अध्यात्म

घर में जरूर रखें मिट्टी का घड़ा, ऐसा करने से मिलता है विशेष लाभ, जाग जाती है सोई हुई किस्मत

भारत में पुराने समय से ही पानी को मिट्टी के घड़े में रख जाता है। मिट्टी के घड़े में रखे गए पानी को सेहत के लिए उत्तम माना गया है और यही वजह है कि आज के दौर में भी कई लोग फ्रिज का ठंडा पानी पीने की जगह घड़े का पानी पीना पंसद करते हैं। घंडे का पानी प्राकृतिक तौर पर ठंडा रहता है और स्वस्थ के लिए सही माना जाता है। वहीं वास्तु शास्त्र में भी मिट्टी के घड़े का उल्लेख किया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मिट्टी का घड़ा होना शुभ होता है और इससे विशेष लाभ मिलता है। तो आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में घड़े से जुड़ी कौन-कौन से टिप्स दी गई है और इससे जुड़े लाभ।

इस दिशा में हो मिट्टी का घड़ा

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मिट्टी का घड़ा होने से शुभ लाभ मिलता है और घर में बरकत होती है। इसलिए अपने घर में मिट्टी का घड़ा जरूर रखें। मिट्टी के घड़े को किचन में ही रखना चाहिए और इसकी दिश उत्तर होनी चाहिए। दरअसल उत्तर दिशा में घड़ा रखने से शुभ फल जल्दी मिलता है। इसलिए घड़े को इसी दिशा में रखें।

स्थापित होती है सकारात्मक ऊर्जा

जिन लोगों के घरों में अक्सर लड़ाई होती है और जिन पति-पत्नी की आपस में नहीं बनती है वो अपने घर में पानी का मटका जरूर रखें। पानी का घड़ा घर में रखने से घर की नकारात्मक खत्म हो जाएगी और घर में प्रेम स्थापित हो जाएगा।

ऑफिस में भी रखें घड़ा

दफ्तर या ऑफिस में घड़ा रखने से ऑफिस का वातावरण अच्छा बना रहता है। दरअसल घड़े को दफ्तर में रखने से नकारात्मक उर्जा खत्म हो जाती है और कार्य स्थल में प्रगति होती है।

बच्चों की किस्मत चमके

घर में घड़ा रखने से बच्चों के जीवन पर अच्छा प्रभाव पड़ता है और बच्चों को हर कार्य में सफलता मिलने लग जाती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में घड़ा रखने से इसका सबसे ज्यादा लाभ परिवार के मंझले बेटे को मिलता है।

सुनने की क्षमता हो अच्छी

जी हां, घर के सदस्यों के स्वस्थ पर भी घड़े का असर अच्छा पड़ता है। घर में मटका होने से घर के सदस्यों का शरीर स्वस्थ बना रहता है। जिन घरों में मिट्टी का घड़ा होता है, उन लोगों के कानों की क्षमता हमेश मजबूत बनीं रहती है और कभी भी कमजोर नहीं पड़ती है।

भय हो खत्म

जिन लोगों को भय लगता है वो अपने घर में घड़ा रख लें। घड़ा रखने से भय नहीं लगेगा है और दिल मजबूत बना रहेगा। साथ में ही  आपके ऊपर वरूण देव का कृपा बन जाती है और घर में पानी की कमी कभी नहीं होती है। दरअसल वरूण देव को जल का देवता कहा जाता है और इनका निवास घड़े में माना जाता है।

रखें इन बातों का ध्यान

  • घर में रखा मिट्टी का घड़ा सदा पानी से भरा होना चाहिए।
  • अगर मटका टूटा हुआ हो तो उसे तुरंत बदल लें और उसकी जगह नया घड़ा रख लें। क्योंकि टूटा हुआ घड़ा अशुभ फल देता है।

Back to top button