दिलचस्प

रात 12 बजे बर्थडे विश करना होता है अशुभ, जानिये क्या है वजह

हर किसी के लिए अपना बर्थडे बेहद खास होता है। इस दिन को खास बनाने के लिए हर कोई हर संभव कोशिश करता है। रात 12 बजे ही बर्थडे विश या बर्थडे पार्टी की शुरूआत हो जाती है। आजकल बर्थडे से ज्यादा इस बात की होड़ लगी होती है कि कौन सबसे पहले रात 12 बजे बर्थडे विश करता है या फिर अपने चाहने वाले के बर्थडे पर सरप्राइज पार्टी देता है। यह कल्चर भारतीय नहीं है, लेकिन हम पश्चिमी कल्चर के चंगुल में फंसते जा रहे हैं। हर कोई आज खुद को पश्चिमी कल्चर के रंग ढंग में ढालना चाहता है। इसी सिलसिले में आज हम आपको रात 12 बजे बर्थडे विश या पार्टी क्यों नहीं करनी चाहिए?

अक्सर आप अपने चाहने वाले को रात के 12 बजे बर्थडे विश करके बहुत ही ज्यादा खुश होते हैं, लेकिन ऐसा करना अभिशाप बन सकता है। जी हां, शायद आप यह नहीं जानते होंगे कि रात के 12 बजे बर्थडे विश या फिर इसकी पार्टी करना आपके प्रियजन के लिए खतरनाक हो सकता है या फिर इसे अशुभ माना जाता है। पश्चिमी कल्चर को अपनाते हुए यह ट्रेंड भारत में काफी ज्यादा तेज हो चुका है। हर कोई रात 12 बजे बर्थडे विश करता है, लेकिन यह बेहद अशुभ माना जाता है। चलिए जानते हैं कि इसके पीछे की वजह क्या है?

ट्रेंड के हिसाब से तो रात 12 बजे बर्थडे विश करना बेहद खुशी देता है। जी हां, हर कोई इस खुशी का अनुभव अपनी लाइफ में लेना चाहता है, लेकिन शास्त्रों के मुताबिक यह बहुत ही अशुभ काम होता है। रात 12 बजे बर्थडे विश करके आप भले ही खुश हो जाते हैं, लेकिन इससे बड़ा नुकसान हो सकता है। 12 बजे से 3 बजे तक काल का बेहद अशुभ माना जाता है। दरअसल, शास्त्रों के मुताबिक यह समय अदृश्य शक्तियों, भूत व पिशाच का काल होता है। ऐसे में इस काल में  ये सभी शक्तियां अधिक प्रबल हो जाती हैं।

माना जाता है कि यह शक्तियां भले ही हमे दिखाई नहीं देती है, लेकिन इनका प्रभाव हमारे ऊपर पड़ता है। कई लोग इस शक्ति को  नकारात्मक ऊर्जा के रूप में भी  जानते हैं। इस तरह की शक्तियां अक्सर खुशियों में बांधा डालती है। इसलिए किसी को भी अपना बर्थडे रात 12 बजे नहीं मनाना चाहिए और न ही कोई अपने प्रियजन को रात 12 बजे बर्थडे पार्टी विश करे, वरना उसके भविष्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

अपने जन्मदिन की इस तरीके से शुरूआत करे

अक्सर लोग जन्मदिन की पार्टी में ड्रिंक्स आदि को शामिल करते हैं, जोकि हिंदू धर्म के अनुसार पाप माना गया है। हिंदू धर्म में जन्मदिन मनाने के लिए कहा गया है कि इस दिन की शुरूआत हर किसी को मंदिर जाकर और पूजा अर्चना करके करनी चाहिए, न कि रात 12 बजे पार्टी शार्टी करके इसकी शुरूआत करे। मान्यता यह है कि जो लोग जन्मदिन के मौके पर रात 12 बजे पार्टी शार्टी करते हैं, उनकी आयु कम हो जाती है, इसलिए इस दिन की शुरूआत सुबह से ही करें। ताकि आपको अपने बर्थडे का शुभ फल मिल सके।

Back to top button