स्वास्थ्य

मच्छरों को रखना है घर से दूर, तो लगा दें घर में ये चार पौधे, मच्छर हो जाएंगे छू मंतर

मच्छरों के काटने से कई तरह की घातक बीमारियां होने का खतरा बना रहता है और बरसात के मौसम में मच्छरों की तादात बहुत हो जाती है। इसलिए ये बेहद ही जरूरी होता है कि आप बरसात के मौसम में अपने घर के आस पास की सफाई रखें और मच्छरों को पैदा ना होने दें। हालांकि अगर आप अपने घर में नीचे बताए गए चार पौधों को लगा देते हैं तो आपके घर से मच्छर हमेशा दूर रहेंगे और आपकी और आपके परिवार के सदस्यों की रक्षा मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसी जानलेवा बीमारियां से हो सकेगी।

मच्छरों को रखना है घर से दूर, तो लगा दें घर में ये चार पौधे

नीम का पौधा

नीम का पेड़ बेहद ही गुणकारी पेड़ होता है और इस पेड़ की मदद से कई तरह के रोगों को सही किया जा सकता है। इस पेड़ के पत्ते से लेकर इसकी छाल का प्रयोग आयुर्वेद में किया जाता है। नीम के पेड़ से मच्छर, मक्खी और दूसरे तरह के कीड़े हमेशा दूर रहते हैं। इसलिए आप अपने घर में एक छोटा सा नीम का पौधा बरसात के समय लगा लें।

इस पौधे को लगाने से आपके घर के आसपस नीम की खुशबू फैल जाएगी और ऐसा होने से मच्छर आपके घर से दूर रहेंगे। इसके अलावा नीम के पत्तों को जलाने से भी मच्छर दूर भाग जाते हैं। इसलिए अगर आपके घर में मच्छर आ जाएं तो आप कुछ नीम के पत्ते जला दें।

लैवेंडर का पौधा

लैवेंडर के फूलों का इस्तेमाल कई तरह के सौंदर्य से जुड़े उत्पादों को बनाने में किया जाता है। लैवेंडर की खुशबू बेहद ही तेज होती है और ये खुशबू इंसानों को खूब पसंद आता है। हालांकि लैवेंडक की खुशबू मच्छरों को बिलकुल भी अच्छी नहीं लगती है और इस पौधे के आसपस मच्छर आने से डरते हैं। इसलिए आप चाहेंं तो बरसात के मौसम में लैवेडर का पौधा अपने घर में लगा सकते हैं। इस पौधे को लगाने से मच्छर आपके घर में प्रवेश नहीं करेंगे और आपकी रक्षा घातक बीमारियों से हो सकेगी।

तुलसी का पौधा

तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है और इस पौधे को घर में रखना बेहद ही शुभ माना जाता है। तुलसी के पौधे को घर के आंगन में लगाने का जिक्र शास्त्रों में भी किया गया है। दरअसल तुलसी के पौधे में कई तरह के औषधिय गुण पाए जाते हैं और इस पौधे को घर में रखने से घर से मच्छर दूर रहते हैं। तुलसी के पौधे से आने वाली खुशबू मच्छरों के अलावा अन्य तरह के कीड़ों को भी घर से दूर रखती है।

गेंदे का पौधा

गेंदे के फूलों का प्रयोग पूजा के दौरान किया जाता है और इस पौधे को अगर घर में लगा दिया जाए तो मच्छर घर से कोसों दूर रहते हैं। गेंदे की खुशबू काफी तेज होती है और ये खुशबू मच्छर को नापसंद होती है और यही कारण है कि जहां पर भी गेंदे का पौधा होता है वहां पर मच्छर नहीं पाए जाते हैं।

Back to top button