विशेष

डॉक्टर ने इलाज करने से किया माना तो मरीज के परिजनों ने जमकर बरसाए लात-घूंसे…. देखें वीडियो!

डॉक्टर को भगवान का रूप माना जाता है, क्योंकि डॉक्टर ही होता है जो मरते हुए व्यक्ति की जान बचा लेता है। हालांकि आज के समय में डॉक्टर भी लालच से भर गए हैं, उन्हें जहां पैसा ज्यादा मिलता है, उसका काम पहले करते हैं। इस वजह से गरीब लोगों का समय पर इलाज नहीं हो पाता और वह मारे जाते हैं। लेकिन सभी डॉक्टर ऐसे नहीं होते हैं, यह भी सच्चाई है। इसी तरह के एक मामले में कुछ लोगों ने एक डॉक्टर की जमकर धुनाई कर दी।

इलाज में देरी करने के आरोप में हुई डॉक्टर की पिटाई:

दरअसल यह मामला महाराष्ट्र के धुले शहर का है। वहां एक डॉक्टर को मरीज के परिजनों ने मिलकर पीटा। आपको बता दें यह घटना धुले सिविल अस्पताल की है। वहां के एक डॉक्टर पर इलाज में देरी का आरोप लगाते हुए मरीज के परिजनों ने जमकर पिटाई कर दी। सूत्रों से इस बात का पता चला है कि सिर पर चोट लगने की वजह से एक मरीज को अस्पताल में लाया गया। लेकिन डॉक्टर ने अस्पताल में न्यूरोसर्जन ना होने की बात बताई और उन लोगों से मरीज को दूसरे अस्पताल में ले जाने के लिए कहा।

परिजनों ने रॉड से की डॉक्टर की पिटाई:

यह सुनते ही मरीज के परिजनों को गुस्सा आ गया और वह अपना आपा खो बैठे। इसके बाद क्या था मरीज के परिजनों ने रॉड से डॉक्टर की जमकर पिटाई कर दी। इस पिटाई से पीड़ित डॉक्टर रोहन मरोरकर की छाती सिर और पेट पर गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टर की आंख में भी काफी चोटें लगीं, जिस वजह से उसकी आंख भी सूज गयी। इसके बाद डॉक्टर को शहर के ही ज्यूपिटर अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

देखिये वीडियो-

20 लोगों ने मिलकर किया डॉक्टर पर हमला:

इस घटना के बाद इसका CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें लगभग 20 लोग डॉक्टर पर हमला बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद महाराष्ट्र हेल्थ डिपार्टमेंट ने पूरे मामले की गहराई से जांच के आदेश दे दिए हैं। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस स्टेशन में इस मामले को दर्ज कर लिया गया है, अब तब 9 लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।

Back to top button