Trending

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह ये 7 राशियां बनेंगी धनवान, शत्रुओं का होगा नाश, मिलेगी मानसिक शांति

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 22 जुलाई से 28 जुलाई तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

पैसों के लेन-देन के लिए सप्ताह अच्छा है। सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी और आपकी गरिमा बढ़ेगी। अध्यात्म में भी दिलचस्पी होगी। आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य प्राप्ति में सहायता करेगी। मित्रों का मार्गदर्शन व्यवसाय की रूपरेखा तय करेगा। प्रोफेशनल लाइफ में अच्छे अवसर मिलने से तरक्की होगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है, परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।

प्यार के विषय में : रोमांस में सहजता बनी रहेगी। जीवनसाथी संग घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।

करियर के विषय में : छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। बैंकिंग और मीडिया के जातक अपने टारगेट को पूरा करेंगे।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा कमज़ोर नज़र आ रहा है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस सप्ताह आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर एक नज़र डालने की आवश्यकता है। वरना आने वाले दिनों में आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। पैसों को लेकर कोई प्लानिंग भी हो सकती है। नौकरी, निवेश या बचत में बड़े बदलाव हो सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश करना शुभ साबित हो सकता है। अपनी कार्य क्षमता के अनुसार कार्य करना और पूर्ण ज़िम्मेदारी के साथ उसे निभाना आपके लिए बेहतर होगा।

प्यार के विषय में : प्रेमी युगल एक-दूसरे के साथ अच्छा समय गुजारेंगे।

करियर के विषय में : करियर में अभी आपको और पसीने बहाने होंगे।

हेल्थ के विषय में : परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

पूरे सप्ताह घर में चैन और सुकून का माहौल बना रहेगा। बाजार का अध्ययन कर निवेश करें। पैसों के मामलों को सुलझाने के लिए आपको बातचीत करनी होगी। दोस्तों और भाइयों से समयपर मदद मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में ईमानदारी और सूझबूझ से आपकी तरक्की का लाभ सप्ताह के मध्य तक मिल सकता है। मन में उत्साह का सकारात्मक असर कार्यक्षेत्र पर पड़ेगा।

प्यार के विषय में : लव लाइफ में प्रेम भरा जीवन आनंदमय रहेगा।

करियर के विषय में : पैसे कमाने के नए मौक़े मुनाफ़ा देंगे। आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे।

हेल्थ के विषय में : खांसी, बुखार, सिरदर्द जैसी तकलीफ हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

पारिवारिक एवं आर्थिक बाधाओं के बावजूद यह सप्ताह अच्छा साबित होगा। प्रोफेशन में तरक्की के योग बने हुए हैं। अगर आपकी गलती हो तो इसे स्वीकार करें और शांत रहें। इसके अलावा आप रिश्ते को सामान्य रखने के लिए अपनों की मदद ले सकते हैं। गुप्त शत्रु सक्रिय होंगे। परिजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। संतान आपकी आज्ञा में रहेगी। निवेश सोच समझकर करें।

प्यार के विषय में : लव लाइफ़ में दूरियां आपको परेशान कर सकती है। दाम्पत्य जीवन में समय की कमी आड़े आएगी।

करियर के विषय में : बिजनेस का कोई अच्छा मौका भी आपको मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह भाग्य का आपको भरपूर साथ प्राप्त होगा। कार्यों में सफलता, मन में उत्साह, धन का लाभ, आय के नवीन साधन प्राप्त होंगे। किसी और जीवन में हस्तक्षेप करना आपने लिए हानिकारक हो सकता है। किसी से सही सलाह हो सकती है। बोलने के बजाय सुनने पर ध्यान दें। कोई नई जानकारी आपको प्रभावित कर सकती हैं। पारिवारिक मसलें आपको परेशान कर सकते हैं।

प्यार के विषय में : रोमांस के लिए यादगार क्षण गुजार पाएंगे। दांपत्य सुखद और सरस बना रहेगा।

करियर के विषय में : आप किसी बड़े व्यावसायिक लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य सुख में बाधाएं आती रहेंगी। मधुमेह विकार से ग्रस्त लोगों को कष्ट हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कन्या राशि वाले इस सप्ताह क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। युवा वर्ग बुरी संगत से दूर रहें। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। कोर्ट कचहरी के कामों में सावधानी रखें। सप्ताह के प्रारम्भ में वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, यात्रा स्थगित कर सकते हैं तो इस समय अवधि में अवश्य करें।

प्यार के विषय में : लव लाइफ में कुछ अच्छे बदलाव की संभावना है। प्रेमी आपसे अपनी परेशानियां शेयर कर सकता है।

करियर के विषय में : आप जिस जॉब में हैं वहां से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से मन हर्षित रहेगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा गंभीर रहने की आवश्यकता होगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह कामकाज ज्यादा हो सकता है। ज्यादातर कामों के नतीजे भी आज आपको मिल सकते हैं। आप थोड़े उत्साही और संवेदनशील हो सकते हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। परन्तु बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। माता का सानिध्य मिलेगा। कुछ समस्याओं की चिंता के साथ सफलता की खुशी भी मिल सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर बेवजह आया तनाव सप्ताह के मध्य तक खत्म हो सकता है।

प्यार के विषय में : प्रेम में लव पार्टनर के साथ कहीं सुंदर प्राकृतिक जगह की यात्रा का आनन्द उठाएंगे।

करियर के विषय में : यह सप्ताह करियर के लिहाज से नॉर्मल रहेगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामले में ये सप्ताह सामान्य रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह खुद पर आत्म-विश्वास बना कर चलना ही आपके लिए लाभकारी होगा। किसी व्यक्ति के प्रति क्रोध व्यक्त कर सकते हैं। क्रय विक्रय संबंधी कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। मित्रों के साथ आमोद प्रमोद में समय बीतेगा। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। नई जिम्मेदारियां भी आपको मिल सकती है। कुछ नए दोस्तों का सहयोग मिलेगा, तो कुछ पुराने रूठेंगे। वैसे रूठने-मनाने का दौर दांपत्य में भी चल सकता है।

प्यार के विषय में : यह सप्ताह प्रेम संबंधों के लिए बेहद अनुकूल और सकारात्मक रहेगा।

करियर के विषय में : दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह सामान्य रहेगा परन्तु पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। परिवार की सलाह पर चलना आपके लिए फायदेमंद होगा। दिल-दिमाग पर भरोसा रखें। पैतृक संपत्ति से फायदे के योग हैं। नौकरी में कामकाज बढ़ सकता है परिवार में धार्मिक कार्य होगें। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी में हाथ डालने से नुकसान हो सकता है या इस सिलसिले में काम बनते-बनते अटक सकता है।

प्यार के विषय में : पति पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।

करियर के विषय में : नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे।

हेल्थ के विषय में : बी पी और उदर विकार से परेशानी हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

यह सप्ताह आपके लिए रोमांचकारी रहेगा। आप अपने अंदर की प्रतिभा को पहचान पायेंगे। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल बैठाकर रखेंगे। पति पत्नी के बीच मामूली नोकझोंक हो सकती है। ससुराल पक्ष के किसी कार्यक्रम में भाग लेंगे। सप्ताह मध्य व अन्त में परिश्रम के अनुपात में सफलता प्राप्त होगी। जो कार्य रुके थे, वे पूरे होने लगेंगे, व्यापार, नौकरी में लाभ प्राप्त होगा।

प्यार के विषय में : लव लाइफ में छोटी छोटी बातों पर बहस नहीं करते।

करियर के विषय में : इस सप्ताह आप किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : मन में उत्साह और शारीरिक तंदुरुस्ती बनी रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस सप्ताह सरकारी कार्यों में संघर्ष रहेगा। ऑफिस सम्बन्धी कार्य बड़ी मेहनत के बाद पूर्ण होंगे। क्रोध से बचने का समय है। आत्मविश्वास व मनोबल में बढ़ोतरी होगी। किसी रिश्तेदार से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। किसी कार्य में सहयोगियों की मदद करेंगे। सप्ताह की शुरुआत धनआगमन अथवा धन आने के मार्ग की रुकावटों को दूर करने से होगी। यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से देखा जाए तो बेहतर रहने वाला है, मुनाफ़े के भी अच्छे योग बनेंगे।

प्यार के विषय में : लव लाइफ में प्यार के लिए समय निकाल ही लेंगे। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा।

करियर के विषय में : लम्बे समय से अटके मुआवज़े और कर्ज़ आदि आख़िरकार आपको मिल जाएंगे।

हेल्थ के विषय में : कुंभ राशि वाले सेहतमंद और तंदुरुस्त बने रहेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह जिस कार्य पर आपको पूरा विश्वास हो वही कार्य करें और पूरी मेहनत और लगन से उसे जारी रखने का प्रयास करें। इस सप्ताह आप जो भी निर्णय लेंगे उसे दृढ़ता के साथ पूरा करेंगे। कारोबार के मोर्चे पर जूझना पड़ेगा और आप सप्ताह के मध्य में एक-दो दिनों तक आर्थिक तंगी से भी गुजर सकते हैं। किसी मेहमान के आने की संभावना है, किसी सामाजिक कार्यक्रम अथवा यात्रा पर जाना हो सकता है।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में उतार चढ़ाव की स्थिति रहेगी।

करियर के विषय में : छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : काम की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है।

आपने साप्ताहिक राशिफल 22 जुलाई से 28 जुलाई का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 22 जुलाई से 28 जुलाई का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 22 जुलाई से 28 जुलाई’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : जानें क्यों चंद्र ग्रहण के समय मंदिर के कपट किए जाते हैं बंद

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33 naruto 88 situs titi4d kientoto daftar dvtoto dvtoto slot demo gacor slot dana gacor sontogel login