Trending

Rashifal: ज्येष्ठ पूर्णिमा और रविवार का बन रहा है अजब संयोग, 8 राशियों का भाग्य रहेगा बुलंदी पर

ज्येष्ठ पूर्णिमा इस बार 16 जून यानी कि आज मनाई जा रही। हिंदू धर्म में ज्येष्ठ पूर्णिमा का विशेष महत्व है। हम आपको रविवार 16 जून का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन हमारे लिए कैसा रहेगा? तो जानने के लिए पढ़ें Rashifal 16 June 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। लव लाइफ में गलतफहमियां दूर होकर आप में करीबियां बढ़ेगी। आर्थिक तौर पर समय मजबूती वाला रहेगा। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है। आपका हँसमुख स्वभाव दूसरों को ख़ुश रखेगा। अतिरिक्त धन को रिअल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपके आमदनी बढ़ने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी उत्पन्न कर सकता है। कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। आपका जीवनसाथी अपने दोस्तों में कुछ ज्यादा व्यस्त हो सकता है, जिसके चलते आपके उदास होने की संभावना है। किसी भी सम्बंध को तोडने या जोडने के मामले जल्दबाजी ना करें अन्यथा बात बिगड़ सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप अपने मार्ग दर्शन के लिए अपनी आध्यात्मिक मान्यताओं का सहारा लेंगे। शायद आप किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से सलाह भी लें। किसी भी तरह की साझीदारी करने से पहले उसके बारे में अपनी अंदरूनी भावना की बात ज़रूर सुनें। आज छोटी बात भी कहीं बड़ा रूप न ले ले इसलिए सतर्क रहें। आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती है। वैवाहिक जीवन के लिहाज से यह बढ़िया दिन है। साथ में एक अच्छी शाम गुजारने की योजना बनाएं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कर्क राशि वाले आज एकाग्रता बनाए रखें। समाज, परिवार में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए अपनी सोच बदलनी होगी और कई नई रणनीति बनानी होगी। आप आपने लक्ष्य से मत भटकिये। बातचीत में संयम बरतें तथा वाद-विवाद से बचें। दूसरों की राय को गौर से सुनें। आप किसी अजीब स्थिति में पड़ जाए तो कुछ भी बोलने के पहले सोच लें। आवेश पर नियंत्रण रखें। शरीर में स्फूर्ति एवं प्रफुल्लता का अभाव रहे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सिंह राशि वाले शांत और तनाव-रहित रहने की कोशिश करें, इससे आपकी मानसिक दृढ़ता बढ़ेगी। आपके किसी करीबी का स्वास्थ्य जो आपको परेशान कर रहा था अब धीरे-धीरे बेहतरी की ओर हैं। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। आपका जीवनसाथी हाल में हुई खटपट को भुलाकर अपने अच्छे स्वभाव का परिचय देगा। लंबे समय के बाद आप भरपूर नींद का मज़ा ले पाएंगे। जीवनसाथी के सम्मान से प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा। व्यवसाय से जुड़ा कोई फैसला लेते वक्त आप सावधान रहें ताकि कोई आप को ठगे नहीं। आर्थिक सफलता के अच्छे योग बने हुए हैं। बॉस आपकी परफॉरमेंस से खुश होकर आपको कोई अच्छा-सा गिफ्ट दे सकते हैं। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में कार्य करने वालों के लिए यह समय कुछ प्रतिकूल हो सकता है। किसी भी तरह का कोई नया खर्चा न करें तो ही अच्छा है। रोजमर्रा के कामकाज पूरे होने में रुकावटें आ सकती हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन सभी तरह के लोगों के लिए आर्थिक रूप से अच्छा है, खासकर व्यापारियों के लिए। क्रोध की अधिकता रहेगी। परंतु आमदनी सीमित रहेगी। मानसिक तनाव को हावी न होने दें।खुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ होगा। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आप किसी नए काम की शुरुआत करने के बारे में विचार करेंगे। अपनी बातों और बातचीत के तरीकों पर कंट्रोल रखना होगा। इससे आपको फायदा होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको परिवार के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। साझीदारी की परियोजनाएँ सकारात्मक परिणाम से ज़्यादा परेशानियाँ देंगी। बहुत बड़ी तरक्की आपको आने वाले दिनों में देखने को मिल सकती है। विदेश जाने की प्रबल योग बन रहे है। आपकी थकी और उदास ज़िन्दगी आपके जीवन-साथी को तनाव दे सकती है। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। मित्रों के साथ मनोरंजन यात्रा प्रवास करने जाने का आयोजन बना सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप अपने मन की हर बात कहने के प्रति उत्सुक रहेंगे। आपके मित्र आपको शराब की आदत से छुटकारा दिला सकते हैं। सेहत के मामले में आप खुद को फीट महसूस करेंगे। धीरे-धीरे ही सही आप अपनी सभी आर्थिक जिम्मेंदारियों को जरूर पूरा करेंगे। कुछ लोगों का आपके कामकाज में सहयोग मिल सकता है। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बनी रहेंगी। कोई भी फैसला करने के पहले परिवार के सदस्यों के साथ सलाह कर लें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

मकर राशि वालों को आज अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। आपको एक निश्चित स्तर प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। हाल ही में आपने जो व्यावसायिक संबंध कायम किया था, उसके द्वारा आपको एक सुनहरा व्यावसायिक अवसर मिल सकता है। शाम का समय दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के लिए अच्छा है, साथ ही छुट्टियों के लिए योजना भी बन सकती है। कोई जरूरी काम आपका पूरा हो जायेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कुंभ राशि के जातकों को प्रवास में सावधानी रखनी होगी। आपको व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में नई खुशियां मिलने की संभावनाएं नजर आ रही है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आपको भारी धन लाभ होगा। आपके व्यवसायिक साझेदार आपके व्यवहार का नाजायज फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। काल्पनिक समस्याओं से बाहर निकलें और अपने साथी के साथ रोमांटिक समय बिताएं। कुछ भरोसेमंद लोगों से समय पर मदद नहीं मिल पाने के कारण आप परेशान रहेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके पारिवारिक जीवन में तनाव की स्थिति रह सकती है। आपसे परिवार के मोर्चे पर एक महत्वपूर्ण रुख अपनाने की उम्मीद है क्योंकि लोग आश्वस्त हो जाएंगे। बोलने से पहले अपने शब्दों पर ध्यान रखें। किसी भी मुद्दे पर राय देते समय उत्तेजित ना हों। आपकी किस्मत आपके साथ है। आप अपने समस्या को सुलझा लेने की कुशलता से सबको अचरज में डाल देंगे। किसी पारिवारिक भेद का खुलना आपको चकित कर सकता है।

आपने Rashifal 16 June 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 16 June 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 16 June 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : इस रविवार हर मनोकामना होगी पूर्ण, बस सूर्यदेव की पूजा में करना होगा ये काम

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33 naruto 88 situs titi4d kientoto daftar dvtoto dvtoto slot demo gacor slot dana gacor sontogel login gaib4d xbet369 ilmutoto