अध्यात्म

डरावने सपनों से सदा के लिए मिल जाएगी मुक्ति, बस कर दें ये सरल उपाय

अक्सर कई लोगों को रात के समय सोते हुए डरावने सपने आते हैं। डरावने सपने आने पर मन भयभीत हो जाता है और घबरा जाता है। अगर आपको भी काफी डरावने सपने आते हैं और आप इन सपनों से मुक्ति पाना चाहते हैं तो नीचे बताए गए उपायों को कर दें। इन उपायों को करने से डरावने सपने आना बंद हो जाएंगे।

करें इन मंत्रों का जाप

अगर कोई भयानक सपना रात को आए तो आप उठकर शिव जी के नाम का जाप करें और शिव जी के बीज मंत्र “ॐ नमः शिवाय” का को पढ़े। इसके अलावा सुबह ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नान करें और शिव मंदिर में जाकर शिव पर जल और फूल चढा़एं। ये उपाय करने से बुरे सपने आना बंद हो जाएगा।

हनुमान चालीसा का पाठ करें

हनुमान चालीसा का पाठ करने से भी बुरे सपने आना बंद हो जाते हैं। बुरे सपनों से परेशान लोग रोज रात को सोने से पहले हनुमान चालीसा का पाठ करें। साथ में ही सोते समय अपने साथ हनुमान चालीसा की किताब भी रख दें। ये उपाय करने से बुरे सपने आना बंद हो जाएंगे और आपको चेन से नींद आ जाएगी।

चाकू रखकर सोएं

रात को अपने बिस्तर के नीचे एक चाकू रख दें। बिस्तर के नीचे चाकू होने से बुरे सपने नहीं आते हैं। चाकू के अलावा आप चाहें तो कोई लोहे की चीज भी बिस्तर के नीचे रख कर सो सकते हैं।

करें भगवान को याद

रात को रोज सोने से पहले भगवान को याद करें और उनकी प्रार्थना करें। ऐसा करने से बुरा सपना नहीं आता है। आप चाहें तो अपने साथ भगवान की फोटो भी रख सकते हैं।

चावल को रखें

थोड़े से चावल लेकर उसमें हल्दी मिला दें। फिर इन चावलों को पीले रंग के कपड़े में बांध दें। इस कपड़े को अपने बिस्तर के नीचे रख दें। आपको बुरे सपने नहीं आएंगे। इसके अलावा बिस्तर के नीचे इलायची रखकर सोना भी कारगर साबित होता है और इलायची को बिस्तर के नीचे रखने से भी बुरे सपने आना बंद हो जाते हैं और नींद भी नहीं खुलती है।

तांबे के बर्तन में पानी

रात को सोने से पहले किसी भी तांबे के बर्तन के अंदर पानी भर दें और इस बर्तन को सोने वाली जगह पर रख दें। सुबह होने पर इस पानी को किसी पौधे पर डाल दें। तांबे के इस उपाय को करने से रात को बुरे सपने नहीं आते हैं।

बालों को बांधकर सोएं

जो महिलाएं खुले बालों में सोती हैं उनको बुरे सपने अधिक आते हैं। इसलिए रात को हमेशा अपने बालों को अच्छे से बांधकर सोया करें। ताकि आपको बुरे सपने ना आएं।

हल्के रंग की चादर पर सोएं

अपने बिस्तर पर हल्के रंग की चादर और जिस चादर पर फूल या अन्य सुंदर चीजें बनीं हों, उसको ही बिछा कर सोया करें। दरअसल काले और गहरे रंग की चादर पर सोने से बुरे सपने आते है। इसलिए इन रंगों की चादर ना बिछाएं। साथ में ही जिन चादरों पर जानवर बनें हों उनको भी बिछाने से बचें।

ऊपर बताए गए उपायों की मदद से आपको बुरे सपने आना बंद हो जाएंगे।

Back to top button