दिलचस्प

इन 6 एक्टर्स ने पर्दे पर निभाया ‘भगवान राम’ का किरदार, मगर कामयाबी में इनका कोई मुकाबला नहीं

9 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या विवाद को खत्म करते हुए फैसला लिया। राम मंदिर उसी विवादित जगह बनेगा और ऐसा 3 महीने के अंदर मंदिर बनने लगेगा। इसके बाद से लोगों में भक्ति की लहर दौड़ गई और राम मंदिर बनने की खुशी में सभी झूम रहे हैं। हिंदू धर्म में श्रीराम का बहुत महत्व है और टीवी पर भी बहुत सारे सीरियल रामायण पर बनाए गए हैं। इन 6 एक्टर्स ने पर्दे पर निभाया ‘भगवान राम’ का किरदार, आपका फेवरेट किरदार कौन सा था?

इन 6 एक्टर्स ने पर्दे पर निभाया ‘भगवान राम’ का किरदार

अयोध्या राम जन्मभूमि की विवादित जमीन पर चल रहे मामले को अब खत्म होते ही लोगों में खुशियां दौड़ गई। आज हम आपको कुछ ऐसे टीवी एक्टर्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने पर्दे पर भगवान राम का किरदार निभाया।

अरुण गोविल

साल 1987 में रामानंद सागर ने रामायण बनाई जिसमें भगवान राम का किरदार अरुण गोविल ने निभाया था। इस रामायण को देखने वाले कभी किसी दूसरी रामायण सीरियल को पसंद नहीं कर पाए क्योंकि इस रामायण के सभी पात्र असली लगने लगे थे और बहुत से घरों में अरुण गोविल को भगवान राम की छवि समझी जाने लगी थी।

नीतिश भारद्वाज

साल 2002 में रामायण सीरियल को दोबारा बनाया गया। इसमें भगवान राम का किरदार नीतिश भरद्वाज ने किया था और इन्होंने ही भगवान श्रीकृष्ण का भी मशहूर किरदार निभाया था। नीतिश भारद्वाज को श्री राम और श्रीकृष्ण के किरदार में काफी पसंद किया गया था।

गुरमीत चौधरी

साल 2008 में एनडीटीवी इमेजिन पर एक बार फिर रामायण आई और लोगों ने इसे खूब पसंद किया था। इस बार रामायण का नया क्रिएशन देखते हुए लोगों ने अलग-अलग रिएक्शन दिया। इस सीरियल में अभिनेता गुरमीत चौधरी ने भगवान राम का रोल निभाया था और बाद में गुरमीत टीवी के सबसे हॉट एक्टर बन गए थे।

गगन मलिक

साल 2015 में सीरियल महाबली हनुमान में भगवान राम का किरदार काफी लोकप्रिय हुआ था। इस सीरियल में भगवान राम का किरदार गगन मलिक ने निभाया था और इसे भी लोगों ने पसंद किया था।

आशीष शर्मा

साल 2016 में रामायण को नए रूप में दिखाया गया जिसमें माता सीता की दृष्टि के साथ दर्शकों के सामने पेश किया था। इस बार अभिनेता आशीष शर्मा भगवान राम के किरदार में दिखाई दिए और लोगों ने इन्हें काफी पसंद भी किया जा गया था।

हिमांशु सोनी

इन दिनों कलर्स पर टीवी सीरियल राम सिया के लवकुश में एक्टर हिमांशु सोनी भगवान राम के किरदार में नजर आ रहे हैं। ये सीरियल दर्शकों को पसंद आ रहा है लेकिन अभी भी इनकी तुलना अरुण गोविल के भगवान राम वाले किरदार से की जा रही है और यहीं पर ये सीरियल मात खा जा रहा।

Back to top button