दिलचस्प

शादी में वक्त से नहीं पहुंचने पर दुल्हन ने दूल्हे को दी ऐसी सजा, जिसे देखकर उड़ जाएंगे आपके होश… देखें वीडियो!

शादी करना हर लड़की और लड़के का सपना होता है। खासतौर से लडकियां शादी को लेकर काफी पहले से ही कई सपने बुनने लगती हैं। वह अपनी शादी के बारे में बहुत पहले से ही सोचती हैं और उसके लिए तैयारी भी शुरू कर देती हैं। लेकिन उस समय उनको बहुत बुरा लगता है, जब इतनी तैयारी के बाद भी दूल्हा उनको भाव नहीं देता है। दुल्हन उस दिन दूल्हे को रिझाने के लिए क्या-क्या तरीके अपनाती है, लेकिन अगर दूल्हे पर इसका कोई असर ना पड़े तो सारी मेहनत पर पानी फिर जाता है।

किसी को भी सबक सिखा सकती हैं लड़कियां:

अपने यहां की लड़कियां तो कुछ नहीं करती हैं, पर हर जगह ऐसा नहीं होता है। लड़की जब अपने पर आ जाती है तो किसी की भी हालत खराब कर सकती हैं। यह बात इस बदनसीब दूल्हे से बेहतर कोई और जान ही नहीं सकता है। आपको बता दें कि एक दुल्हन जब गुस्सा हो जाती है तो क्या-क्या कर सकती है, आपको ये वीडियो देखने पर पता चलेगा। आपने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि कोई दुल्हन ऐसा कुछ भी कर सकती है।

जंजीर से बांधकर खींचा सड़क पर:

दरअसल यह मामला चीन का है। चीन की सड़कों पर एक बहुत ही अजीब वाकया हुआ और जिसे देखने के बाद लोग हैरान रह गए। हुआ ये कि एक महिला दुल्हन की ड्रेस पहने हुए थी और एक लड़के को जंजीर से बांधकर रोड पर खींचकर ले जा रही थी। लोग यह नज़ारा देखकर पूरी तरह सकते में आ गए। लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि यह क्या हो रहा है। किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया।

समय से नहीं पहुंचा था शादी के लिए चर्च:

बाद में पता चला कि महिला जिस लड़के को जंजीर से बांधकर खींच रही थी, उसी से महिला की शादी होनी थी। महिला दुल्हन के लिबास में चर्च में उसका काफी समय तक इंतज़ार करती है लेकिन दूल्हा समय पर नहीं पहुंचता है। दुल्हन गुस्से में दूल्हे के पास जाती है और उसे जंजीर से बांधकर सड़क पर खींचते हुए चर्च ले जाती है।

वीडियो देखें:

Back to top button