विशेष

गुजराती छोरे पर आ गया इस ब्रज़िलीयन छोरी का दिल,फिर भारत पहुँचकर हिंदू रीति-रिवाज से किया विवाह

ब्रज़िलीयन लड़की से शादी: सही कहा गया है कि प्रेम की कोई भाषा नहि होती। प्यार कभी भी किसी को भी हो जाता है। प्रेम के बीच में ना ही उम्र की सीमा होती है और ना ही देशों की सीमा। जो प्यार करते हैं, उनके लिए ये सीमाएँ बहुत छोटी हो जाती हैं। भारत की संस्कृति के बारे में किसी को कुछ भी बताने की ज़रूरत नहीं है। भारत की परम्परा और संस्कृति ही यहाँ के लोगों की असली पहचान है। आजकल विदेशियों को यहाँ की परम्परा और संस्कृति ख़ूब लुभा रही है।

भारत के कई युवा विदेशों में जाकर कर रहे हैं पढ़ाई:

दुनिया बहुत बड़ी है लेकिन आज के इस सोशल मीडिया के ज़माने में दुनिया काफ़ी छोटी हो गयी है। आज दुनिया के किसी भी कोने में रहने वाले व्यक्ति से एक मिनट से भी काम समय में सम्पर्क किया जा सकता है। आजकल भारत के कई बच्चे विदेशों में जाकर पढ़ाई कर रहे हैं। उसी दौरान उन्हें किसी विदेशी लड़की से प्यार भी हो जाता है। भारत के लड़कों में आख़िर ऐसी कौन सी बात होती है, जिससे विदेशी छोरियाँ अपना दिल हार जाती हैं, यह आपको पता ही होगा।

ब्रज़िलीयन लड़की से शादी:

पिछले कुछ सालों में कई विदेशियों ने भारतीय युवाओं से शादी करके यहीं रहने का फ़सिल किया। आज वो ख़ुशी-ख़ुशी भारतीय युवकों के साथ अपनी शादीशुदा ज़िंदगी व्यतीत कर रही हैं। इसी कड़ी में एक और भारतीय छोरे के ऊपर एक विदेशी लड़की का दिल आ गया। अब जब दोनो में प्यार हो ही गया तो यह रिश्ता शादी के मुक़ाम तक भी पहुँच ही गया। शादी एक पवित्र रिश्ता और बंधन माना जाता है। दोनो ने अपने प्रेम को इसी पवित्र बंधन में बाँध लिया है। यक़ीनन इस लड़के ब्रज़िलीयन लड़की से शादी की प्रेम कहानी के बारे में जानकार आप हैरान हो जाएँगे।

लड़की के परिवार वालों ने किया मांसाहार छोड़ने निर्णय:

दरअसल गुजरात के रहने वाले एक लड़के को ब्राज़ील की एक लड़की से प्यार हो गया। इसके बाद क्या था दोनो ने शादी रचा ली। आपको यह जानकार काफ़ी हैरानी होगी कि ब्राज़ील की रहने वाली लड़की ने विदेश में प्यार होने के बाद भी हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने का फ़ैसला किया। इस शादी के लिए लड़की का पूरा परिवार भारत आया हुआ था। केवल यही नहि लड़की के परिवार वालों को यहाँ की संस्कृति और परम्परा इतनी पसंद आयी है कि उन्होंने इसी के अनुसार अपना जीवन जीने का भी फ़ैसला किया है। लड़की के परिवार वालों ने माँस का सेवन छोड़ने का भी निर्णय कर लिया है।

धीरे-धीरे दोस्ती बदल गायों प्यार में:

जानकारी के लिए आपको बता दें शहर के ही सुभानपुरा इलाक़े के सौरभ पार्क सोसायटी में रहने वाला पार्थ कनाडा में रहकर ही अपनी पढ़ाई कर रहा था। वहीं पर ब्राज़ील की रहने वाली कार्लेय भी उसके साथ ही कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। इसी पढ़ाई के बीच में ही दोनो की एक दिन मुलाक़ात हुई और दोस्ती हो गयी। धीरे-धीरे दोनो की दोस्ती प्यार में बदल गयी। कुछ दिनों तक प्यार में रहने के बाद दोनो ने शादी करने का फ़ैसला कर लिया। इसके लिए दोनो ने अपने घर में बात की और दोनो के घर वाले तैयार भी हो गए।

Back to top button