Spiritual

किसी को लग जाये बुरी नज़र तो ऐसे करें पहचान, लक्षणों को पहचानकर इन उपायों से करें बचाव

ऐसा माना जाता है कि कुछ लोगों की नज़रों में बहुत शक्ति होती है। हालाँकि कुछ लोगों की नज़रों में अच्छी शक्ति होती है जबकि कुछ लोगों की नज़रों में बुरी शक्ति होती है। बुरी शक्ति वाले लोग जब किसी को देखते हैं तो इससे कभी-कभी नज़र भी लग जाती है। यह एक तरह का दोष माना जाता है। कई बार कुछ लोग किसी व्यक्ति की उन्नति या वृद्धि देखकर उसे बुरी नज़र से देखते हैं या कुछ गलत कह देते हैं, जिससे नज़र लग जाती है।

राहु या चंद्रमा का अशुभ असर होने से भी लगती है नज़र:

नज़र लगने की वजह से अच्छा चलता व्यापार अचानक से रुक जाता है और धीरे-धीरे टूटने के कगार पर आ जाता है। लोगों की बुरी नज़रों का शिकार बच्चें से लेकर बड़े दोनों ही हो सकते हैं। बुरी नज़र लगने की वजह से व्यक्ति बीमार भी पड़ जाता है। अगर आप इनमें से किसी भी परेशानी से गुजर रहे हैं तो आप खुद ही इससे बच सकते हैं। ज्योतिषशास्त्र के वराह संहिता ग्रन्थ के शगुन विचार में इसका उल्लेख मिलता है। इसके साथ ही ज्योतिषशास्त्र के अन्य ग्रंथों में भी राहु या चंद्रमा में अशुभ असर की वजह से नज़र लगना बताया गया है।

काफी मेहनत के बाद भी नहीं मिलती काम में सफलता:

जिन लोगों की कुंडली में चन्द्रमा और राहु पीड़ित होते हैं, वो लोग नज़र की समस्या से परेशान हो जाते हैं। इसके अलावा यदि किसी व्यक्ति की राशि, नक्षत्र स्वामी या क्रूर ग्रह बलि हो और पाप ग्रहों का प्रभाव हो तो ऐसे व्यक्ति की नज़र, वाणी और मन में दोष पैदा होने लगता है। जिन लोगों को बुरी नज़र लगती हैं, उनके सभी काम बिगड़ने लगते हैं, कितनी भी मेहनत कर लें, उन्हें किसी काम में सफलता ही नहीं मिलती है। धन हानि होने लगती है। नज़र लगने की वजह से व्यक्ति की सेहत भी खराब होने लगती है।

लक्षणों को पहचानकर ऐसे करें उपाय:

*- किसी काम में रुकावट आना:

अगर आपको किसी भी काम में बाधा हो रही है तो एक नीम्बू को सर से वारकर चार टुकड़ों में काट लें। इसके बाद नीम्बू को किसी चौराहे पर जाकर चारो दिशाओं में फेंक दें। ऐसा करने से अगर कोई नज़र लगी होगी या टोटका लगा होगा तो दूर हो जायेगा।

*- काम में मन ना लगना:

अगर आपको नज़र लगी होगी तो आपका किसी काम में मन नहीं लगेगा। डंठल वाली लाल मिर्च लेकर 9, 11 या 21 बार सर से वारकर आग में फेंक दें। अगर किसी की बुरी नज़र लगी होगी तो उतर जाएगी।

*- बार-बार उल्टी या डायरिया का शिकार होना:

यह भी एक नज़र लगने का लक्षण है। ऐसा होने पर पान में लाल गुलाब की सात पंखुडियां रखकर अपने इष्टदेव का नाम लेकर खिलाने से बुरी नज़र का प्रभाव दूर हो जाता है।

*- बच्चे का बहुत ज्यादा रोना या चिडचिडा हो जाना:

ऐसा होने पर लाल मिर्च, अजवायन और पीली सरसों को एक मिट्टी के छोटे बर्तन में आग लेकर उसमें जलाएं। इसके बाद इसका धुंआ नज़र लगे हुए बच्चे को दें।

*- आँखों का भारी हो जाना या पलकों का मुड़ जाना:

अगर किसी व्यक्ति को नज़र लग जाए तो रविवार या शनिवार के दिन उसके सर से तीन बार दूध वारकर किसी मिट्टी के बर्तन में रखकर किसी कुत्ते को पीने के लिए दें।

*- खाने की किसी चीज से नफरत हो जाना:

अगर किसी व्यक्ति को बुरी नज़र लग गयी हो तो उस व्यक्ति के सर पर से तेल लगी रोटी सात बार वारकर किसी काले कुत्ते को खिला देनी चाहिए। ऐसा करने से नज़र दोष तुरंत दूर हो जायेगा।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand slot gacor venom55 angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola naruto88 leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 naruto 88 Wikatogel slot toto slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot slot gacor situs toto toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ https://www.b254.com/email/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ https://ciesas.edu.mx/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91