बॉलीवुड

मनीष मल्होत्रा के घर कहर बरपाती दिखीं रेखा, तस्वीरों में दिखा ग्लैमरस अंदाज

बॉलीवुड में कई ऐसे नाम हैं, जो हमेशा याद रहेंगे। चाहे वो अभी फिल्मी दुनिया में एक्टिव हों चाहें ना हों। ऐसे ही एक नाम रेखा का है। 90 के दशक में हिन्दी फिल्मी दुनिया की एक बड़ी अभिनेत्री । रेखा उस समय के मशहूर एक्ट्रेस में से एक गिनी जाती हैं। रेखा ने इतने शानदार अभिनय किए हैं कि वो अपने फैंस के दिल से अमिट हो चुकी हैं। आज भी रेखा के लिए उनके फैंस में क्रेजनेस देखने को मिलती है। रेखा के एक झलक के लिए दर्शक बेकरार रहते हैं। बता दें कि रेखा की उम्र 65 हो चुकी है। और अब रेखा फिल्मों में उतनी एक्टिव नहीं हैं। लेकिन रेखा अभी भी अपने लुक को लेकर लगातार सुर्खियों में रहती हैं। उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। और उनके फैंस बड़ी संख्या में लाइक और शेयर करते हैं। ये दर्शाता है कि रेखा कितनी फेमस हैं।

बीते सोमवार रेखा को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के शॉप के बाहर स्पाट किया गया था। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। उनके फैंस लगातार फोटो को लाइक और शेयर कर रहे हैं। इस फोटो के कारण रेखा ने अभी सोशल मीडिया पर राज किया है।  बता दें कि रेखा जब शॉप के बाहर स्पॉट की गईं तो उस समय उन्होंने व्हाइट कलर की प्लाजो शूट पहन रखा था। जिसमें वो काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। इसके अलावा माथे पर लाल कलर की सिंदूर उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। डार्क रेड लिपस्टिक और नेलपेंट रेखा की खूबसरती को और भी बढ़ा रहे हैं। रेखा जैसे ही बाहर आईं, लोगों ने उनके फोटो खींचने शुरू कर दिए। कैमरे के सामने आते ही रेखा मुस्कुराने लगी। इस मुस्कुराहट से रेखा और भी खूबसूरत लग रही थीं।

कैमरे के सामने आते ही रेखा ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। रेखा की खूबसरती की बात करें तो उनके चेहरे पर राउंड शेप की गागल्स काफी अच्छी लग रही थी। राउंड शेप के गागल्स में वो काफी स्टाइलिश लुक दे रही थीं। ऐसा स्टाइलिश लुक उनके पर्सनैलिटी को बढ़ा रहा था। फोटो लेने के लिए लोगों की होड़ मच गई। चारों तरफ कैमरे से फोटो लिए गए। फैंस के इस उतावलेपन को देखकर रेखा भी काफी खुश हुईं।

रेखा इस ड्रेस में किसी हसीना से कम नहीं लग रही थी। रेखा इस ड्रेस के साथ पोज देते हुए दिख रही थीं। इस पोज में रेखा का लुक बढ़ रहा था। उनकी खूबसूरती में ये लुक चार चांद लगा रहा था। भले ही उम्र 65 की है लेकिन रेखा समय के साथ और ज्यादा ग्लैमरेस दिख रही हैं। उनका ये ग्लैमरेस लुक उनके सभी फैंस को पसंद आएगी। और सोशल मीडिया पर ये फोटो वायरल होते ही कुछ ही घंटो में लाखों की संख्या में लाइक्स आने लगे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रेखा को आखिरी बार साल 2018 में देखा गया था। साल 2018 में  फिल्म यमला पगला दीवाना फिर से में उन्हें देखा गया था। इसमें भी उन्हें सिर्फ एक स्पेशल सॉन्ग में ही देखा गया था। बता दें कि इन दिनों रेखा फिल्मी दुनिया से दूर हैं।

Back to top button