समाचार

भाईदूज पर दिल्ली की महिलाओं को मिला विशेष तोहफा, डीटीसी बसों में करेंगी मुफ्त में सफर

दीपावली के एक दिन बाद आता है भाईदूज का त्यौहार, आज के दिन बहनें अपने भाईयों का तिलक करके उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं और उसके बदले में भाई उनको उपहार देते हैं। लेकिन इस बार भाईदूज के दिन दिल्ली सरकार ने भी बहनों को एक खास तोहफा दिया है। भाईदूज के दिन दिल्ली और एनसीआर में महिलाएं मुफ्त में दिल्ली परिवहन निगम के बसों की यात्रा मुफ्त में कर सकेंगी। सरकार द्वारा दिया गया यह तोहफा महिलाओं को जरूर पसंद आया होगा। दिल्ली परिवहन निगम ने महिलाओं को दिए गए इस उपहार को लेकर एक बयान भी जारी किया है।

डीटीसी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि,”दिल्ली-एनसीआर में एसी- नॉन एसी बसों में यात्रा करने के दौरान महिलाओं से कोई किराया नहीं लिया जाएगा।“ बता दें कि इस दिन बसों में भीड़ को देखते हुए महिलाओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आपको बता दें कि निगम हर साल भाई दूज के मौके पर महिलाओं को मुफ्त में यात्रा प्रदान करता है।

बता दें कि भाईदूज का त्यौहार बहनें अपने भाई की रक्षा और सलामती के लिए रखती हैं। इस दिन बहनें अपने भाइयों के राखी नहीं बांधती हैं बल्कि भाई को तिलक लगाकर ये त्यौहार मनाती हैं।

सिर्फ भाईदूज ही नहीं बल्कि 29 अगस्त को रक्षाबंधन के पर्व पर भी महिलाओं को सुबह आठ बजे से रात 10 बजे के बीच महिलाओं को बसों में मुफ्त में यात्रा करने की सुविधा दी गई थी।

भाई दूज को लेकर पौराणिक कथा

भगवान सूर्य नारायण की पत्नी का नाम छाया था। उनके दो बच्चे थे यमराज और यमुना। यमुना अपने भाई यमराज से बहुत प्रेम करती थी। वह यमराज से हमेशा निवेदन करती कि वह अपने इष्ट मित्रों के साथ उसके घर भोजन पर आए। लेकिन अपने कार्य में व्यस्त यमराज हमेशा उसकी बात को टालते रहा। फिर कार्तिक शुक्ल के दिन यमुना ने यमराज को भोजन के लिए निमंत्रण देकर, उसे अपने घर आने के लिए वचनबद्ध कर लिया।

यमराज ने सोचा कि मैं तो प्राणों को हरने वाला हूं। मुझे कोई भी अपने घर नहीं बुलाना चाहेगा लेकिन बहन जिस सद्भावना से मुझे बुला रही है, उसका पालन करते हुए उसके घर जाना मेरा धर्म है। यमराज जैसे ही यमुना के घर पहुंचे वो देखकर उनको खुश हो गई। उसने पूजन करने के बाद भाई यमराज को भोजन कराया। यमुना द्वारा किए गए आतिथ्य से यमराज ने खुश होकर उससे एक वरदान मांगने को कहा।

नक्सलियों के गढ़ में आमने सामने होंगे पीएम मोदी और राहुल, जानिए क्या है पूरा मांजरा?

Back to top button