरता लायें।

हेल्थ के विषय में : बीमार लोग तनाव कम करें और किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

निवेशकों को पैसों का निवेश करने में सावधानी बरतनी होगी। आपको लाभ के कुछ अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। माह अन्त में अपना ध्यान लक्ष्यों पर बनाये रखें। इधर- उधर के विषयों में अपनी व्यस्तता में कमी करें। आय का विस्तार होने से आपकी खुशियों में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च और धार्मिक स्थानों की यात्रा कर सकते हैं। शत्रुओं से झगड़ा हो सकता है, अपमान का भय बना रहेगा। कार्यों में बाधाएं तथा कार्य विलम्ब के साथ पूर्ण होंगे।

प्यार के विषय में : यह महीना आपके प्रेम संबंधों के संबंध में अच्छे परिणाम लेकर आएगा।

करियर के विषय में : अपनी योजना और रणनीति किसी को न बताएं। पैसों के मामलों में धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें, उसके लिए निरंतर प्रयास करते रहना होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस महीने आप एक नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते है जो आपको भविष्य में अच्छा लाभ प्रदान करेगा। मास के अन्त में प्रयास, परिश्रम, विवेक का उपयोग सार्थक रहेगा। आर्थिक योग उत्तम बने हुए है। व्यवसाय में आप नई तकनीकी को अमल में लाएंगे। असमंजस की स्थिति तथा अनावश्यक सोच आपके कार्य में व्यवधान उत्पन्न कर सकती है, इसलिए इस माह में आप अनावश्यक सोच में न पड़ें। वाद-विवाद से दूर रहें, अन्यथा कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

प्यार के विषय में : आप अपने विवाहित जीवन में रोमांटिक पल बिताएंगे।

करियर के विषय में : अपना व्यापार या व्यवसाय आरंभ करने के लिए महीना अच्छा है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। थोड़े से प्रयास से किसी पुराने रोग से जल्द ही निजात मिलेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस महीने शारीरिक और मानसिक रूप से चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगी। यह छात्रों के लिए एक अच्छा महीना साबित होगा क्योंकि उनके पुराने लंबित मुद्दों को मंजूरी मिल सकती है। मास आरम्भ में विदेशी से आय प्राप्ति संभव है। जोश-उत्साह के भाव के कारण लाभ मार्ग की बाधाएं कम होगी। अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें। नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक हो सकता है। अपनी प्लानिंग लागू करने में मुश्किल होगी क्योंकि कई बाधाएं उनके रास्ते में आ सकती हैं।

प्यार के विषय में : अपने प्रेमी या जीवनसाथी की भावनाओं का आपको ध्यान रखना होगा।

करियर के विषय में : आई टी तथा बैंकिंग के जातकों को प्राप्त सफलता से उनका मन हर्षित रहेगा।

हेल्थ के विषय में : गर्दन या गले से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस महीने आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। धंधे में विस्तार की नई योजना बना सकेंगे। छात्र पढ़ाई में रुचि खो सकते है। कार्यस्थल पर सफ़लता प्राप्ति का पूर्ण योग है। निवेश की दृष्टि से महीना शुभ है। पिताजी को राजनीति में तकलीफ रहेगी। अपने परिवार से कुछ मनमुटाव होने की आशंका है। दिया हुआ धन रूक सकता है। व्यावसायिक वाहन लेने के योग है। महीने का आखिरी वक्त भी मिला-जुला बीतेगा।

प्यार के विषय में : यदि प्यार की तलाश में हैं तो जीवन में नए रोमांटिक रिश्ते का आगमन हो सकता है।

करियर के विषय में : इस महीने छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन किसी सेहत संबंधी लक्षण को अनदेखा न करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

व्यवसाय में किसी प्रकार के नुकसान से आपको जूझना पड़ेगा। मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक सुख वाला रहेगा। नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है। नई शुरुआत की तीव्रता आगे बढ़ने का मौका प्रदान करेगी। धन निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। छात्रों को उनकी मेहनत का परिणाम मिलेगा। व्यावसायिक गतिविधियां बेहतरीन होंगी और उन व्यापार में लाभ मिलेगा जो किसी के साथ मिलकर किया है।

प्यार के विषय में : प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा।

करियर के विषय में : मीडिया और फ़िल्म फील्ड के जातकों के लिए कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : मौसम के कारण कोई रोग परेशान कर सकता है। अपना ध्यान रखें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

महीने के मध्य में आपको अच्छी खबर मिलेगी। आपके कामों की प्रशंसा होगी। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से परेशानी आएगी। इस महीने के आखिर में आपका मन थोड़ा चिंताग्रस्त रह सकता है। आध्यात्मिकता का आश्रय लेने से मन शांत होगा। कार्यस्थल पर हालात और सामान्य रहेंगे। दूर -दराज की व्यावसायिक संस्थाओं से आपके करार पूरे होने की संभावनाएं बन रही है। साझेदारी के समझौते करने के लिये भी यह समय अनुकुल है।

प्यार के विषय में : बीती बातों को याद करके अपने वर्तमान के रिश्तों को खराब न होने दें।

करियर के विषय में : छात्रों को सीखने और अपने काम पर फोकस करने में कठिनाई हो सकती है।

हेल्थ के विषय में : आपका पेट और श्वसन तंत्र परेशानी दे सकता है। आपको पिता के स्वास्थ्य की चिंता करनी पड़ सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस महीने आप अपने बच्चे के कारण लाभ कमा सकते हैं। छात्रों को सफलता मिलेगी। महीने के मध्य भाग में बेकार की यात्राओं से बचें और घर परिवार का ध्यान रखें। मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक कमजोरी वाला रहेगा। आपको वरिष्ठ लोगों का विश्वास और सम्मान प्राप्त होगा। मास के अंत में पद वृद्धि के योग बन रहे है। इसके अतिरिक्त आय में इजाफा भी संभावित है। व्यवसाय से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे।

प्यार के विषय में : प्रियजन के साथ तनाव रह सकता है। छोटी-छोटी बातों को दिल पर न लें।

करियर के विषय में : छात्रों को अतीत की मेहनत का लाभ मिल सकता है। प्लेसमेंट प्रयास सफल होगा।

हेल्थ के विषय में : महीने का अंत स्वास्थ्य समस्याओं के लिए विशेष रूप से खराब है।

आपने मासिक राशिफल जून 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को मासिक राशिफल जून का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘मासिक राशिफल जून 2020’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : कुबेर देव से जुड़ा ये उपाय आर्थिक तंगी करेगा दूर, इन बातों का ध्यान रखकर बन सकते हैं धनवान

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33 naruto 88 situs titi4d kientoto daftar dvtoto dvtoto slot demo gacor slot dana gacor sontogel login gaib4d xbet369 ilmutoto