अध्यात्म

आप भी चाहते हैं शानों-शौकत से जीना तो घर में जलायें ये चीजें, दूर हो जायेंगी सारी परेशानियां!

आज के समय में आखिर कौन ऐसा है जो यह नहीं चाहता है कि उसके पास दुनियां की सारी खुशियां और ऐशो-आराम की चीजें हों। कुछ लोगों के पास ये सब चीजें मौजूद होती हैं, फिर भी वह खुश नहीं होते हैं। उनके जीवन में कई तरह की समस्याएं लगी रहती हैं। इसके उलट कुछ लोगों के पास कोई ऐशो-आराम की चीज नहीं होती है, धन भी कम होता है, फिर भी वह अपना जीवन खुशी-खुशी जीते हैं। कुछ लोगों के घर में धन का प्रवाह बना रहता है, लेकिन जिस तेजी से धन आता है, उसी तेजी से धन खर्च भी हो जाता है।

आपके घर में हो सकता है वास्तु दोष:

काम-धंधे में लाभ होता है मगर बचत के नाम पर कुछ भी नहीं होता है। अगर आपके साथ भी यह सब होता है तो इसका मतलब यह है कि आपके घर में वास्तु दोष है। अगर आप इन सब चीजों से छुटकारा चाहते हैं, तो अपने घर में इन सभी चीजों को जलाएं, जल्द ही आप सुखी रहने लगेंगे। पीली सरसों, गुग्गुल, लोबान और गाय के घी को मिला लें और जब सूर्यास्त के समय आधा सूर्य बाहर हो और आधा अन्दर हो तो उन्हें कंडे पर रखकर जलाएं। ऐसा करने से घर की सभी नकारत्मक शक्तियां घर से बाहर निकल जायेंगी।

ये भी करें:

*- अगर आप चाहते हैं कि आपकी कमाई का पैसा आपके पास रुका रहे तो प्रतिदिन मां काली को धूपबत्ती दिखाएं। इसके अलावा हर शनिवार को मां काली के मंदिर में पूजा करें।

*- सूर्योदय और सूर्यास्त के समय घर में कपूर जलाकर आरती करें और घर के सभी सदस्यों को दिखाएं। ऐसा करने से परिवार में प्रेम और अपनेपन की भावना बढ़ेगी।

*- घर में बनी हुई सीढियां, टॉयलेट का दरवाजा या घर का अन्य दरवाजा अगर वास्तु शास्त्र के हिसाब से नहीं बना है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। उस जगह पर आप कपूर की टिकिया रख दें। घर से वास्तुदोष चमत्कारिक रूप से खत्म हो जायेगा।

*- घर में नियमानुसार सप्ताह में एक बार नीम के पत्तों को जलाकर धुआं दिखाएं। ऐसा करने से घर में व्याप्त सभी जीवाणु और कीटाणु नष्ट हो जायेंगे।

*- अगर आपका व्यापार बंधा हुआ है तो मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार के दिन गुग्गुल का धुआं दिखाएं। ऐसा करने से बंधा हुआ व्यापार खुल जाता है।

*- घर में बने हुए मंदिर में प्रतिदिन सुबह और शाम को कपूर जलाकर आरती करनी चाहिए। इससे दैवीय शक्तियां प्रभावित होकर आपके घर की तरफ आकर्षित होती हैं।

Back to top button