बॉलीवुड

पहले नीतू सिंह को नहीं पसंद थे ऋषि कपूर, फिर करियर छोड़ कर ली थी शादी

70-80 के दशक में ऐसी भी जोड़ी बनी थी जिनके बीच आपसी समझ के साथ ही प्यार और कद्र थी जिसकी वजह से आज भी इनका साथ बरकरार है। हम बात नीतू सिंह और ऋषि कपूर की कर रहे हैं जो पिछले एक साल से ऋषि कपूर के पास से हिली भी नहीं है। न्यूयॉर्क में उनका इलाज चल रहा था लेकिन अब वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। मगर नीतू सिंह ने अपना 62वां जन्मदिन मनाया। नीतू सिंह के लिए आसान नहीं था ऋषि कपूर के कैंसर से लड़ाई करना लेकिन वे एक पल के लिए भी उनसे दूर नहीं हुईं और आज रिजल्ट ये है कि वे बिल्कुल स्वस्थ हैं। पहले नीतू सिंह को नहीं पसंद थे ऋषि कपूर, मगर फिर एक-दूसरे के बिना एक पल भी नहीं रहे।

पहले नीतू सिंह को नहीं पसंद थे ऋषि कपूर

8 जुलाई, 1958 को दिल्ली में जन्मी नीतू सिंह की किस्मत उन्हें मुंबई ले गई और यहीं इनका बसना लिखा था। नीतू सिंह ने ऋषि कपूर की हरकतों से उन्हें पहली बार पसंद नहीं किया था लेकिन फिर धीरे-धीरे उनकी वही हरकतें उन्हें पसंद आने लगी थीं। इन्होंने साथ मे कभी-कभी, अमर अकबर एंथोनी, रफू चक्कर, खेल-खेल में, दूसरा आदमी, दो दूनी चार, जब तक है जान, झूठा कहीं का, बेशर्म, धन-दौलत जैसी फिल्मों में काम किया है। इनकी लव स्टोरी भी बहुत दिलचस्प रही है।

यश चोपड़ा की फिल्म कभी-कभी में ऋषि कपूर के अपोजिट नीतू सिंह को कास्ट किया गया और ऐसा बताया जाता है कि इस फिल्म के दौरान ही इनका अफेयर शुरु हुआ था। जो बाद में कई फिल्मों में नजर आया और उस जमाने के युवाओं की ये जोड़ी खास पसंद हुआ करती थी। इन्होंने साथ में ज्यादातर सफल फिल्में ही दी हैं।

एक इंटरव्यू में नीतू सिंह ने बताया था, ”मैं पहली बार ऋषि कपूर से आरके स्टूडियो में मिली और वहां उनकी फिल्म बॉबी की शूटिंग भी हो रही थी। मगर हमारी ठीक से जान-पहचान जहरीला इंसान के सेट पर हुई। मुझे ऋषि पहली बार अच्छे नहीं लगे क्योंकि वे बात-बात पर मुझे टोकते थे और मैं इनसे कटने लगी थी लेकिन धीरे-धीरे हम करीब आए और शादी हो गई।” 22 जनवरी, 1980 को दोनो ने शादी कर ली और उस समय नीतू सिंह का करियर अच्छा चल रहा था फिर भी फिल्मी दुनिया छोड इन्होने घर-परिवार संभाल लिया। नीतू ने शादी के 26 सालों के बाद फिल्म लव आज क में नजर आई थीं। नीतू सिंह ने बॉलीवुड में ऋषि कपूर के साथ फिल्मों के अलावा याराना, परवरिश, काला पत्थर, दीवार, दो कलियां, द ग्रेट गैम्बलर, चोरनी, यादों की बारात, कसमें वादे, अदालत, राज महल, धरम-वीर, द बर्निंग ट्रेन, चक्रव्यूह जैसी फिल्मों में काम किया है।

Back to top button