विशेष

सावधान! आ रहे हैं १० रुपये के नकली सिक्के, जानिये कैसे करें इन की पहचान

आज के समय में हर चीज की कालाबाजारी शुरू हो गयी है। कुछ समय पहले तक केवल सुनने में आता था कि केवल दाल- चावल में ही कंकड़ मिलाकर लोगों को धोखा दिया जाता है। बाद में बाजार में नकली नोटों का चलन हो गया। ऐसे में लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ता था। हमेशा डर बना रहता था कि गलती से भी कोई नकली नोट उनके पास ना आ जाये नहीं तो नुकसान उठाना पड़ जायेगा।नोट के बाद नकली सिक्को का चलन शुरू हुआ। कुछ समय पहले तक 5 के नकली सिक्के बाजार में धड़ल्ले से चल रहे थे। लोग पहचान ही नहीं पा रहे थे कि कौन सा सिक्का असली है और कौनसा नकली है। सरकार ने कड़ाई से इसको रोकने के लिए प्रयास किया तब जाकर नकली सिक्कों प् लगाम लग सकी। 5 के सिक्को के बाद अब 10 के नकली सिक्के बाजार में ख़ूब चल रहे हैं।

coin9
हाल ही में दिल्ली में नकली सिक्के बनाने वाली कंपनी का खुलासा किया गया है। क्राइम ब्रांच के अधिकारीयों ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस को उनके पास से 10 रुपए के 8 हजार सिक्के, 10 डाई, दो हाइड्रोलिक मशीन के साथ कुछ कच्चा माल भी मिला है। नकली सिक्के बनाने वाली कंपनी दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में चलाई जा रही थी। दिल्ली पुलिस ने इससे पहले भी दो नकली सिक्के बनाने वाली कंपनी का खुलासा कर चुकी है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल उठता है कि कैसे नकली सिक्कों की पहचान की जाये। हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहें हैं जिनसे आप 10 के असली और नकली सिक्कों में फर्क कर सकते हैं।

ये रहे 10 के असली और नकली सिक्के की पहचान:

असली सिक्के के दूसरी तरफ भारत और इंडिया आमने- सामने लिखा होता है, जबकि नकली सिक्के में भारत और इंडिया एक साथ लिखा होता है।

coin1_6efmhnd

10 के असली सिक्के के सामने 10 के ऊपर 10 पट्टियाँ बनी हुई हैं, जबकि नकली सिक्के में 15 पट्टियाँ बनी हुई होती है।

coin2

10 के असली सिक्के में 10 के ऊपर रूपये का साइन बना हुआ है, जबकि नकली सिक्के में केवल अंकों में 10 लिखा हुआ है।
coin3
अब आगे से जब भी आपके पास 10 का कोई सिक्का आये तो पहले उसमे ये सब देख कर ही उसे लें, नहीं तो आप ठगे जा सकते हैं।

Back to top button